गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे के चरक अस्पताल एंड मेटरनिटी सेन्टर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर पंचायत चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी एवं समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी के द्वारा फीता काटकर 365 दिनों तक चलने वाली फ्री ओपीडी का शुभारंभ किया।इस दौरान खुटार नगर पंचायत चेयरपर्सन पति लक्ष्मण गुप्ता,नरेश यादव,अनीता यादव,जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल सिंघल,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,मोहम्मद उमर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अस्पताल के मालिक डॉ शादाब सिद्दीकी ने बताया कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों…
Category: राज्य
पीलीभीत:रावण का पुतला फूंकर मनाया गया विजयदशमी का पर्व ।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में रावण का पुतला फूंकर विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विजय दशमी की शाम को सुमित गुप्ता, संजीव मौर्य, संचित गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश,बाबू गुप्ता,अनुज गुप्ता, प्रतिक्षा गुप्ता,एंजल गुप्ता,हनी गुप्ता,आथर्व गुप्ता, कार्तिक गुप्ता,शानवी गुप्ता सहित अनेकों नगर वासी जय दुर्गे टाकीज के पास एकत्र हुए। सुमित गुप्ता ने वहां उपस्थित सभी को विजय दशमी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विजय दशमी को दशहरा के नाम से भी पुकारा जाता है। वहां उपस्थित सभी ने एक-दूसरे…
कासगंज : प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्रायल आज से
खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्रायल आज से फरीदनगर सोरों जी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में जूनियर बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्ग की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्रायल आज 11 बजे से आयोजित होगा। ट्रायल में चयन पाने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल अगले दिन अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं सीनियर पुरुष क्रिकेट, पुरुष बॉलीबॉल एवं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय…
इस टीम ने उठाया चौंकाने वाला कदम, क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा
अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य इन दिनों संकट में नजर आ रहा है. पिछले महीने आईसीसी ने USA क्रिकेट को उसके दायित्वों को बार-बार तोड़ने के आरोप में सदस्यता से निलंबित कर दिया था. अब इस विवाद के बीच USA क्रिकेट ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है. बोर्ड ने चैप्टर 11 दिवालियापन के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आईसीसी सदस्य संस्था ने दिवालियापन की कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया है. चैप्टर 11 दिवालियापन अमेरिका का एक कानूनी प्रावधान है,…
दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, कौन है
महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर है, वहां खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी नया इतिहास लिख रही हैं. इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट्स, फ्रेंचाइजी लीग्स और बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने महिला क्रिकेटरों की नेटवर्थ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. 2024–25 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर में ऑस्ट्रेलिया और भारत की खिलाड़ी सबसे आगे हैं. —महिला क्रिकेट की “सुपरस्टार” कही जाने वाली एलिस पेरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. शानदार…
लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में – जितेंद्र कुमार, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अभय कुमार पटेल, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अजय कुमार, सहायक आयुक्त, गोरखपुर इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही और गंभीर…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति से मिले रक्षा सेवाओं के प्रमुख
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में जनरल अनिल चौहान (CDS), जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (सेना प्रमुख), एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह (वायु सेना प्रमुख) तथा एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने रक्षा सेवाओं के प्रमुखों से राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों की तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने देश…
नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने की अंतिम तारीख बढ़ाई
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (पेंशन सुधार अनुभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पात्र कर्मचारियों, पूर्व पेंशनरों और मृतक पेंशनरों के विधिक जीवनसाथी 30 नवंबर 2025 तक UPS का विकल्प चुन सकेंगे। वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार, यूनिफाइड पेंशन स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू की गई है। प्रारंभिक रूप से विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 30…
आजमगढ़ :खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि व दशहरा पर चलाये विशेष छापा अभियान भरे 15 नमूनें
आजमगढ़ नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा दिनांक 28.09.2025 से 29.09.2025 तक छापेमारी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका, आजमगढ़ से 02 दूध के नमूने, भंवरनाथ स्थित डेयरी ईकाई से 01 घी व…
कासगंज : मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत 11वीं कक्षा की छात्रा क्रिस्टी मौर्य को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।
कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एनआर पब्लिक स्कूल की कक्षा-11वीं की छात्रा क्रिस्टी मौर्य पुत्री ऋषि कुमार को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई की गयी तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया।सांकेतिक जिलाधिकारी क्रिस्टी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा…
कासगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आयोजन ?
पटियाली। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों की छात्राओं द्वारा तहसील परिसर से मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया गया,इस रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया आपको बता दें महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नारी सम्मान,नारी स्वाभिमान एवं आत्मबल बढ़ाने के लिए कई तरह की रैलियां,सभाएं,नुक्कड़ नाटक,कभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तो कभी थाना प्रभारी भी बनाकर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा है…
मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी बैठक ?
आज दिनांक 30.09.2025 को माह अक्टूबर 2025 में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कासगंज को निर्देशित किया कि संचारी अभियान में सभी वार्ड मेंबर की सहभागिता हेतु उनका प्रशिक्षण शतप्रतिशत पूर्ण करायें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिलापंचायत राज अधिकारी/खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी प्रधान/पंचायत…
कासगंज : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी ?
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवारत शिक्षकों पर अचानक लागू की गई टीईटी का विरोध लगातार जारी है। जनपद में दिन प्रतिदिन विरोध करने वाले शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर 10 सितंबर से शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को हटाए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षक आंदोलित हैं। आंदोलन की शुरुआत जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हुई। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों सदर विधायक देवेंद्र राजपूत,…
कानपुर DM ने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, कानूगो अरुण द्विवेदी डिमोट होकर बने लेखपाल।
कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे कानूगो अरुण द्विवेदी को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाते हुए डिमोट कर लेखपाल बना दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अरुण द्विवेदी पर लंबे समय से राजस्व कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गहन जांच के बाद जिलाधिकारी ने यह कड़ा निर्णय लिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट…
लखनऊ: प्रवीण कुमार लक्षकार को विशेष सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार (बैच 2012) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे जल निगम (शहरी) लखनऊ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें अब विशेष सचिव, नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जल निगम (शहरी) में रहते हुए उन्होंने शहरी जल प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कक्षा 10 की टॉपर आराध्या राठौर बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी से परिचित कराने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की टॉपर छात्रा आराध्या राठौर को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष राजेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। आराध्या राठौर ने थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और पुलिस कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत याकूतगंज विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 कन्या प्राथमिक विद्यालय याकूतगंज विकासखंड बढ़पुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनुपम अवस्थी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्राम की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। श्री अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 : छात्रा बनी ‘एक दिन की पुलिस कप्तान’
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। आर.आर.पी. स्कूल की छात्रा यशवी यादव को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की उपस्थिति में ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा ने पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालते हुए जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए महिला सुरक्षा, छात्राओं की शिक्षा तथा समाज…
बहराइच:माँ कस्तूरी आसाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, कक्षा 7 की छात्रा बनी ‘एक दिन की प्रधानाध्यापिका’
बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 तेजवापुर ब्लॉक के अंतर्गत मिर्ज़ापुर स्थित माँ कस्तूरी आसाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में रविवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की अनूठी पहल के तहत कक्षा 07 की छात्रा स्वर्णिमा को ‘एक दिन की प्रधानाध्यापिका’ बनाया गया। इस अवसर पर रामगांव थाना की उपनिरीक्षक रचना सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुँचीं और छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज…
फर्रुखाबाद:महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम – मिशन शक्ति 5.0 के तहत जरदोज़ी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा जरदोज़ी (हाथ की कढ़ाई) कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जरदोज़ी कला से अपनी आजीविका चलाने वाली इन महिलाओं ने न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि समाज में अपने लिए एक अलग पहचान भी बनाई है। महिलाओं को सम्मानित करते हुए…
