पीलीभीत में शहर में कई स्थानों पर रविवार को भी फाॅल्ट हो जाने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। जानकारी लगते ही कर्मचारी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ लगाते रहे। बारिश के वजह से फाॅल्टों को सही करने में काफी समय लगा। हल्की सी बारिश भी शहर की बिजली व्यवस्था को खराब करने के लिए काफी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट को जहां एक तरफ विभाग सही करा पाता है। वहीं, दूसरी ओर उसी जगह पर दोबारा समस्या हो जा रही है। शनिवार की रात…
Category: राज्य
पीलीभीत में 902 लोगों की जांच, 16 मलेरिया पॉजिटिव मिले
पीलीभीत में मौसम बदलते ही जिले में डेंगू और मलेरिया ने भी दस्तक दे दी। रोजाना डेंगू और मलेरिया के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 57 मरीजों की डेंगू और 845 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें मलेरिया के 16 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जिले में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को उपचार देने के साथ अन्य लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा…
पीलीभीत के जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी का बनाया जा रहा था फर्नीचर
पूरनपुर में जंगल से काटकर लाई गई साल, सागौन की लकड़ी का घर में फर्नीचर बनाने की सूचना पर हरीपुर रेंज और खुटार की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने गांव कुर्रैया के एक घर में शनिवार को छापेमारी कर साल और सागौन के 41 चिरान फ्रेम बरामद कर लिए। लकड़ी खुटार रेंज क्षेत्र से काटकर लाने की जानकारी पर बरामद लकड़ी खुटार के वनकर्मी अपने साथ ले गए। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि गांव कुर्रैया के घर में जंगल से काटकर लाई गई साल और…
मैनपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास, आठ साल पहले पति की कर दी थी
मैनपुरी जिले की एक विशेष अदालत ने व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को शनिवार को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता मुकुल रायजादा ने रविवार को बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (त्वरित अदालत) चेतना चौहान की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रेमलता उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी बब्लू को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जबकि अदालत ने एक अन्य आरोपी सर्वेद्र को साक्ष्य के अभाव में बरी…
मैनपुरी पहुंचे प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान, बोले-भारत का लोहा मान रहे देश, अब पड़ोसी में घुसपैठ की हिम्मत नहीं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान यहां पहुंचे। कार्यक्रम भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने देश के विकास में प्रधानमंत्री की मेहनत को बताया और उनकी योजनाओं पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दो कार्यकाल में देश का मान बढ़ाया है। विश्व पटल पर आज भी कई देश भारत का लोहा मान रहे हैं। पड़ोसी देशों की…
मैनपुरी में पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके आई महिला ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम ने वर्ष 2012 में पुत्री संगीता देवी (27) की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर निवासी सोबरन सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को संगीता ससुराल से मायके नगला गुलाल आई थी।…
मैनपुरी : आपकी एक गलती…खाता खाली, साइबर अपराध का यह तरीका चौंका देगा आपको; पढ़ें पूरी खबर और रहें सावधान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चित्रगुप्त महाविद्यालय के वाहन स्टैंड पर खड़ी बाइक की डिक्की से चोर ने नकदी, क्रेडिट कार्ड मोबाइल की सिम चोरी कर ली। एलएलबी की परीक्षा देने आए छात्र के खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी अभिषेक मिश्रा एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह चित्रगुप्त महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए गया था। मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, 1600 रुपये की…
मैनपुरी में आसमानी बिजली गिरने से टिनशेड के नीचे सो रहे किसान की मौत, घर में मची चीख-पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात एक किसान टिनशेड के नीचे चारपाई डाल कर सो रहा था। रात को बारिश के साथ ही तेज धमाका हुआ। बिजली गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामला किशनी थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव का है। निवासी किसान सूबेदार (47) शुक्रवार को खाना खाने के बाद घर में पड़े टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात के समय हल्की बारिश के…
मैनपुरी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 24 घंटे में 30 किए गए भर्ती, लोगों में दहशत का माहौल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 18 बुखार पीड़ितों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। एक महीने से जिले में बुखार के मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। पाइरेक्सिया के साथ ही डेंगू के मरीज भी बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में कराई गई एलाइजा जांच में…
पीलीभीत में पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने का आरोप
पूरनपुर में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी मोबीन की पत्नी अकसीर जहां ने एसओ सेहरामऊ पर पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। अकसीर की शिकायत पर सीओ ने जांच शुरू कर दी है। सीओ ने मारपीट के आरोप को झूठा बताया है। अकसीर जहां ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रात करीब 12:30 बजे पुलिस कर्मियों के साथ घर के दरवाजे पर पहुंचे एसओ ने गालियां देते हुए दरवाजा खोलने को कहा। जब तक…
पीलीभीत में 33 दिन तक टाला, एसपी गुस्साए तो पूर्व प्रधान समेत दो पर एफआईआर
लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने के आरोप में घिरे ग्राम पंचायत खीरी नौबरामद के पूर्व प्रधान पर कई दिन जांच के नाम पर चली टालमटोल के बाद आखिरकार शिकंजा कसा गया। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस दो टीमें बनाकर पड़ताल की बात कहते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल गई थी। एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और अब पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि थाना माधोटांडा में 12 अगस्त को…
पीलीभीत में लाइन शिफ्टिंग और बिलों में हेराफेरी की जांच शुरू
पूरनपु में बिजली विभाग के एक अधिकारी के मोटी रकम लेकर बिजली लाइनें परिवर्तित करने, अवैध कनेक्शन और बिलों में हेराफेरी सहित कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गईं थीं। इनकी जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय टीम पूरनपुर पहुंची। पीलीभीत के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती और बरेली के लेखाकार विभोर मित्तल ने पूरनपुर पहुंचकर शिकायतों की जांच की। असम हाईवे पर एक प्लांट के ऊपर से निकली बिजली लाइन को अवैध तरीके से हटाने के लिए मोटी रकम वसूलने, साथी कर्मचारियों की मिलीभगत से बिलों में गड़बड़ी करने, व्यावसायिक…
पीलीभीत में बुखार का कहर बरकरार, ओपीडी में मरीज 1200 के पार
पीलीभीत में सुबह होते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1478 से अधिक रही। शहर हो या गांव चारों तरफ बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगने लगी। यूपी के पीलीभीत में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम…
पीलीभीत में CMO ऑफिस में चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाने का VIDEO वायरल
पीलीभीत CMO कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाते हुए का वीडियो सामने आया है। एक सहकर्मी चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबा रहा है। पीलीभीत के CMO ने चीफ फर्मासिस्ट से जवाब मांगा है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चीफ फर्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा एक कुर्सी पर बैठे हैं। दूसरी कुर्सी पर उन्होंने पैर रख रहा है। उनके कार्यालय का एक सहकर्मी उनकी पैर दबा रहा है। वीडियो में अनिल कुमार…
मैनपुरी में पत्नी व प्रेमिका को आजीवन कारावास, 8 साल पहले प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की थी, 11 वर्ष के बेटे ने दी थी गवाही
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में 8 साल पूर्व हुए गवेन्द्र उर्फ़ नीलू हत्याकांड के आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को एफटीसी जज चेतन चौहान की अदालत ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गवाही में रात में सोते समय गला दबाने की पुष्टि हुई थी। दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत में 5 दिसंबर 2015 की रात गवेंद उर्फ नीलू की सोते समय हत्या की गई थी।…
मैनपुरी पहुंचे पर्यटन मंत्री, गैस रिसाव से हुए हादसे के पीड़ित परिवार से मिले, दी सहायता राशि
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन दिन पहले गैस रिसाव के बाद आग लगने से बड़ी घटना हो गई थी। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए थे। बाद में उपचार के दौरान युवती कुंती ने दम तोड़ दिया था। अन्य चार सदस्यों का सैफई में इलाज चल रहा है। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रमईहार पहुंचकर पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने 51 हजार रुपये की सहायता भी परिवार को दी। कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव निवासी शिवलाल के घर में तीन…
17 सेलेब्स शादी में हुए थे शामिल, उन सभी से ED पूछताछ करेगी।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है। अब इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है।ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी में शादी की थी और इसमें 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। हवाला के जरिए यह पैसे…
प्रयागराज-अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, में 11 सितंबर 2023 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत आज मंडल आयुक्त श्विजय विश्वास पंत ने मंडलीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय में छात्रों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हेतु उसका औचक निरीक्षण किया
अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, में 11 सितंबर 2023 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत आज मंडल आयुक्त श्विजय विश्वास पंत ने मंडलीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय में छात्रों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हेतु उसका औचक निरीक्षण किया। परिसर में पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा उपस्थित छात्रों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई संबंधित जानकारी की। उन्होंने छात्रों को पढ़ने हेतु प्रयोग की जा रही पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा छात्रों से उससे संबंधित सवाल-जवाब भी किया।…
प्रयागराज-जनपद में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शिलान्यास प्रदेश के 23 जनपदों में लैब का शिलान्यास किया बनने के बाद लगभग 118 टेस्ट एक ही जगह हो सकेंगे
सितंबर 2023 प्रदेश के 23 जनपदों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब तथा ब्लॉक स्तर पर 87 बी॰पी॰एच॰यू॰का एक साथ शिलान्यास डॉक्टर मनसुख मांडविया जी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री भारत सरकार द्वारा आगरा से वर्चुअल शिलान्यास किया गया। जनपद प्रयागराज में तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में आईपीएचएल के शिलान्यास कार्यक्रम में माननीया सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 23 जनपदों में आज आई॰पी॰एच॰एल॰ का शिलान्यास किया गया है जिनमें से…
बरेली – आंवला नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने नगर में मिट्टी और चावल किए एकत्रित।
जनपद बरेली के आंवला नगर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए और नगर में घूमते हुए लोगों को मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री के कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर सभी कार्यकर्ता गुजरे और जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया तो वहीं भूमि विकास बैंक चौराहा पर भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अकबर अली…
