अफसा अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित । गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई। काफी दिनों से फरार चल रही है अफसा अंसारी। अन्य मामलों में फरार चल रहे 5 लोगों पर भी कार्रवाई। 5 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 50 हजार का इनाम घोषणा। एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्री ने दी जानकारी।
Category: राज्य
पीलीभीत में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी दबोचे
गांव सिमराया ता. घुंघचाई निवासी छत्रपाल का हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास खेत है। 29 जुलाई को वह करीब सात बजे खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर पर टूटे पुल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को वैवाह रोड पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकड़े…
क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर से निधन, कपिल देव ने उठाया था इलाज का बीड़ा ?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे कपिल देव ने उनकी मदद करने के लिए अपनी पेंशन भी डोनेट की थी। इसके अलावा बीसीसीआई ने भी इलाज के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए दिए थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन 31 जुलाई को वह कैंसर की…
लखनऊ : विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा।
उत्तर प्रदेश की सियासत में स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बन रहे चबूतरे को तोड़ने का मुद्दा गरमाया रहा। सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुद्दा उठाया। सपा ने गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी की मूर्ति के लिए बन रहे फाउंडेशन को तोड़ने का मुद्दा उठाया। जिला प्रशासन ने फाउंडेशन पर बुलडोजर चलवा दिया था. इस पर सपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया।…
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे कल पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पैतृक गांव सैफई।
विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार माता प्रसाद पांडे पहुंचेंगे सैफई। सुबह 11:30 बजे स्टाफ कार द्वारा लखनऊ से सैफई के लिए करेंगे प्रस्थान। दोपहर 2:30 बजे जनपद इटावा के सैफई पहुंचेगे नेता प्रतिपक्ष। सैफई पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे इसी के साथ-साथ स्थानीय स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। साय कल 4:30 बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे लखनऊ के लिए होंगे सैफई से रवाना।
सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद का सियासी कद और बढ़ाया
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लोकसभा की कार्यवाही की कमान आज संभाली । लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कामकाज संभालते नज़र आये अवधेश प्रसाद । अधिष्ठाता मंडल के तौर पर लोकसभा का कामकाज संभालते नज़र आये अवधेश प्रसाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद हैं अवधेश प्रसाद ।
रायबरेली : जिला अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्क्षता मे संपन्न हुआ जिला सडक सुरक्षा सिमित का बैठक
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। एआरटीओ से विद्यालयो में चल रहे वाहनों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में कोई भी वाहन अनफिट नहीं चलना चाहिए। डीआईओएस एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिन विद्यालयो में बस चल रही है वहाँ पर समिति का गठन कर उन्हें निर्देशित किया जाए कि वाहनों की नियमित रूप से जाँच कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग वाहनों की समय समय पर चेकिंग की जाए। हिट एवं…
दिल्ली- तिहाड़ जेल में बदले के लिए 2 कैदियों पर हमला
हमले में 2 कैदी घायल, जेल के फोन रूम हुई मारपीट लवली और लवीश नाम के 2 कैदी गंभीर घायल , लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली,लवीश जेल में बंद लोकेश ने जेल के अंदर ही बनाया हमले का प्लान लोकेश ने साथी हिमांश, अभिषेक को प्लान में किया शामिल घायल एक कैदी का अभी अस्पताल में चल रहा इलाज
पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब में मिला
न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे। देर शाम तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी…
पीलीभीत में पकड़ा गया एसपी का पीआरओ बताकर डॉक्टर को ठगने वाला युवक
पीलीभीत पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पूरनपुर के ब्लॉक रोड निवासी डॉ. मोहम्मद यूसुफ जमाल खान की ओर से 23 जुलाई को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चिकित्सक ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एसपी का पीआरओ बताकर रिश्वत की मांग की। आरोपी के डराने-धमकाने से वह उसके झांसे में आ गए और गूगल पे के माध्यम से उसे 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। संदेह होने पर एसपी को शिकायती…
पीलीभीत में पहली बारिश में ही उखड़ गई सड़क
वर्षाकाल से पहले बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और कई जगह से उखड़ गई। घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब दो माह पहले पुराने बिजलीघर चौराहे से रंगीलाल चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क को लेकर पहले से ही गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। इधर इस माह के पहले सप्ताह में लगातार हुई बारिश में सड़क कई जगह से उखड़ गई। इसको लेकर जिलाधिकारी…
पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक युवक घायल
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा स्थित बजाज शुगर मिल के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार वालों ने हादसा डायल 112 से होने का अंदेशा जाहिर किया है बीसलपुर क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी पवन कुमार गांव के ही राकेश की बाइक लेकर बहेड़ी क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी गुड्डू पुत्र अहिबरन व तेजपाल पुत्र सुंदरलाल…
पीलीभीत में जेसीबी से धार्मिक स्थल की दीवार गिरने से भड़के लोग
नगर के ब्लॉक तिराहे पर स्थित धार्मिक स्थल की दीवार ढहने के बाद लोग भड़क उठे। काफी तादाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध करते हुए जेसीबी को घेर लिया। एसडीएम के दीवार को दोबारा बनाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बरखेड़ा के वार्ड नंबर छह में स्थित मस्जिद के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर नाले का निर्माण चल रहा हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम जेसीबी की मदद से नाले के किनारे खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आकर दीवार ढह गई। इसके…
पीलीभीत में चार दिन से लापता वृद्ध का नहर में मिला शव
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसके पिता कालीचरण पुत्र श्याम लाल 20 जुलाई को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को घुंघचाई क्षेत्र के डूडा कॉलोनी संख्या आठ के पास हरदोई ब्रांच नहर में राहगीरों ने शव को उतराता देखा। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना…
पीलीभीत के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
पीलीभीत के बरखेड़ा गांव पिपरिया मंडन में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घर पहुंचने पर बहन को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फाेरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी मोनू पुत्र नीलांबर मजदूरी करते थे। मंगलवार रात वह घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ दूरी पर रह रही बहन सोनी खाने के लिए पूछने को भाई के घर आई।…
पीलीभीत में बिना परमिट काटे सागौन के 32 पेड़
पीलीभीत में बिना परमिट के खेत में लगे सागौन के 32 पेड़ कुछ लोगों ने काट दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर ठेकेदार समेत दो लोगों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से लकड़ी के करीब 60 टुकड़े बरामद किए गए। न्यूरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यूरिया निवासी ठेकेदार रिजवान ने अपने साथी नजीब समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र के गांव टांडा बिजैसी स्थित डॉ. रचित सक्सेना के खेत…
लखनऊ: कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज यूपी में चौदह प्रतिशत होने के बाद भी किंग मेकर से बना जोकर और नौकर
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के समाज के 14 % किसान भाइयों की शासन एवं प्रशासन में हो रही उपेक्षा को लेकर समाज बचाओ सम्मान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 15 नवंबर को राजधानी लखनऊ में प्रातः 10: बजे से सभागार राय उमानाथ बली पेक्षाग्रह कैसरबाग लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त आयोजन में एसोसिएशन के दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्षों को आयोजन में आमंत्रित किया गया…
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान
युवाओं के लिए 5 नई योजनाओं का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. बिहार को विभिन्न योजनाओं के लिये बजट में 26000 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव बिहार में सड़क प्रोजेक्ट…
केंद्रीय बजट 2024-25: सरकार का बड़ा दावा शिक्षा, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के केंद्रीय बजट में शिक्षा, रोजगार, और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उच्च शिक्षा के लिए, सरकार ने 10 लाख रुपये तक के ऋण पर वित्तीय सहायता की घोषणा की है, जो एक लाख छात्रों को ई-वाउचर और 3% ब्याज अनुदान के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कौशल विकास के लिए, 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का उन्नयन, पाठ्यक्रम सामग्री को उद्योग की आवश्यकताओं के साथ संरेखित करना, और मॉडल कौशल ऋण योजना का संशोधन शामिल है। बजट में शिक्षा, रोजगार, और…
पीलीभीत में टाइगर तिराहे के पास मिला युवक का शव
सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहे के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। हादसे में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद असम रोड चौकी प्रभारी मनवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक…
