भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पीलीभीत में एक बार फिर संजीव प्रताप के नाम पर मोहर लगाते हुए संजीव प्रताप को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव प्रताप की दोबारा ताजपोशी होने के बाद अब उनके समर्थक लगातार संजीव प्रताप को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले संजीव प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। संजीव…
Category: राज्य
पीलीभीत में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली शपथ
पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के 17वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेधावियों का अभिनंदन भी किया गया। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार शाम हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी ने क्लब की ओर से नगर में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रशांत गुप्ता ने पिछले साल हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सहयोगियों के नामों की घोषणा…
पीलीभीत में 88 रोगियों की जांच में नहीं मिला कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार डेंगू व मलेरिया की जांचें की जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर डेंगू की 88 जांचें की। इसमें 16 लोगों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा टेस्ट में यह सभी निगेटिव पाए गए। जिले में डेंगू की अब तक कुल 1003 जांचें की जा चुकी है। जिले में कुल 24 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मलेरिया की 1061 जांचें की गई। इसमें 16 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीम…
जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी
पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला…
मैनपुरी : आई ई ई ई स्टूडेंट ब्रांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी द्वारा 5 दिवसीय कैरियर डैपलवमेंट एंव इंडस्टियल एक्सोपजर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने छात्रों को स्टार्टअप एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान के इनोवेशन केन्द्र के माध्यम से छात्रों को सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर सभी तकनीकी संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं कौशल प्रशिक्षण हेतू संस्थान के उपकरणो को उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। 5 दिवसीय संगोष्ठी में टाटा पावर के अधिकारी , भरतीय वायुसेना के स्क्वड्न लीडर अन्य बडी कंपनीयो के कार्यकारी अधिकारी एंव अभियंताओं द्वारा छात्रों के साथ…
मैनपुरी में महिला के घर पर कब्जा कर रहा दबंग, महिला बोली- बेटी की शादी के लिए मांगा था कमरा, शादी कैंसल होने के बाद नहीं छोड़ रहा कमरा
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नेकी कर दरिया में डाल कहावत को चरितार्थ करता हुआ मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें पड़ोसी की मजबूरी को देखते हुए पीड़िता ने अपने घर का कमरा उसे उसकी लड़की की शादी करने के लिए दे दिया। अब लड़की की शादी कैंसल हो गई तो पड़ोसी उसका कमरा खाली नहीं कर रहा। उसे धमका रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाए जाते हुए बताया कि जिसकी शिकायत उसने संबंधित कोतवाली पर की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई वह कमरा खाली कराने के लिए अधिकारियों…
मैनपुरी में सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
मैनपुरी के बेवर के मोहल्ला मिरकिचिया में लघुशंका करने के लिए उठे एक चार साल के मासूम को सांप ने काट लिया। बच्चे को पता ही नहीं चला कि उसके साथ कुछ हुआ भी है कि नहीं। वो चुपचाप आया और अपने पिता के पास चारपाई पर सो गया। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। समझ किसी को नहीं आ रहा था कि उसे हुआ क्या है। तभी परिवार के लोगों ने जहरीले सांप को वहां से जाते हुआ देखा, तब पता चला कि सांप बेटे को डंस गया है। परिजन…
मैनपुरी में किशोर ने खेत में ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागा
मैनपुरी में बुधवार देर रात एक किशोर बालिका को अपने साथ खेलने के लिए खेतों में ले गया। वहां किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका की हालत बिगड़ गई तो किशोर उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी को ढूंढते हुए स्वजन खेत पहुंचे तो वहां उसकी हालत खराब देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। आननफानन बालिका को अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक आठ वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ डेरे में रहती है। बुधवार शाम पास के ही डेरे का निवासी एक…
पीलीभीत में ट्रेनें बंद, रोडवेज बसों का समय तय नहीं, कैसे करें सफर
पूरनपुर में आमान परिवर्तन के चलते ट्रेनें चल नहीं रहीं है। रोडवेज बसों के आने-जाने का कोई वक्त तय नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। परेशान होकर डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं नगर से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते थे। ट्रेनें सवा पांच साल से बंद हैं। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब ट्रेनें बंद हुईं…
पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल,…
पीलीभीत में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं गंभीर, पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्तपिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब किसान और दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर जंगल के समीप की है। यहां बिजली गिरने से गांव गुलड़िया खास निवासी किसान संतराम (47), गांव निवासी सियाराम की पत्नी श्रीदेवी (45) और गांव के ही श्यामाचरन की पत्नी…
पीलीभीत में 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बाल सुधारगृह भेजा गया
पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को खाना देने के बहाने अपने घर में बुलाया। पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 12 वर्षीय लड़के ने अपने चार वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। आरोपी स्थानीय सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता है। आरोपी ने बुधवार…
पीलीभीत में गोआश्रय स्थल से भूसा चोरी कर ले जा रहा ग्राम प्रधान पकड़ा
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव खाईखेड़ा में गोआश्रय स्थल से बुधवार रात प्रधान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भूसा चोरी करके ला रहा था। भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रधान को घेर लिया। इस पर प्रधान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 ने पीछा करके प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के भरण-पोषण के लिए शासन से बजट मिलता है। गोवंश…
बरेली – मंदिर स्वामी महाराज विराजमान लोहारी की जमीन की पैमाइश करने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, लगाई गुहार।
जिले की तहसील आंवला के थाना बिशारतगज क्षेत्र के गांव लोहारी के निवासी दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में एक प्राचीन मंदिर स्वामी जी महाराज स्थित है जिसमें मैं और गांव के अन्य भक्त उक्त मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं जोकि पूजा अर्चना उनके पूर्वजों द्वारा की जाती रही है। उक्त मंदिर जोकि ग्राम के पश्चिम दिशा में स्थित है जिसकी जमीन भी गांव के रकवा में देवस्थान ठाकुरद्वारा के नाम से सड़क से सटी हुई है जो मौके पर कम…
बरेली – आंवला भूतेश्वर नाथ चौराहे से लोधी पेट्रोल पंप रामनगर रोड पर अत्यधिक गहरे गड्ढे होने को लेकर मांग करते हुए उप जिलाधिकारी के द्वारा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बरेली को भेजा पत्र।
आंवला नगर के संगठनों के द्वारा जिसमें विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट और नगर पालिका के सभासद समाज सेवी सभी ने मिलकर एसडीएम को पत्र देकर बताया कि आंवला नगर से रामनगर शाहबाद मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड निकट भूतेश्वर नाथ मंदिर से लोधी पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्ग पर बहुत गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर एक अस्पताल, पेट्रोल पंप और इसके साथ ही दो सीबीएसई बोर्ड कॉलेज का भी संचालन होता है जिसमें लगभग 2000 छात्र, छात्राएं अध्ययन के लिए…
मैनपुरी में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगने से एक महिला की मौत, चार अन्य झुलसे
मैनपुरी : जिला कोतवाली क्षेत्र के रमईहार में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण लगी आग से एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार में हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अर्जुन घर में एलपीजी गैस सिलेंडर के रिसाव की समस्या को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। उसके चूल्हा जलाते ही आग लग गई, जिसके कारण…
मैनपुरी में 3 दिन बाद नहर में मिला शव, बेटे से हुई थी मामली कहासुनी, शांति यज्ञ से लौटते समय ऑटो से उतरकर लगा दी थी छलांग
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में नहर में कूदे शिक्षामित्र का तीसरे दिन शव बरामद हो गया। शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि शिक्षामित्र की परिवार में कुछ कहासुनी हो जाने के बाद नहर में छलांग लगा दी। मामला औछा थाना क्षेत्र के जोहरी नगर नहर पुल के पास से जुड़ा है। पड़रिया गांव के निवासी सुरेश चंद्र (55) प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में शिक्षामित्र पद पर…
पीलीभीत निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, पुलिया के अंदर गड्ढे में मिला शव, साइन बोर्ड और रेडियम नहीं लगाए गए
पीलीभीत में रात के अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नोगवा पकड़िया का रहने वाला 40 वर्षीय बृजमोहन पेशे से ड्राइवर था। बृजमोहन बीती रात बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। इस दौरान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कमालू गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया…
पीलीभीत में विवाहिता के फोटो एडिट कर बना दिए अश्लील
पीलीभीत में शादीशुदा महिला के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कासगंज के रहने वाले युवक ने बताया कि पांच माह पूर्व उसकी शादी मोहल्ला सुनगढ़ी की युवती से हुई थी। युवती के पिता मोहल्ले में ही दुकान पर काम करते हैं। वहां पास में ही रहने वाले अभिषेक पाल, अक्षित व राजन ने उसकी पत्नी के शादी से पूर्व फोटो खींच लिए। शादी के बाद युवकों…
पीलीभीत के खेत में बाघ को देख सहमा किसान
कलीनगर के जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में बाघों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार सुबह पिपरिया संतोष गांव की सीमा में फसल में दवा का छिड़काव कर रहा किसान बाघ को देखकर दहशत में आ गया। बाघ धान के खेत से होकर गन्ने के खेत में घुस गया। वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। माधोटांडा क्षेत्र का गांव पिपरिया संतोष महोफ रेंज के जंगल से सटा है। बुधवार सुबह गांव निवासी आदेश शर्मा फसल में दवा का…
