मैनपुरी में जेसीबी की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक; मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक चार साल की मासूम बच्ची की जेसीबी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। इस बीच चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी देवेंद्र सिंह के घर के पीछे एक प्लॉट में शनिवार की सुबह जेसीबी…

मैनपुरी में घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में गिरा मासूम, हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम गड्ढे में गिर गया। जब तक परिजन को जानकारी हुई बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के राजलपुर हविलिया गांव की है। गांव निवासी अर्जुन सिंह का डेढ़ साल का पुत्र आर्यन शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था।…

मैनपुरी में जेंडर रेशियो सुधारने की दिशा में काम करें अधिकारी

मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जेंडर रेशियो सुधारने की दिशा में अधिकारी काम करें। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के वोट बनवाएं। डीएम ने कहा कि अभियान 27 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। विशेष अभियान 4, 5, 25, 26 नवंबर एवं 2 और 3 दिसंबर को चलेगा। विशेष अभियान में समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारी, रातनीतिक दलों के बूथ लेविल एजेंट उपस्थित रहेंगे।…

मैनपुरी में भीषण हादसा, मां-बेटी सहित तीन की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक; लुधियाना से बिहार जा रहा था परिवार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा करहल थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। मधुबनी, बिहार के निवासी राजीव झा लुधियाना की एक टेक्सटाइल कपंनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहे…

पीलीभीत में डीपीआरओ ने किया चंदोई का निरीक्षण, नादारद मिली सफाई कर्मी, निलंबित

पीलीभीत के जिला पंचायत राज अधिकारी ने शहर से लगे गांव चंदोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में काफी गंदगी मिली। मौके पर सफाई करवाकर दवा का छिड़काव कराया गया। डीपीआरओ सतीश कुमार एडीओ पंचायत और सचिव के साथ गांव पहुंचे। यहां पर बहुत ज्यादा गंदगी मिली। ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा टीम लगाकर साफ़ सफाई कराई गई। गांव में सड़क किनारे खाली जमीन पर दुकानदारों द्वारा गंदगी की जा रही थी। इसके लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव को दुकानदारों से बात कर दुकानों के सामने डस्टबिन रखने…

पीलीभीत में भट्ठा संचालक ने जमा किया जुर्माना

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा में नेहा बिक्र फील्ड में अवैध खनन के बाद बने गहरे गड्ढों में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसमें भट्ठा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खनन विभाग की ओर से जुर्माना लगाया था। तय समय से करीब एक माह बाद अब संचालक की ओर से 4.22 लाख रुपये का जुर्माना जमा करते हुए चालान खनन अधिकारी को दिया गया है। गांव के रहने वाले नाजिम, छोटन और भूरा के बच्चों की चार जुलाई को भट्ठे पर बने…

पीलीभीत में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

पीलीभीत के शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार शाम को विशेष पूजा की गई। इस दौरान देवी के भजन हुए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा न्यूरिया काॅलोनी में भी दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिम में स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार शाम को आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां शाम को रोजाना मां की विशेष आरती व भजन का कार्यक्रम चल रहा है। न्यूरिया। न्यूरिया काॅलोनी में सात दिवसीय…

सुबह-शाम होने लगा गुलाबी ठंड का अहसास, गिरा तापमान; जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है और धीरे-धीरे गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं। शनिवार को सुबह की सैर को निकले लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ।आसमान पूरी तरह से साफ रहा। ऐसे में धूप खुलकर खिली। टहलने वाले लोगों ने सुबह की धूप का भी आनंद लिया। उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तराई के जिले…

पीलीभीत में लॉरेंस विश्नोई के नाम पर व्यापारी से मांगी 15 लाख रुपये रंगदारी

लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से किराना व्यापारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। एक दिन पूर्व दुकान पर एक नकाबपोश युवक रंगदारी का पत्र दे गया। फिर व्यापारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मेसेज भे भेजा । लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से किराना व्यापारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। एक दिन पूर्व दुकान पर एक नकाबपोश युवक रंगदारी का पत्र दे गया। फिर व्यापारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मेसेज भे भेजा, जिसमें रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।…

मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यूपी के मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामरूपपुर भरतपुर का है। यहां के निवासी अरविंद रात से गायब थे और उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ने खेत की…

मैनपुरी में किशोरी से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास, छह साल पहले हुई थी घटना

स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की अदालत ने 6 साल पहले किशोरी से रेप के दो दोषियों को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. घटना औंछा इलाके के एक गांव में हुई थी. मुकदमे की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी. आरोपियों ने पीड़िता को दी थी धमकी गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने 19 जनवरी 2017 में थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी खेतों की तरफ कुछ…

पीलीभीत के जिले में बेकाबू हुआ डेंगू, 150 के पार हुई पीड़ितों की संख्या

पीलीभीत के जिले में डेंगू का डंक लगातार बेकाबू होता जा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। निजी अस्पताल हो चाहे सरकारी हर जगह बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। बुखार का कहर पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र में भी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1400 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 70 से 80 फीसदी मरीज बुखार के होते हैं। इतना ही नहीं रोजाना 250 से 300 तक खून की जांचें हो रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट…

पीलीभीत के जोशीनगर कॉलोनी में फंदे से लटकी मिली युवती

पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने आरोप लगाया है कि साथी मित्र उसकी पुत्री को किसी बात को लेकर अक्सर धमकाया करता था। इससे पुत्री परेशान थी। परिजन ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी है। गौहनिया चौराहा स्थित जोशीनगर कॉलोनी की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि उनके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार की गुजर बसर के लिए वह मंडी में मजदूरी करती हैंं, जबकि…

पीलीभीत के राज्यमंत्री बोले- क्षेत्र के विकास के लिए सही जनप्रतिनिधि होना बहुत जरुरी

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराने के लिए सही जनप्रतिनिधि को चुनना बेहद जरुरी है। अगर चूक हुई तो इसका खामियाजा आगे कई सालों तक अविकसित रहकर भुगतना पड़ता है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी व सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम चंदौली सिरसा सेमरखेड़ा सिमरिया अनूप आदि गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। अधिकारियों को समस्या का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण…

पीलीभीत में जंगल से फिर लौटा बाघ, वन कर्मियों ने खदेड़ा, ग्रामीणों में फैली दहशत

पीलीभीत में एक बार फ‍िर बाघ की दहशत से ग्रामीणों में खौफ फैल गया है। पिछले दिनों महीनों से जंगल के बाहर घूमकर दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रेस्क्यू करके वापस जंगल में छोड़ा जा चुका है लेकिन अब दूसरा बाघ जंगल से बाहर आकर गांवों में घूम रहा है। टाइगर रिजर्व से सटे माधोटांडा क्षेत्र के गांवों में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही। पिछले दिनों महीनों से जंगल के बाहर घूमकर दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रेस्क्यू करके वापस जंगल में छोड़ा जा चुका है…

बरेली – पैतृक गांव सिरसा जागीर पहुंचा जवान कमल सिंह का शव। दी गई अंतिम सलामी।

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक आर्मी जवान की हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु ऑफिस के काम से गये सूबेदार कमल सिंह का बुधवार देर रात हृदयगति रुकने से निधन होने पर पोस्टमार्टम के बाद सेना की टीम उनके शव को लेकर शुक्रवार दोपहर के बाद पैतृक गांव पहुंची।गांव के मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से उन्हें दी गयी अंतिम विदाई।जानकारी के मुताबिक गांव सिरसा जागीर निवासी सेना के जवान सूबेदार कमल सिंह…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम।

बरेली/आंवला – जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से आज मौत हो गई जिसमें युवक अपने घर की बिजली ठीक कर रहा था बिजली की सप्लाई एक्सपायरिंग होने से से 35 वर्षीय तोलाराम को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई बताया गया है की थाना सिरौली क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर के तुलाराम प्रजापति अपने घर में सुबह के समय बिजली का तार संभाल रहे थे तभी बिजली की एक्सपायरिंग से तुलाराम…

फर्रुखाबाद: सफाई कर्मचारी के साथ भ्रष्टाचार व अन्याय के विरुद्ध सौपा ज्ञापन

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पांच संगठन के जिला अध्यक्षों ने एकता दिखाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ घोर भ्रष्टाचार व अन्याय के विरुद्ध शंखनाथ किया और पांचो संगठनों के जिला अध्यक्षों व प्रदेश के पदाधिकारी ने कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाया कि अब युद्ध स्तर पर नहीं नगर पालिका में महायुद्ध की रणनीति के तहत सफाई कर्मचारियों की एक-एक मांग को पालिका प्रशासन को पूरा करना होगा इस युद्ध के महारथी ,,,,,,,, विनोद कुमार मिस्त्री जी संजीव कुमार आडवाणी जी विमल बेगीराजू शुक्ला जी हरिओम वाल्मीकि जी हरिशंकर…

पीलीभीत में खिलाड़ियों ने कौशांबी में फहराया परचम, चार ने जीता गोल्ड मेडल

पीलीभीत के कौशांबी में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले से खेलने पहुंचे पांच खिलाड़ियों में चार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। कौशांबी से जब खिलाड़ी लौटे तो जिले में उनको ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनपद कौशांबी में 12 से 14 अक्तूबर के बीच बैंडमिंटन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें पीलीभीत के पांच खिलाड़ियों वर्धन राज, प्रज्वल कुमार, आदित्य और अंश गंगवार ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। वर्धन जिला क्रीड़ाधिकारी के बेटे हैं। गोल्ड मेडल लाने वाले…

पीलीभीत के रेलवे गेटमैन की हत्या में एक को उम्रकैद, पांच दोषमुक्त एक साल में आया फैसला, जानिए मामला

रेलवे के गेटमैन कमलेश यादव की हत्या के मामले में एक साल के भीतर ही सुनवाई पूरी करते हुए सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने मुख्य आरोपी न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी दीनदयाल को दोषी पाते हुए उम्रकैद और 60 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। जबकि हत्याकांड में शामिल तीन महिलाएं समेत पांच अभियुक्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिए गए। अभियोजन कथानक के अनुसार इटावा जनपद के ग्राम सिलोट एरबा निवासी पूनम यादव ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि…