पूरनपुर। नगर के नगर पालिका परिषद् पूरनपुर के सभागार में शुक्रवार को न्याय,त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक,पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कृष्ण गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे बृज क्षेत्र व मुख्य महिला वक्ता डॉक्टर दलजीत कौर अध्यक्ष जिला पंचायत पीलीभीत मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन परिचय व योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने…
Category: राज्य
पीलीभीत ; विष्णु महायज्ञ में उमड रही भक्तों की भारी भीड
पूरनपुर। विष्णु महायज्ञ में यज्ञ आचार्य ने यजमानों से विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डलवाईं। बड़ी संख्या में लोग यज्ञ की परिक्रमा करने पहुंच रहे है। झांकियां देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जनकापुर के मंदिर पर पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। गांव के मुख्य यजमान के अलावा अन्य लोगों से यज्ञ में वैदिक रीति रिवाज के साथ यज्ञाचार्य संजीव दीक्षित ने यज्ञ में आहुतियां डलवाकर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में हो…
पीलीभीत ; संगठन ने किया अलर्ट असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने एक प्रेस नोट जारी कर जनपद पीलीभीत में संगठन के नाम पर की जा रही फर्जी गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन से जुड़ा होने का झूठा दावा कर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं और स्वयंभू पदाधिकारी नियुक्त कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध व भ्रामक है। श्री क्रोधी ने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति को न तो स्वीकृति दी गई है और न ही यह…
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने शारदा नदी के तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम गभिया सहराई के शारदा नदी के दांये तट पर स्थित सनेढी तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे पिंचिंग, जियो बैग व स्पर कार्यों को मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और चल रहे कार्यों को देखा एवं गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना शासन द्वारा भूमि के कटान को सुरक्षित करने हेतु स्वीकृति की गई है, जिसके…
कासगंज: आकांक्षात्मक विकास खण्ड़ अमांपुर की निर्धारित 50 इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज/नोडल अधिकारी श्री ओम प्रकाश आर्य के अवलोकनार्थ आकांक्षात्मक विकास खण्ड़ अमांपुर की निर्धारित 50 इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टेट सभागार में हुई आयोजित।आज कलेक्ट्रेट सभागार में अमांपुर विकास खण्ड में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित कार्यक्रम/योजना की प्रदेश स्तर पर औसत प्रगति के सापेक्ष इंडीकेटर्स के आधार पर की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज/नोडल अधिकारी द्वारा क्रमशः आकांक्षात्मक…
रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे मिट्टी धो रहें डंफरो की चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
गदागंज थाना क्षेत्र की जमुनीपुर चरुहार गांव के निकट उन्नाव प्रयागराज मार्ग पर आज शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे गदागंज की तरफ से जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के मिट्टी खनन में लगे अज्ञात डंपर ने लालगंज की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय सानु पुत्र बुलारी ग्राम निवासी बांसी रिहायक अपने घर से लालगंज जा रहे थे तभी पीछे से ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल सवार चालक को अज्ञात डंपर ने मारी जोरदार टक्कर डंपर की पहिया के नीचे आ जाने से मौके पर ही हुई युवक की दर्दनाक…
जौनपुर :दोहरा जो मुख कैसर का कारण है, की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहा नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति…
जौनपुर :जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव-पत्रकारिता दिवस
शुक्रवार को प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद और फ़िर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद मन में सदैव सेवा भाव रहा, कभी उम्मीद नहीं की थी अधिवक्ता के प्रोफेशन से बाहर निकलूंगा लेकिन भाजपा ने मुझे मुख्य स्ट्रीम में लाकर मुझे मन्त्री बनाया तब अपने गृह जनपद जौनपुर को पूर्ण विकसित करने का जज्बा हिलोरें मारने लगा । पहले कार्यकाल में नगरीय विकास की जिम्मेदारी मिली प्रदेश के अन्य जिलों के साथ अपने जनपद पर…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 01 जून 2025 को दो चरणों में आयोजित होना है, यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद के 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या…
जौनपुर :ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी को बुके, शाल व मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ओम प्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं…
जौनपुर :खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 30 मई 2025 से 10 जून 2025 के मध्य
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जून, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 30 मई 2025 से 10 जून 2025 के मध्य किया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड -धारकों के मध्य प्रति कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 02 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट एवं 03…
जौनपुर :शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में डायट के सभागार में (कक्षा परियोजना नेतृत्व) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ने की। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं संकुल स्तरीय शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य मई माह में शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना था।निरीक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की समीक्षा करते हुए मई माह में विद्यालयों में हुए शैक्षिक निरीक्षणों और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण गतिविधियों की…
जौनपुर :कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से की गयी चर्चा
जौनपुर :कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड करंजाकला के जगदीशपुर, डालहनपुर एवं समसपुर गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से आधुनिक तकनीकियों एवं कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से चर्चा की गई, जिसमें समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की आय दूनी करने के उपाय, फार्मर रजिस्टी (किसान आईडी), फसलबीमा, एफपीओ द्वारा विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं…
कासगंज : भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई!
भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई! दिनांक 29 मई 2025 दिन गुरुवार समय प्रात: 11:00 बजे स्थान Rld जिला कार्यालय इन्दिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान दिवस के रूप में मनाई गई!तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद…
रायबरेली : मोहम्मद आलम कुरैशी के शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई
सलोन विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के वित्तीय अधिकारो को सीज करने का मामला सामने आया है बताते चलें कि चंद्रशेखर रस्तोगी शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की है फिलहाल नगर पंचायत के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार एसडीएम प्रशासन के पास रहेगे मामला कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी है दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए क्रम मे सलोन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी इस सीट पर पर चंद्रशेखर रस्तोगी ने जीत दर्ज कराईं थी इसके बाद मोहम्मद आलम…
लखीमपुर खीरी : वसलीपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट स्टेडियम का मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – गोला के विकासखंड बिजुआ में ग्राम वसलीपुर में स्वर्गीय विधायक अरविन्द गिरी जी द्वारा नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट स्टेडियम की नींव रखी गयीं थी जिसका उद्घाटन आज मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी माननीय श्री अनूप गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक अमन गिरी जी द्वारा किया गया।साथ ही पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता जी,हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा जी व गोला विधायक अमन गिरी जी…
लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन 1 जून को आपके नगर गोला में
गोला गोकर्णनाथ – ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान करें।न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के संचालक पटेल सुशील वर्मा ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 1 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नई बाईपास रोड गोला के प्रांगण में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है|आइए…
फर्रुखाबाद:आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर व नवाबगंज के लिये निर्धारित इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा हुई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर व नवाबगंज के लिये निर्धारित इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन इंडिकेटर्स में स्टेट एवरेज से पीछे है उनसे संवंधित अधिकारियों से पीछे होने के कारण स्पष्ट करने को कहा जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।
फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया-चौधरी भूपेंद्र सिंह
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2025 दिन बुधवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जनपद प्रवास के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने काली नदी पुल खुदागंज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कमालगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सील चंद्र वर्मा…
कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुये कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये मिलजुल कर प्रयास करें। दुर्घटनाओं के लिये संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं सम्बंधित निर्माण एजेंसिंया तत्काल सुधार कर अवगत करायें। जनपद में वर्ष 2025 में सडक दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए मा० सर्वाेच्य न्यायालय द्वारा गठित कमेटी रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुसार प्रवर्तन की…
