फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो निरीक्षकों का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा 18 मार्च 2026 को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस क्रम में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को थाना कमालगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी आयोग सेल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललित कुमार को पुलिस लाइन से थाना कमालगंज में नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल का…

फर्रुखाबाद: किसान दिवस पर विकास भवन में नहीं पहुंचे अधिकारी औपचारिक बनकर रह गया किसान दिवस अजय कटियार

आज दिनांक 18 मार्च विकास भवन सभागार फतेहगढ़ में किसान दिवस आयोजित किया गया था जिसमें जिले के जिला अधिकारी सहित सभी विभागों से अधिकारियों को आना था परंतु न स्वयं जिला अधिकारी पहुंचे और न ही कोई संबंधित अधिकारी किसान दिवस में किसानों के बीच पहुंचा भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अजय कटियार किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में पहुंचे जिसके बाद उन्होंने वहां की स्थिति देखी और उन्होंने कहा है उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में किसानों…

आजमगढ़ : किसानों ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण सर्वे का किया विरोध

आजमगढ़ : ग्राम जोलहापुर बथुआपार, सगड़ी, आजमगढ़ ग्रामसभा जोलहापुर बथुआपार में ग्रामीण किसानों ने किसान एकता समिति के साथ बैठक किया। अखबार में निकली खबर मंदूरी एयरपोर्ट का विस्तारिकरण के लिए पुनः सर्वे किया जाएगा। जिसका किसानों ने एक स्वर में विरोध किया। किसानों ने कहा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए पुनः सर्वे रद्द किया जाए। हम ग्रामवासी अपनी उपजाऊ जमीन, मकान, पेड़ पौधे, पशुपालन, आजीविका, अपना स्वयं का रोजगार बर्बाद नहीं होने देंगे । हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण सर्वे तत्काल रद्द किया…

आजमगढ़ : “विकास की राह पर ठहरा जैतपुर: बदहाल व्यवस्थाओं के बीच कौशल्या देवी बनीं उम्मीद की नई किरण”

जैतपुर, आजमगढ़/अम्बेडकर नगर: विकास के दावों और योजनाओं के शोर के बीच जमीनी सच्चाई क्या है, इसे परखने के लिए हमारी टीम ने विकास खंड भियाँव के अंतर्गत आने वाली जैतपुर ग्राम सभा का दौरा किया। यहां की स्थिति ने विकास के दावों की पोल खोल दी। गांव की तस्वीर दो हिस्सों में बंटी हुई दिखाई दी—एक ओर सीमित संसाधनों में कार्य करने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य कौशल्या देवी के प्रयास, तो दूसरी ओर ग्राम प्रधान की कथित उदासीनता के कारण उत्पन्न अव्यवस्था और बदहाली।सीमित संसाधन, मजबूत इच्छाशक्ति: कौशल्या देवी…

सीतापुर: नहर चौराहा–वज़ीरनगर मार्ग पर बिखरी पत्थर-बजरी से राहगीर परेशान, 50 गांवों का मुख्य रास्ता बना मुसीबत

मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख नहर चौराहा से वज़ीरनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के चलते डाली गई पत्थर और बजरी अब राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। अकबरपुर गांव के पास से लेकर विजनापुर गांव के आगे तक कई स्थानों पर ट्रकों द्वारा पूरी सड़क पर पत्थर और बजरी डाल दी गई है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के नाम पर डाली गई बजरी को अभी तक समतल…

कासगंज :उत्तरप्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन

18 मार्च 2026उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में, लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को…

बांदा में जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 09 नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन कर सभी स्टालों का भ्रमण किया गया

जनपद बांदा में जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 09 नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन कर सभी स्टालों का भ्रमण किया गया इसके पश्चात विकास भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार 09 नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित पत्रकार बंधुओ के माध्यम से उपलब्धियों का विवरण बताया गयाlयहां जिला पंचायत…

बदायूं में बुद्ध प्रतिमा स्थापना व लाइब्रेरी उद्घाटन, शिक्षा और समता का दिया गया संदेश

बदायूं :(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 समाज में शिक्षा, जागरूकता और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंजलि सैनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय फुले संघ) द्वारा कटरा सआदतगंज में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना एवं एक विद्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम बौद्ध भिक्षुओं के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा और सामाजिक उद्देश्य से परिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए भिक्षुओं एवं विद्वानों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस…

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति पुनर्स्थापना को लेकर विवाद, BDO पर अवरोध के आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 मोहम्मदाबाद ब्लॉक गेट के पास पिछले 40-45 वर्षों से स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पुनर्स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने के कारण इस प्रतिमा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना है, लेकिन प्रस्तावित स्थान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सहमति नहीं बन पा रही है। प्रतिमा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामदास साउ ने बताया कि पुनर्स्थापना के लिए शासन-प्रशासन को सैकड़ों प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने मांग की है…

फर्रुखाबाद:जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान: काली फिल्म व हूटर हटाए गए, लोगों को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए गाड़ियों से अवैध काली फिल्म हटवाई गई तथा अनधिकृत हूटर…

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर भीषण धमाका, 6 घायल — पुलिस ने मकान किया सील, जांच जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की तीन मंजिल तक हिल गईं और खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए, वहीं घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।…

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरक तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखें जाएं तथा थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के एचएस, सक्रिय अपराधियों…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (बैंकर्स) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना का किया गया विमोचन जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लम्बित आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराये जाने के दिए निर्देश कम सीडी रेशियों वाले बैंको को स्थिति में सुधार लाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा-योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक सक्रिय भूमिका निभाते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराये योजनाओं का आम जनमानस ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके, इसके लिए व्यापक रूप से योजनाओं का करायें प्रचार प्रसार-जिलाधिकारी प्रयागराज 17 मार्च, 2026।…

फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण व CD Ratio बढ़ाने पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में आज जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अमृतपुर विधानसभा से विधायक श्री सुशील शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वी.डी. वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न…

फर्रुखाबाद: रम्पुरा में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का संदेश देकर पेयजल योजना का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 विकास खण्ड बढ़पुर की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना पर “जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत “जल अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल के महत्व और जल संचयन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों…

फर्रुखाबाद: जनपद में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम बैच के फील्ड ट्रेनरों को आज प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ लिया जाए, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे सभी तकनीकी…

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: सुनील…

फर्रुखाबाद: नवाबगंज में पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा

पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मास की शिव तेरस के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल गई। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सख-समल्दि के लिए प्रार्थना की। इसदौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के…

कासगंज :कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सीडीओ को दिया ज्ञापन

आज कासगंज शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व मेंदिनांक 17 मार्च 2026 को कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राय जी के निर्देशानुसार केंद्र और राज्य सरकार मजदूर विरोधी सरकार मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का पिछले 75 दिनों से कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है राजेंद्र कश्यप शहर अध्यक्ष ने कहा ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40000 संविदा कर्मियों को भी 8 महीने से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया गया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला विकास भवन (cdo),का घेराव व ज्ञापन दिया इस अवसर पर रामेश्वरम धनगर,…

बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते…