मैनपुरी : गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए। शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 455 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गांव रठेरा निवासी एड, इच्छाराम यादव को…

पीलीभीत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की राह में बिजली के खंंभे बने रोड़ा

पीलीभीत में असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम में बिजली के पोल रोड़ा बने हुए हैं। करीब सात महीने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ऊर्जा निगम के बीच मामला फंसा है। ऊर्जा निगम का कहना है कि उसे खंभे हटाने के लिए अब तक धनराशि नहीं मिली है, जबकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि पूरी धनराशि दे दी गई है। बिजली विभाग की ओर से ही खंभे हटाने में देरी हो रही है। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए असम चौराहे पर फ्लाईओवर का…

पीलीभीत में सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरण संवेदनशीलता से निस्तारित करें

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने शनिवार को विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। समिति ने कहा कि विवाहित पुत्रियों को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने का अधिकारी है। समिति के सभापति डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजन, अंगद कुमार सिंह, शहनवाज खान, उप सचिव पीएन द्विवेदी एवं समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में सभापति हरि सिंह ढिल्लो…

पीलीभीत में बरखेड़ा में ग्रामीण की पीटकर हत्या, रिश्तेदार घायल

पीलीभीत में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। उनके रिश्तेदार को भी घायल कर दिया। भगवान दास पर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हमला किया गया जब वह रिश्तेदार के साथ बाइक से बरेली से लौट रहे थे। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास शुक्रवार सुबह बरेली के थाना क्योलड़िया निवासी अपने रिश्तेदार भगवान दास पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से बरेली गए थे। काम निपटाने के बाद शाम छह बजे वह रिश्तेदार के साथ लौट रहे…

पीलीभीत में कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने, पथराव में सीओ का सिर फूटा

पीलीभीत में शनिवार शाम को कांवड़िए और ताजियेदार आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते हालात बिगड़ते गए और दोनों तरफ से पथराव चालू हो गया. जानकारी अनुसार इस पथराव में मौके पर मौजूद सीओ सदर प्रतीक दहिया के सर में चोट लगी है. यूपी के पीलीभीत में शनिवार को कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने आ गए. बताया गया कि सूचना पर पहुंचे दारोगा ने एक कांवड़िए को थप्‍पड़ जड़ दिया. इसके बाद कांवड़िए आक्रोषित हो गए और जमकर बवाल मचाया. इस दौरान पत्‍थरबाजी…

पीलीभीत में दुकानें बचाने के लिए व्यापारियों ने उठाई फ्लाईओवर बनवाने की मांग

बीसलपुर में हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं 100 से अधिक दुकानों को टूटने से बचाने के लिए व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। शनिवार को व्यापारियों ने विधायक विवेक वर्मा के सामने अपनी दिक्कतें रखीं। कहा, दुकानें टूटने से 100 से ज्यादा दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कराके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में बीसलपुर नगर में 100 से…

लखनऊ में यूट्यूब से कमाई के लालच देकर फंसाया, डायरी के 51 पन्नों पर लिखी कहानी

लखनऊ में एक युवक साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। परिजनों को युवक के कमरे से 51 पन्नों की डायरी मिली है। इसमें साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी है।डायरी बताती है कि ठगों ने यूट्यूब से कमाई के लालच में देकर लिंक पर क्लिक कराकर डाटा हैक कर लिया। इसके बाद फोन पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर पैसों की मांग करने लगे। इसके चलते पवन डिप्रेशन में था। इसलिए उसने यह कदम उठायापुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप…

STF की मदद से पुलिस ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को लखनऊ से उठाया, क्या है मामला

माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को शनिवार देर रात पुलिस ने STF की मदद से लखनऊ के विभूति खंड से हिरासत में लिया है। विजय मिश्र के खिलाफ प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज है। अतरसुइया पुलिस विजय मिश्रा से पूछताछ कर रही है।STF सूत्रों के मुताबिक, विजय मिश्र रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। प्रयागराज पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, पर पकड़ में नहीं आ रहे थे। प्रयागराज पुलिस ने STF से…

फर्रुखाबाद: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने दस मोहर्रम के मौके पर शरबत का स्टाल लगाकर बुझाई अकीदत मंदो व जायरीनों की प्यास

कलमकारों द्वारा लगाए गए शरबत के स्टाल की भव्यता को देख कई समाजसेवियों ने अपने कर कमलों से शरबत वितरित कर स्टॉल की भव्यता में और लगाए चार चांद । प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ताहिर खान बज्जू एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में 10 मोहर्रम के दिन कर्बला मुख्य मार्ग पर शरबत का एक भव्य स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।शरबत वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने अकीदत मंदो व जायरीनो को अपने हाथों से शरबत पिलाकर जिले में…

मैनपुरी: घर में घुसकर लूट, छेड़छाड़ और मारपीट की जांच और पुलिस अभिरक्षा मे मेडिकल कराने की लगाई गुहार

मामला थाना भोगॉव के द्वारिकापुर का है जहाँ पीड़ित अजीत पुत्र लालाराम निवासी द्वारिकापुर थाना भोगांव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह दिनांक 25 जुलाई 2023 को अपने खेत में धान की फसल लगा रहा था। तभी गाँव के रामानद मंजीत पुत्र अनार सिंह और संजीत कुमार पुत्र लालाराम ने तमंचा मेरे सिर रख मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया । जब दिन में इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी तो दो सिपाही ने गाँव में आकर रामानन्द को मोटरसाइकिल से पकड़ थाने लेगाए |…

सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक आज बर्रा विलेज कानपुर नगर नियर रामरति स्मारक स्कूल बाऊवन में संपन्न हुई

सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक आज बर्रा विलेज कानपुर नगर नियर रामरति स्मारक स्कूल बाऊवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सतीश सचान , राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ0 राम सिंह , जिला अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा , प्रोफेसर सी.पी. सचान , डॉ0 सोमेंद्र कुशवाहा , पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रताप कुशवाहा ,डॉक्टर अजीत कटियार , डॉक्टर ओम प्रकाश सचान ,शिव शरण प्रजापति, शैलेंद्र सचान, एडवोकेट देवेंद्र वर्मा, रविंद्र कुमार, रामवीर सिंह मीडिया प्रभारी, जेपी कुशवाहा, जसवंत सचान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान श्री जसवंत कुशवाहा…

फर्रुखाबाद:नारी बंदी वास में सभी महिला बंदियों, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर बच्ची का जन्म दिन बड़े धूमधाम से मनाया

फर्रुखाबाद, आज 29 जुलाई 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में एस.एन. साबत , पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार के दिशा निर्देशन, चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन )और शिवहरि मीणा डी.आई.जी के कुशल पर्यवेक्षण में बंदी वेलफेयर के कार्यों के अंतर्गत कारागार में अपनी दादी के साथ रह रही बच्ची का प्रथम जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । नारी बंदी वास में सभी महिला बंदियों , महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने बच्ची का जन्म दिन मनाया । अखिलेश कुमार कारापाल की धर्मपत्नी मति अंजू अखिलेश कुमार द्वारा बच्ची को उपहार भेंट…

रायबरेली:महिला ने लगाया अपनी जेठानी पर ब्लॉक करने का आरोप

डलमऊ रायबरेली। एक महिला ने अपनी ही जेठानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति से जेठानी द्वारा लगभग हजारों रुपए ऐंठ लिए गए हैं। जब महिला ज्यादा परेशान हुई तो उसने अपनी आपबीती थाने पर सुनाई हैं। जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कन्हा गांव की रहने वाली रामा पत्नी काली प्रसाद ने आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद को लेकर हमारी और हमारी जेठानी प्रीति पत्नी सूरज कुमार से विवाद हुआ था। जिसपर जेठानी व उनके पति के द्वारा मुझे और मेरे बच्चों को…

प्रयागराज-उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट राजेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ का माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का संजीव प्रसारण हुआ,

डायट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ का संजीव प्रसारण के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्दबोधन का सजीव प्रसारण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस 2 दिनों के समागम का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शुभारंभ की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। नई शिक्षा नीति के मुताबिक स्कूल…

हरदोई:हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर या हुसैन की सदाओं के बीच ताजियों का जुलूस गमगीन माहौल में निकाला गया

*सुबह से ही कर्बला में ताजियों के दफनाने का शुरू हुआ सिलसिलावहीं कड़ी सुरक्षा के बीच निकला दशवीं मोहर्रम का जुलूस* *हरदोई जिला ब्यूरो* बेनीगंज नगर में दशवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वही नीबा देबी के पास ताजिया निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।बताते चले कि इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत अली व फातिमा के बेटे की कर्बला में हजरत इमाम हुसैन तथा उनके बहत्तर साथियों की शहादत को याद कर नगर की गलियों में…

फर्रुखाबाद:त्रैमासिक गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन की लाभार्थी रेशमा बनी रोल मॉडल

फर्रुखाबाद ,29 जुलाई 2023 नवीन गर्भनिरोधक साधनों में महिलाओं की पहली पसंद बना त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा जहां बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बेहद कारगर व सुरक्षित है वहीं गर्भाशय, अंडाशय व स्तन के कैंसर से भी रक्षा करता है। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा लगवाने वाली रेशमा को अंतरा इतना भाया कि दूसरी बेटी के जन्म के 10 माह बाद फिर से 25 जुलाई 2023 को पहला इंजेक्शन डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में लगवा लिया है l नगला गिहार की रहने वाली 25 वर्षीय रेशमा बताती हैं…

फर्रुखाबाद:व्यापार मंडल के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में फर्रुखाबाद आने वाली यात्रा के सम्बंध में हुई चर्चा

फर्रुखाबाद, नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुकुंद मिश्रा जी व प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय से कानपुर प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की फर्रुखाबाद में संगठन और व्यापार मंडल के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में फर्रुखाबाद आने वाली यात्रा के सम्बंध में चर्चा हुई । आज पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्वर्ण जयंती के रूप में जश्न मना रहा है तथा पूरे उत्तर…

फर्रुखाबाद:किसानों से अवैध बसूली से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं चौकी का किया घेराव

द दस्तक 24 न्यूज । फर्रुखाबाद किसानों से अबैध बसूली से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने भाग घटियाघाट चौकी का घेराव किया। फर्रुखाबाद के किसान रोजाना ट्रैक्टरों से मक्का व मूंगफली बेचने के लिए अल्लाहगंज बाजार आते जाते हैं। पुलिस चौकी के सामने वाहन रोक कर अबैध वसूली किए जाने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। पीड़ित किसानों ने इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों को दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा नगर अध्यक्ष योगेंद्र…

हरदोई :आयुक्त आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करेगीं:-प्रशान्त

हरदोई : जनता दर्शन कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें:- नगर मजिस्टेªट02. नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त लखनऊ मण्डल डा0 रोशन जैकब 01 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 से 02 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में आहूत जनता दर्शन में प्रतिभाग करेगीं।श्री तिवारी ने बताया कि जनता दर्शन में मा0 आयुक्त महोदया द्वारा आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, आवास, अवैध एवं विवादित अवैध भूमि कब्जा, पेंशन…

फर्रुखाबाद :दबंग व्यक्ति धोखे से सरकारी कॉलोनी आपने नाम कराकर महिला पर कर रहा अत्याचार

पूरा मामला ग्राम पंचायत चांदपुर का है .यहां की रहने वाली रूबी पत्नी जितेंद्र यहां पर रूबी के नाम सरकारी कॉलोनी है और रूबी के पति दारु पीने के आदी हैं. गांव के ही निवासी राहुल रूबी के पति को बहला-फुसलाकर ले गए और कलौनी को अपने नाम शर्तिया बैनामा करा लिया. ऐसा आरोप महिला ने लगाया की महिला जब बाजार गई हुई थी तो राहुल ने उसके गेट पर अपना ताला लगा दिया . महिला जब बाजार से घर लौट कर आई तो महिला ने ताला तोड़ दिया और…