मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य व कोविड के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही से समस्त पात्र लाभार्थियों को आधार बेस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत 1275 लाभार्थियों ने बैंक खाते में NPCI/DBT (नेशनल पेमेन्ट काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया) नहीं करायी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी, डाॅ0 पल्लवी सिंह ने बताया कि उक्त समस्त लाभार्थी यथाशीघ्र अपने बालक/बालिकाओं के बैंक शाखा में जाकर NPCI/DBT (नेशनल पेमेन्ट काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया) करा लें, जिससे 2026-27 की प्रथम तिमाही की किस्त विभाग द्वारा सम्बन्धित लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से उनके खातों में भेजी जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-42 कलैक्टेªट कासगंज में सम्पर्क करें।
कासगंज: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य व कोविड के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही से समस्त पात्र लाभार्थियों को आधार बेस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है
