कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।
Category: राज्य
प्रयागराज-33 केबी विद्युत तार से बांस छू जाने के बाद हादसा टला
प्रयागराज- कोराव तहसील के उपरौध क्षेत्र के धनावल मोड़ पर कल शाम समय 5 बजे के लगभग बिजय शंकर कुशवाहा निवासी सोनबरसा जो धनावल मोड़ पर अपना मकान बनाकर रहते हैं. ट्राली से बास उतारते समय बास उपर तार से टकरा गया और शाट लग गया. आनन फानन में पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए बेलन बरौंधा ले जाया गया. जहां पर उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा साहस सच कहने का
पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली राजेश कुमार पांडे के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक थाना न्यूरिया खीम सिंह जलाल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। चौकी मझोला क्षेत्र में पीलीभीत उत्तराखंड बॉर्डर का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
पीलीभीत: खेतों से काम कर वापस लौट रहे 8 मजदूरों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी
पीलीभीत :कलीनगर शारदा पार मजदूरी कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी नाव शारदा नदी में पलट ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में एस एस वी व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर छह मजदूरों को निकाल लिया जबकि शेष दो मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है तहसील पूरनपुर और तहसील कलीनगर क्षेत्र के काफी मजदूर अपने खेतों पर काम करने व मजदूरी के लिए शारदा पर नाव से जाते हैं प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को मजदूर मजदूरी करने के…
जौनपुर: राज कालेज छात्र संघ उपाध्यक्ष रोहित मौर्य ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन
जौनपुर :किसान कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव एवम राज कालेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष रोहित कुमार मौर्य ने प्रेमराजपुर वृद्धा आश्रम में अपने मित्रों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और बुजुर्गों का आशिर्वाद लिया ।रोहित मौर्य समाज सेवा में सदैव आगे रहते है,उनका कहना है कि बुजुर्गो को सम्मान देने से बड़ा कोई कार्य नही उनके आशिर्वाद से बड़ी कोई चीज नही।आज के नवयुवक जहाँ अपना जन्मदिन, पार्टी और डी जे, के धुन में मनाना पसंद करते है वही रोहित मौर्य ने अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम में मनाकर…
इटावा : सम्यक पार्टी में विचार विमर्श के उपरांत मा महेन्द्र सिंह लोधी को सम्यक पार्टी का जिला अध्यक्ष नामित किया गया
इटावा : महेंद्र सिंह लोधी लगभग पचीस सालों से राजनीतिक सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं । सूत्रों के मुताबिक महेंद्र बहुत ही कर्मठ , ईमानदार और बहुजन समाज की विचारधारा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद ने महेंद्र सिंह लोधी पर विश्वाश जताते हुए यह जिम्मेदारी दी और उन्होंने कहा की निश्चित रूप से इनके आने से इटावा जनपद ही नहीं , बल्कि आस पास के जनपदों में सम्यक पार्टी के संगठन और विचारधारा को विस्तार मिलेगा और पार्टी के जन जन तक…
कोरबा :विद्युत संयंत्र में बड़ा हादसा , ठेका श्रमिक की 50 फ़ीट की ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही मौत
कोरबा: दर्री स्थित हसदेव ताप विद्युत परियोजना HTPP में 50 फ़िट ऊंचाई से गिरकर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी ।बताया जा रहा है की श्रमिक एक ठेका कंपनी में कार्यरतथा।रमेश सिंह गोंड नामक यह श्रमिक 50 फिट ऊंचाई पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था।अचानक पैर फिसला और श्रमिक रमेश 50 फिट नीचे आ गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।हालाँकि साथी श्रमिक उसे तत्काल ट्रामा सेंटर ले गए थे ,लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्यवाही कर…
कोरबा : SECL गेवरा के महाप्रबंधक डायरेक्टर दौड़ में शामिल.. पंद्रह जुलाई को होगा साक्षात्कार.. महाप्रबंधक का यह तीसरा प्रयास.
छत्तीसगढ़/कोरबा : SECL गेवरा के महाप्रबंधक एस के पाल डायरेक्टर तकनीक बनने के लिए तीसरा मर्तबा प्रयास करेंगे सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड ने इसके लिए पन्द्रह जुलाई को साक्षात्कार का आयोजन किया है इस साक्षातकार में कोल इंडिया के दर्जनों अधिकारी भाग्य आजमाएंगे. महाप्रबंधक श्री पाल द्वारा डायरेक्टर तकनिकी बनने के लिए तीसरी मर्तबा भाग्य आजमाएंगे श्री पल जिस वक्त SECL कोरबा एरिया के महाप्रबंधक थे इस दौरान पहली मर्तबा डायरेक्टर तकनिकी बनने के लिए साक्षातकार दिया था इस साक्षातकार में बबन सिंह को MCL का डायरेकटर तकनीक का चयन किया…
कोरबा: SDRF की टीम को मिली कामयाबी.. डैम से बाहर आई युवक की लाश.. दो दिन पहले लगाई थी हसदेव बांध में छलांग.
बीते 5 जुलाई को दर्री स्थित डैम में आत्महत्या की नीयत से छलांग लगाने वाले शख्स की लाश बरामद कर ली गई है. करीब 48 घंटे की सघन खोजबीन के बाद एसडीआरएफ व पुलिस को कामयाबी मिली है. लाश उसी जगह से बरामद हुई जहां उसने छलांग लगाई थी.दूसरी तरफ एसडीआरएफ को इस बात की आशंका थी कि लाश बह चुकी होगी या फिर गहराइयों में जा समाई होगी लेकिन ऐसा नही था. खोजी अभियान जारी रखने के दौरान खुद ही शव ऊपर आ गया.
कोरबा। मैं अब बदल गया हूं मुझसे कचरा दूर रखें…
कोरबा। नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 21 पटेल नगर दर्री में एनटीपीसी गेट के पास बेहतरीन फेंसिंग के साथ रंग-बिरंगे पेबर ब्लाक युक्त साफ-स्वच्छ स्थान पर लगा बैनर अनायास ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बैनर से आकर्षण का कारण उस पर लिखी पंक्ति ‘मै अब बदल गया हूं अब मुझसे कचरा दूर रखो‘ है। दरअसल इस वार्ड में पहले इसी जगह पर लोग अपने घरों का कचरा फेंकते थे। सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर से आने-जाने वाले लोगों को बदबू, गंदगी से परेशानी होती…
शाहगंज/ जौनपुर : इंजन फेल होने से घंटों क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन।
शाहगंज/ जौनपुर – गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर मंगलवार को लगभग 12:30 बजे पहुंची। फिर वहां से कुछ समय बाद जयनगर के लिए रवाना हुई लेकिन शाहगंज से 2 किलोमीटर दूर चिरैया मोड़ क्रासिग संख्या 69b क्रास करते समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन क्रॉसिंग के बीचो बीच खड़ी हो गई । ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी अंत में थक कर ड्राइवर ने स्टेशन को सूचित किया तब घंटों बाद स्टेशन से दूसरा…
प्रयागराज- मच्छरों का आतंक जारी
प्रयागराज- यमुनापार कोराव तहसील के सभी ग्राम पंचायतों मे लगातार दिन, रात,जारी है मच्छरों का आतंक. जिनके आतंक से समूचे तहसील क्षेत्र में लोग परेशांन हैं और मच्छरों के काटने से अनेको प्रकार की बीमारी फैलने का है खतरा . शासन,प्रशासन द्वारा नही किया जा रहा दवाओं का छिड़काव . जबकि आज से 10 साल पहले साल में दो बार होता था कीट नाशक दवाओं का छिड़काव. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटाकोराव प्रयागराज (साहस सच कहने का)
मैनपुरी : इंद्रदेव नाराज , सिचाई को लेकर किसान चिंतित
मैनपुरी / एलाऊ: खरीफ की मुख्य फसल है धान, जिसका कार्य शुरू हो गया है । जिले में कई हजार हेक्टेयर धान की खेती का लक्ष्य है। परंतु, अब कम ही धान की रोपाई-बुआई हुई है। जबकि जुलाई माह आधा बीतने पर है। इसका मुख्य कारण इंद्रदेव की नाराजगी है। यहां बारिश की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। जून में औसत से बहुत कम बारिश होने के कारण किसान हतप्रभ है। निराश किसान रोज इंद्रदेव से बरसने की प्रार्थना करते हैं, परंतु मूसलाधार बारिश अब भी नहीं हो रही है,…
पीलीभीत । निर्धारित समय के बाद दुकान खोले चार सर्राफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत । कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनलॉक के दौरान दुकान खोलने के अलग-अलग समय निर्धारित है। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सर्राफा की दुकाने खोलने का समय निर्धारित किया गया है। पुलिस का सख्ती से पालन भी करा रही है। सोमवार को लगभग 4:30 बजे सर्राफा मार्केट में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान सर्राफा कारोबारी कमल, सूरज वर्मा वैभव और राकेश अपनी-अपनी दुकानें खोले हुए थे। बाजार की अन्य दुकानें बंद थी। इन चारों व्यापारियों की दुकान पर ग्राहकों की काफी…
धर्मगुरु सतपाल महाराज ने चीनी राष्ट्रपति को भेजी रामायण, बोले- रावण के अंत को याद करें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
पर्यटन मंत्री और धर्मगुरु सतपाल महाराज ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रामायण भेज कर रावण के अंत से सबक लेने की नसीहत दी। कहा विस्तारवादी सोच के कारण ही दशानन रावण का अंत हुआ। इससे सबक लेना चाहिए। सतपाल महाराज ने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि गलवान घाटी में चीन के सैनिकों ने अपनी विस्तारवादी सोच के चलते निहत्थे भारतीय जवानों पर हमला कर निंदनीय काम किया। बावजूद इसके भारतीय जवानों ने डट कर इस दुस्साहस का करार जवाब दिया। कहा कि चीनी राष्ट्रपति को…
बदायूं :वन महोत्सव के पर्व पर संघ मित्रा चैरिटेबिल ट्रस्ट ने किये पौधे रोपित
बदायूं: वन महोत्सव के पर्व पर सम्राट अशोक बुद्ध पंचशील द्वार भादरौलिया चौराहे पर अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह कुशवाह और संघ मित्रा चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपेश कुमार शाक्य, चक्रेश कुमार मौर्य ने पौधे रोपित किए. इस दौरान नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि पौधे हमें जीवन देते हैं, पौधों से हमें औषधियां प्राप्त होती हैं. इसलिए पौधरोपण के बाद इनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है.
कोरबा। डैम में छलांग लगाए युवक की तलाश जारी,एसडीआरएफ की टीम ऑपरेशन पर आई
कोरबा। दर्री डैम में एक युवक ने रविवार को छलांग लगा दी थी। बांध में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गोताखोरों के साथ डैम में युवक की तलाशी शुरू की। पूरे दिन की खोजबीन के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बिलासपुर से बुलाया गया है। इस टीम में छह विशेषज्ञ गोताखोरों शामिल है, जो ऑक्सीजन इक्विपमेंट्स के साथ डैम की गहराई मे युवक की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक छलांग लगाने वाले युवक…
कोरबा:फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई पर होगी कार्रवाई ,एसपी ने डीआईजी (प्रशासन) को लिखा पत्र
कोरबा। जिले के एसपी अभिषेक मीणा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) रायपुर को पत्र लिखकर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई माधव प्रसाद तिवारी पर कार्रवाई करने मागर्दशन मांगा है। 6 साल पहले एएसआई के विरूद्ध हुई शिकायत के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर की गई कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन चाहा गया था।जिला पुलिस विभाग के चौकी रामपुर में एएसआई माधव प्रसाद तिवारी पदस्थ हैं। उनके खिलाफ शिकायत हुई थी कि उन्होंने फर्जी अंकसूची व दस्तावेज के सहारे भर्ती के समय नाबालिग होते हुए भी नौकरी हासिल कर ली थी।…
कोरबा। जिला अस्पताल को नियमित रेडियोलॉजिस्ट मिलने की उम्मीद
कोरबा। जिले के दो युवा चिकित्सकों ने अपनी योग्यता में निखार लाते हुए मेडिकल करियर में कदम आगे बढ़ा लिए हैं। इनमें एक ने मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस में डिप्लोमा (डीएमआरडी) परीक्षा पास कर ली है, तो दूसरे ने एमडी मेडिसिन का ओहदा भी हासिल कर लिया है। इनमें कोरबा में मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ रहे डॉ. अंकित पालीवाल अब रेडियोलॉजिस्ट बन गए हैं और डॉ. विशाल राजपूत अब एमडी मेडिसिन हैं। उम्मीद की जा रही है कि ऊंची पढ़ाई के लिए सेवा के दौरान यहां से गए दोनों…
मैनपुरी : थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए नाहिली द्वितीय व प्रथम में हुआ पुस्तक वितरण
कोविड 19 की माहमारी के चलते जहां एक ओर स्कूल खुलने का आदेश जारी हुआ व शिक्षक शिक्षिकाओ को विद्यालय बुलाया जा रहा है वही दूसरी ओर बच्चे विद्यालय नही आ रहे है उनके लिए एडवाइजरी जारी कर 31 तक विद्यालय न बुलाने के आदेश जारी हो चुके है , ऐसे में विभाग द्वारा बच्चो के लिए सत्र 2020-21 हेतु पुस्तके आ चुकी है , बच्चो को पुस्तके उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी को देखते हुए प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने अपने स्टाफ व प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर बच्चो…
