(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत गुतासी विकास खण्ड बढ़पुर में मॉडल वाल वाटिका व आंगनवाड़ी केंद्र का उदघाटन किया गया व वाटिका में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई व बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन किया गया, इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई जनचौपाल में लोगो की समस्याएं सुनी व उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस अवसर…
Category: राज्य
फर्रूखाबाद:सदर विधायक एवं जिलाधिकारी के द्वारा रिबन की गांठ खोलकर अत्याधुनिक जिम का किया उद्घाटन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2025 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ परिसर के भारोत्तोलन भवन में स्थापित अत्याधुनिक जिम उपकरणों का लोकार्पण माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मा० खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया। विधायक सदर एवं जिलाधिकारी के द्वारा रिबन की गांठ खोलकर जिम का उद्घाटन…
फर्रुखाबाद:बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/ शिलान्यास सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर किया गया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2025 को समय 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास / शुभारम्भ किये जाने हेतु वृहद समारोह के आयोजन का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फतेहचन्द्र वर्मा, जिला विकास अधिकारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर एवं बढ़पुर,…
कासगंज बेसिक शिक्षा को नई दिशा देने के लिए योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 3300 करोड़ की बहुआयामी योजनाओं का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास
कासगंज : मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए बेसिक शिक्षा को भविष्य की ठोस बुनियाद बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने बेसिक शिक्षा विभाग की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर निपुण प्लस एप के माध्यम से ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना’ की शुरुआत की गई जो कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के…
जौनपुर :गरियांव में भव्य रूप से संपन्न हुआ बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
दिनांक 25 मई 2025 को जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विकास खण्ड के ग्राम गरियांव में शान्ति नन्दन बौद्ध वेलफेयर सोसायटी एवं डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा (वर्तमान सांसद, लोकसभा जौनपुर; उपनेता सदन; संस्थापक – जन अधिकार पार्टी; एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) द्वारा तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।विशिष्ट अतिथियों में माननीय राजीव रत्न मौर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौर्य बंधुत्व क्लब – यूथ विंग) तथा…
लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम बिजुआ में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में निकली गई तिरंगा यात्रा
मण्डल बिजुआ में ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में जिला संगठन के निर्देशानुसार आज 25 मई 2025 को बिजुआ मंडल में क्षेत्रीय सदस्य अवध क्षेत्र/पूर्व जिला महामंत्री श्री ठाकुर प्रसाद गंगवार जी की अगुवाई व मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर बिजुआ से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भारत माता की जय,वन्दे मातरम,जय हिन्द,जय हिन्द की सेना के जयकारे लगाए।यात्रा के समापन पर ठाकुर प्रसाद गंगवार जी ने उपस्थित जन समूह को…
फर्रुखाबाद:भारतीय संस्कृति को बचाने में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समर्पित-मेजर सुनील दत्त द्विवेदी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2025 दिन रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ जिसमें पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कार्यक्रम संयोजक सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने बताया देश की आजादी के बाद देश के महापुरुषों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह पिछली सरकारों…
फर्रूखाबाद:रचनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत आप ने सीएचसी कायमगंज के बाहर की साफ सफाई,पदाधिकारी ने लगाई झाड़ू।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में रचनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य की मौजूदगी में वरिष्ठ पदाधिकारी और वॉलिंटियर्स ने साफ सफाई की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ तथा मरीजों से वहां का हाल जाना । कायमगंज नगर पालिका के अंतर्गत भीड़भाड़ वाले इलाके की वजह से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कचरे का अंबार लगा हुआ है। तथा नाली की जालियां टूटी हुई है और खुली है जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती…
महाकुंभ मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनंद की अध्यक्षता में रविवार को मेला प्राधिकरण स्थित सभागार में महाकुंभ-2025 में स्वीकृत स्थाई व अस्थायी परियोजनाओं का प्री-ऑडिट कराए जाने एवं सम्परीक्षा हेतु कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सूचना उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई l
बैठक में मेलाधिकारी के द्वारा विभागवार उनके द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कराए गए कार्यों में क्या कार्य कराए जाने अवशेष हैं की जानकारी ली l उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारियों से अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं l कुम्भ मेला अधिकारी ने महाकुंभ 2025 में कराए गए कार्यो के उपरांत जो कमियां प्रकाश में आयी हैं उन्हें संबंधित Contractor से Defect liability के तहत कार्यों का maintenance कराने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने पीडीए,…
प्रयागराज मंडलायुक्त ने सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, भारत स्काउट इंटर कॉलेज, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैन्ट, IERT कॉलेज, जगत तारन इंटर व डिग्री कॉलेज , महिला सेवा सदन व नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, क्रॉसवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर…
रायबरेली : अस्थि विसर्जन करने आए पांच लोग गंगा नदी में स्नान करते समय डूबे तीन लोगों की मौत
रायबरेली में हुआ दर्दनाक हादसा गंगा नदी में अस्थि विसर्जन करने के लिए पांच लोग गहरे पानी में जाने से डूबे तीन लोगों की गहरे पानी में जाने से हुई दर्दनाक मौत वही गोताखोरों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा घाट का है जहां अमेठी जनपद के जगदीशपुर कस्बे के रहने वाले 9 लोग अपने परिजनों का अस्थि विसर्जन करने के लिए आए थे गंगा घाट आए थे अस्थि विसर्जन करने के बाद सभी गंगा स्नान करने गए जिसमें पांच लोग गहरे…
पीलीभीत : विधायक ने सड़कों-गौवंश आश्रय स्थल किया लोकार्पण
पूरनपुर। रविवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसरपुर कलां के हीरपुर में जितेंद्र के घर से जगदीश के घर तक,ग्राम पंचायत गढ़ा कला में गौवंश आश्रय स्थल,ग्राम पंचायत हमीरपुर में सुड् डू के घर से जाबिर के घर तक,ग्राम पंचायत जोगराजपुर में छेदा लाल के घर से रूपन गौतम के घर तक,ग्राम पंचायत धनेगा में जाकिर के घर से इदरीश के घर तक इंटरलॉकिंग महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत सड़कों का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस…
पीलीभीत : पूरनपुर रेलवे स्टेशन को मिला ट्रेन स्टॉपेज , विधायक व चेयरमैन ने जताया आभार
पूरनपुर।केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद की पहल पर पूरनपुर रेलवे स्टेशन को नई सुविधा के रूप में एक अहम सौगात मिली है। अब दिल्ली और मैलानी के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन (संख्या 04040/04050) का स्टॉपेज़ पूरनपुर में हो गया है। यह ठहराव दिल्ली से मैलानी जाने वाली और मैलानी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में लागू किया गया है। यह ट्रेन 16 फेरों में चलाई जा रही है।पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस ठहराव से पूरनपुर, बरेली, लखनऊ…
पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में थाना सुनगढ़ी एवं न्यूरिया में की गई जनसुनवाई।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सुनगढ़ी एवं न्यूरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई…
पीलीभीत : कम्पोजिट विद्यालय रूपपुर कमालू में मनाया गया विश्व कछुआ दिवस
समाधन विकास समिति व वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) के संयुक्त तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय रूपपुर कमालू में विश्व कछुआ दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों को कछुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस वर्ष की थीम “डांसिंग टर्टल्स रॉक” रही, जिसके माध्यम से लोगों को रचनात्मक, मनोरंजक और प्रभावी तरीके से कछुआ संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, संसाधित व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा और विद्यालय की शिक्षिका अवन्ति गंगवार ने संयुक्त रूप से…
पीलीभीत : मातृ मृत्यु की टोल फ्री नं. 104 पर सूचना प्रदाता के खाते में दिये जाएगें एक हजार रुपये
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों यथा नेशनल क्वालिटी एसयोरैंस (एनक्यूएएस) प्रगति, मातृ मृत्यु आदि की समीक्षा की गयी जिस हेतु निर्देशित किया गया कि समस्त मातृ मृत्यु को रिपोर्ट किया जाए एवं यदि किसी गभर्वती महिला (15 से 49 वर्ष) गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव के 42 दिन के अन्दर मृत्यु होती है तो 104 टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी मातृ मृत्यु की सूचना दी जा सकती है…
पीलीभीत : तकिया मंदिर पर चल रहे महायज्ञ में उमड़ रही भीड़, पूर्णाहुति व भंडारा कल
पूरनपुर। सुप्रसिद्ध काली मठ मंदिर और मां पीतांबरा शक्ति पीठ तकिया दीनापुर में चल रहे महायज्ञ में भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां सोमवार को पूर्णाहुति व भंडारा दोपहर में होगा। महंत बाबा सूरज गिरि जी महाराज ने लोगों को आमंत्रित किया है। पिछले एक सप्ताह से तकिया दीनारपुर स्थित मंदिर पर चल रहे महायज्ञ में भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई लोग भंडारे का आयोजन भी यहां कर चुके हैं। निरंतर प्याऊ के कार्यक्रम चल रहे हैं। दिन में महायज्ञ और रात में प्रवचन होता…
पीलीभीत : कंगाल वन विभाग पर नहीं था जाल, भाग निकली बाघिन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में दो ग्रामीणों को शिकार बनाने वाली बाघिन को वन विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों की मशक्कत के बाद भी नहीं पकड़ सके हैं। दरअसल इसमें खुटार रेंज के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात बाघिन को गन्ने के खेत में घेरा जा सकता था परंतु वन विभाग इतना कंगाल निकला कि उसके पास एक एकड़ गन्ने के खेत में चारों तरफ से लगाने के लिए जाल भी नहीं निकाला। जिस कारण बाघिन बच निकली। इसको लेकर…
फर्रुखाबाद:योग सप्ताह का उद्घाटन 15 जून को प्रातः 06 बजे जनपद के स्व० ब्रहदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ मे होगा।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 का होगा आयोजन योग सप्ताह को भव्य रूप से मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 एवं (15 जून 2025 एवं योग दिवस 21 जून 2025) योग सप्ताह को भव्य रूप से मनाये जाने के सम्बन्ध में आज दिनांक 24 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी, जिसमे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सभी जनपद…
लखीमपुर खीरी : शासन से नामित नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव का खीरी दौरा
लखीमपुर खीरी – शासन से नामित नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव ने अपने खीरी भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी जनपद का दौरा किया जिले में पहुंचने के बाद उन्होंने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया निरीक्षण स्थलों में जल जीवन मिशन की खंभारखेड़ा गो आश्रय स्थल खंभारखेड़ा गोला कॉरिडोर मेडिकल कॉलेज देवकली आदि जगहों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश भी दिए नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव ने सीडीओ अभिषेक कुमार…
