मैनपुरी में महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नाबालिग किशोरी को महिला ने पहले अपने जाल में फंसाया। इसके बाद एक युवक से उसकी दोस्ती करा दी। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। फिर दोनों घर छोड़ कर चले गए। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला है। बिना कार्रवाई आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता दो माह की गर्भवती है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी और धोखा देने वाली महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी…

पीलीभीत के पूरनपुर में लडख़ड़ाई बिजली आपूर्ति, गर्मी में लोग परेशान

पूरनपुर के फाॅल्ट के कारण नगर की बिजली आपूर्ति पूरे दिन लडख़ड़ाई रही। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को दूसरे दिन शाम तक नहीं बदला गया। इससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। सोमवार को सुबह से ही आपूर्ति लडख़ड़ा गई। फीडर नंबर दो और तीन में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप होने से अधिकांश लोगों के इन्वर्टर डाउन हो गए। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में रविवार रात…

फर्रुखाबाद : थाना कादरी गेट पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह वह क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरी गेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त हर विजय पुत्र होरीलाल उम्र 34 वर्ष निवासी सातनपुर थाना कादरी गेट को सातनपुर मंडी के पीछे बगिया से एक तमंचा वह एक कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ नाजायज सहित गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चलें की अभियुक्त हर…

पीलीभीत में सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ कुर्की वारंट जारी

पीलीभीत में हत्या के मुकदमे में आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में सेवानिवृत्त सीओ और तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर प्रबल प्रताप सिंह के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ 2005 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अब तक वह अदालत में हाजिर नहीं हुए। वर्ष 2005 में चुर्रासकतपुर निवासी हरपाल मलिक की हत्या का मुकदमा बीसलपुर थाने में दर्ज हुआ था। इसकी जांच तत्कालीन थानाप्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने की थी। प्रभारी निरीक्षक पर हत्या आरोपियों को लाभ पहुंचाने की शिकायत चुर्रासकतपुर…

हरदोई : सिंघाड़े बेल की नीलामी 28 अगस्त को:- नायब तहसीलदार।

नायब तहसीलदार अहिरोरी ने अवगत कराया है कि तहसील सदर के ग्राम अटवा कटैया परगना गोपामऊ स्थित बंजर व तालाब की श्रेणी में दर्ज निचले स्तर की भूमि पर भरे पानी में अवैध रूप से डाली गयी सिंघाड़े बेल की नीलामी 28 अगस्त 2023 को अपरान्ह दो बजे सदर तहसील में की जायेगी। उन्होने कहा है कि सिंघाड़े बेल लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील सदर पहुंच कर नीलामी में भाग ले सकते है।

सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता

समाजवादी पार्टी के एमएलसी और विवादित बयानों के लिए मशहूर स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम में जूता फेंका गया है. समाजवादी पार्टी के ओबीसी सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया. जूता फेंकने वाले को कार्यकर्ताओं ने पहले पीटा फिर पुलिस हिरासत में लेकर विभूति खंड थाना ले गई. स्वामी प्रसाद मौर्य का यूपी की राजनीति में बड़ा नाम है. कभी बसपाई कहे जाने वाले मौर्य ने बीजेपी का दामन थामा फिर बीजेपी को टाटा, बाय-बाय बोलकर अखिलेश की साइकिल पर सवार हो गए. स्वामी प्रसाद मौर्य…

मैनपुरी में सांड ने किसान को पटककर मार डाला,खेत पर गया था किसान, ग्रामीणों में दहशत; बोले- फसल के साथ जीवन पर संकट बने आवारा पशु

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सांड के हमले से किसान की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से बच्चे अनाथ हो गए। वहीं ग्रामीणों में अवारा पशुओं को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार के लाख दावों के बावजूद आवारा पशुओं से निजात नहीं मिल रही है। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के हेमपुरा गांव की है। शनिवार की शाम सांड के पटकने से गांव निवासी मनीष शाक्य की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टा पशुओं की…

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, डंडे और बेल्टों से जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्कूल से घर वापस लौट रहे छात्र पर युवकों ने हमला बोल दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। करहल थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी ऋषि कुमार कस्बा स्थित एक स्कूल का छात्र है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। तभी सैफई बाईपास तिराहा के पास दो बाइकों…

मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही सरकार, लोग महंगाई-बेरोजगारी से परेशान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों से हटकर काम कर रही है। जबकि, लोग महंगाई और बेरोजगारी से सबसे ज्यादा परेशान है। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में फिरोजाबाद जा रहे थे। रास्ते में नौरमई के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देना चाहिए। जनता सर्वोपरि है।…

पीलीभीत में ट्रिपिंग से शहर में तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

पीलीभीत में शनिवार देर रात से रविवार की शाम तक बिजली की आंख-मिचौली होती रही। बिजली की ट्रिपिंग होने से शहर में लगभग तीन घंटा बिजली बाधित रही। कई जगह फाॅल्ट आने से भी वहां पर बिजली नहीं मिल सकी। पूरे जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। रोजाना हो रही घंटों कटौती के बाद भी विभाग इसे सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। देहात से कस्बा और शहर में हर जगह बिजली कटौती सेे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। वहीं, कई जगह फाॅल्ट होने के वजह से अन्य…

पीलीभीत में महिला की मौत के बाद अस्पताल बंद कर भागे डॉक्टर; जांच के आदेश

मामला बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन के लोगों ने कुछ रसूखदार लोगों के माध्यम से मामले को निपटा लिया। लेकिन शाम होते ही अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल को बंद करके भाग गए। अस्पताल के सामने लगी फ्लेक्सी और बोर्ड भी हटा दिए गए। अंधेरे में ही अस्पताल के भीतर से बहुत सा सामान भी निकाल लिया गया। जिससे अस्पताल के संदिग्ध होने की संभावना बढ़ गई। प्रसव कराने के नाम पर यहां महिलाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ठीक से आपरेशन न होने के कारण एक महिला…

पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से हुई थी बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट

पूरनपुर में बंडा हाईवे पर शनिवार शाम को बाइक सवार की मौत ट्रक की टक्कर लगने से हुई थी। बाइक सवार की पहचान थाना बंडा के गांव मानपुर पिपरिया निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह गांव रंपुरा कपूरपुर में अपनी बहन के घर से घर लौट रटा था। घटना स्थल पर पहुंचे मनोज के पिता दुलारे की ओर से पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया है।बंडा हाईवे पर गांव कल्यानपुर के पास बाइक सवार मनोज की…

पीलीभीत में नेताओं पर बरसे वरुण गांधी, बोले- पहले थे रोटी के लाले, आज काफिलों के साथ चल रहे

यूपी के पीलीभीत में दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने पूरनपुर क्षेत्र के गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने बिना नाम लिए कुछ क्षेत्रीय नेताओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, जिनके पास पहले खाने के लिए रोटी तक नहीं थी, आज वह बड़े-बड़े काफिले में चल रहे हैं। सांसद ने कहा कि उनके पिता ने एक लाख करोड़ की मारुति कंपनी देश के नाम दान दे दी थी, क्या आज के नेता ऐसा कर पाएंगे। आज कोई 500 रुपये टेबल पर छोड़ने…

कोरबा/छत्तीसगढ़ : ग्राम रेंकी में कराये जा रहे धर्मांतरण को लेकर ग्रामवासी आक्रोशित

कोरबा: ग्राम रेंकी के एक मकान में भोले -भाले ग्रामीणो को बरगला कर किये जा रहे अवैध धर्मांतरण एवं प्रार्थना के खिलाफ समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर धर्मांतरण कराये जा रहे घर को घेरकर , चर्च से आये हुए पादरियों एवं पास्टरो को बाहर निकाल कर हरदी बाजार पुलिस के हवाले किया। साथ ही रेंकी ग्राम के समस्त ग्रामवासियो ने मिलकर हरदी बाजार थाने पहुंचकर प्राथमिक दर्ज करवाई। इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति जिला कोरबा के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे एवं अन्य सनातनियों ने सर्व प्रथम ग्रामीणों के…

पीलीभीत में दबंग ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़,पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत में घर में घुसकर महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्य शैली से नाराज होकर महिला ने जब एसपी के दरबार पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला जिले के गजरौला के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को…

मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम

मैनपुरी में एक साल पहले पैदा हुई अंजू को महज चार महीने ही अपनों का साथ नसीब हुआ। जब वह केवल दस दिन की थी तभी वह अपनों से बिछड़ गई थी। दरअसल उसे दो भाइयों के साथ बेच दिया गया था। आठ माह बाद वह अपनी मां से दोबारा मिल पाई थी। लेकिन, किसी को कहां पता था कि ये साथ भी महज चार महीने का ही होने वाला था। चार महीने में ही अंजू इतना दर्द सहकर इस संसार से हमेशा के लिए विदा हो गई। शहर कोतवाली…

मैनपुरी में खेलकूद सप्ताह हो रहा शुरू, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और हॉकी संग होंगी ये प्रतियोगिताएं

29 तक नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 21 और 22 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 और 24 अगस्त को जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 25 और 26 अगस्त को सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दिए जाएंगे पुरस्कार27 और 29 अगस्त सब जूनियर बालक वर्ग हाकी का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन समिति से…

मैनपुरी में आठ साल की मासूम से रेप की कोशिश, खेत पर गई थी बच्ची, आरोपी जबरन खींच ले गया, चिल्लाने पर भागा आरोपी

मैनपुरी में युवक पर आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका खेतों की तरफ कुछ काम के लिए गई थी, तभी आरोपी ने बुरी नियत से जबरन पकड़ कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।…

मैनपुरी में वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के पास इटावा रोड पर टहल रहे एक पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास निवास कर रहे पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र (57) घर के पास ही खाद बीज की दुकान किए हुए थे। शनिवार की सुबह वह टहलने…

पीलीभीत में लेखपालों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपे मोबाइल फोन

लेखपालों ने शनिवार को सामूहिक रूप से अनुपयोगी हो चुके अपने स्मार्ट फोन रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंप दिए। ये फोन सरकार की ओर से उन्हें दिए गए थे। लेखपाल संघ की 17 अगस्त को हुई बैठक में अनुपयोगी हो चुके स्मार्ट फोन को सामूहिक रूप से शनिवार को लौटाने का निर्णय लिया गया था। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग आदि के लिए लेखपालों को अप्रैल 2019 में स्मार्ट…