रायबरेली: ऊँचाहार में लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया गया

ऊंचाहार-प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा सोमवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है और इसका सख्ती से पालन हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश भी दिये गये है।गुरुवार को नगर खरौली रोड, बस स्टैंड, थाना चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और लोगों से लॉक डाउन का पूर्णतया पालन करने की अपील भी की है।इसके अलावा खुली हुई छिटपुट दुकानों को भी बन्द कराया गया है।वहीं इसी…

रायबरेली:नगर स्थित कोतवाली का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया और इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

ऊँचाहार-नगर स्थित कोतवाली का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया और इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है।वहीं पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।गुरुवार की दोपहर कोतवाली का पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया ,सबसे पहले उन्होंने मिशन सेवा शक्ति के अंतर्गत मौजूद महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से शिकायती पत्रों के निस्तारण सम्बंधित जानकारी हासिल की और कुछ शिकायती पत्रों की जांच पड़ताल भी की।उसके बाद पीआरवी पुलिस के उपस्थिति रजिस्टर की…

रायबरेली:दो बाईक में जोरदार भिड़ंत बाइक सवार बुरी तरह से घायल

ऊँचाहार-तहसील क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग स्थित उमरन बाजार में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।गुरुवार की दोपहर नगर के खरौली रोड निवासी अर्जुन कुमार 23 बाइक से किसी आवश्यक कार्य से उमरन बाजार गया हुआ था तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई घटना में अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद…

रायबरेली: ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

ऊचाहर/ रायबरेली कोरोना वायरस से बचाव के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना लगातार कार्य कर रहा है l महामारी के इस समय एनटीपीसी हर वो कदम उठा रहा है जिससे यह बीमारी न फैले l इसी कड़ी में एनटीपीसी ऊंचाहार ने ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया l एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख भोला नाथ , महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण असित दत्ता , अपर महाप्रबंधक मानक संसाधन वंदना चतुर्वेदी ने एक विशेष कार्यक्रम में ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का…

रायबरेली:मेडिकल स्टोर संचालकों ने आपदा को अवसर समझकर ग्राहकों से वसूल रहे मनमानी रकम

खीरों रायबरेली। जहां कोरोनावायरस उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है, सरकारी तंत्र दवा और ऑक्सीजन का रोना रो रहा हैं। वही मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा गरीब, बेबस और लाचार लोगों से आपदा को अवसर में बदल कर अपनी जेबें भर रहे हैं। कीमत से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दवाएं बेची जा रही हैं। यही नहीं मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा खीरों क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ कर मेडिकल स्टोरों पर सरकारी दवा धड़ल्ले के साथ बेची जा रही है। सरकारी तंत्र इस महामारी में निर्लज्ज और…

रायबरेली: सही मायने में सफाई कर्मी है कोरोना योद्धा-व्यापार मंडल अध्यक्ष

महराजगंज: कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण ने जहां हर गतिविधियों पर विराम लगा दिया है, वहीं कोरोना काल में सफाई कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ गया है। नगर पंचायत महराजगंज में एक बार फिर डोर टू डोर सैनिटाइजेशन तथा सफाई का काम जोरों पर चलाया जा रहा है। सफाई कर्मी वास्तव में कोरोना योद्धा है। जो अपनी पीठ पर 15 किलो की केन बांधकर नगर के सभी वार्डों में सुबह से शाम तक सैनिटाइजेशन का काम करते रहते हैं। आपको बता दें कि, कोरोना संक्रमण को…

आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह का कोविड-19 से 82 साल की उम्र में हुआ निधन

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का गुरुवार को 82 साल की उम्र में कोविड-19 के चलते निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद उनका गुरुग्राम (हरियाणा) के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे और 6 बार के सांसद थे।

रायबरेली: 6 लोगों के विरुद्ध घेर कर मारपीट करने और कुल्हाड़ियों से 3 लोगों को घायल करने का आरोप

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर आवाडीह में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी प्रथम पक्ष के विरुद्ध मारपीट दंगा फसाद और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों को लेकर छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें कि, बीती रात एक पक्ष के सहज राम ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध घेर कर मारपीट करने और कुल्हाड़ियों से 3 लोगों को घायल करने…

बाराबंकी:ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवार होंगे-रूपेश प्रताप सिंह लकी

बाराबंकी। विकास खंड बनीकोडर के ग्राम पंचायत तिवारी पुर वार्ड संख्या आठ तिवारीपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रुपेश प्रताप सिंह उर्फ लकी की माता श्रीमती मधुपा सिंह ने 424 वोटों से जीत प्राप्त की इस बहुचर्चित वार्ड में मंडल महामंत्री देवीगंज पंकज तिवारी की पत्नी पूर्व बीडीसी तथा इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह की पत्नी व मोनू तिवारी और रामकरन यादव मैदान में थे।मधुपा सिंह को कुल प्राप्त मत 670 तथा सरोज तिवारी को 246 मत प्राप्त हुए इस प्रकार मधुपा सिंह…

बाराबंकी: क्षेत्र के रुके विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-ललिता सिंह

बाराबंकी: जनपद के ब्लॉक बनीकोडर चतुर्थ से निर्दलीय प्रत्याशी ललिता सिंह ने दो दिन तक चली कांटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 421 वोट से हराकर जीत हासिल की।आपको बतातें चलें कि जनपद के ब्लॉक बनीकोडर के इस सीट पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमे ललिता सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने 3729 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निहारिका को 421 वोटो से शिकस्त देकर विजय श्री हासिल की।जीतने के बाद निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुपालन में कोई विजय जुलूस नही निकाला…

रायबरेली: नल में पानी भरने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

डलमऊ रायबरेली क्षेत्र के दिन गंज में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक सरकारी इंडिया मारकर नल में पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपाधियों को पकड़कर थाने ले आई फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है घटना मंगलवार देर शाम की है जब दरवाजे पर गड़े हुए एक इंडिया मार्का हैंडपंप में पानी भरने को लेकर शिव बहादुर व अनमोल के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते इसमें…

रायबरेली: दलित के प्रधान बनने पर ठाकुरों ने ढाया कहर , पूर्व प्रधान का जिलाबदर पुत्र की दबंगई पुलिस बनी मुख दर्शक

रायबरेली- थाना भदोखर पकरा गिरफ्ता रायबरेली में दलित के प्रधान बनना सावरणों को मंजूर नही हुआ जिसके चलते आज वर्तमान प्रधान समर्थक अमन मौर्य को पूर्व प्रधान अनुरुद्ध सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम सिंह, विक्रम सिंह, पिंकू सिंह अपने दरवाजे पर गिरा कर मारा उसकी मोटर साइकिल तक तोड़ दी । ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी होते ही वर्तमान प्रधान (अयोध्या प्रसाद) समर्थक और अन्य ग्रामीण पूर्व प्रधान के घर के बाहर जमा हुए तो अनुरुद्ध सिंह घर में घुस कर छत से ईंट पत्थर चला दिया । जिसके जवाब…

रायबरेली:आशा बहू एएनएम नर्स ने घर-घर जाकर कोविड-19 कि गांव-गांव में जाकर कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया

सतांव-( रायबरेली): रायबरेली जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों दिशा निर्देश दिया गया की 5 मई से गांवों गांवों में आंगनबाड़ी द्वारा सर्वे की जा रही है। जो लोग बुखार खांसी जुकाम से पीड़ित हैं और जो लोग बाहर से आए हुए हैं। उनकी आंगनबाड़ी द्वारा एक लिस्ट बनाई जा रही है। लिस्ट बनाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जायजा जो लोग बीमार हैं।उनकी अलग-अलग लिस्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया जाएगा।…

रायबरेली: पुलिस के हमदर्द चोर ने एक और परिवार बनाया शिकार दूसरी घटना में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

लालगंज-रायबरेली। पुलिस से रहम मिले युवक ने एक और घर को निशान बना कर हजारों रूपये नगदी व सामान की चोरी की। पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा गांव में हुई इस घटना की नामजद तहरीर पुलिस को पीड़ित ने दी है। मगर अभी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैै। आरोपित आनापुर गांव का रहने वाला है। मगर पुलिस की हमदर्दी के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार सचिन शर्मा के घर में चोरी की घटना हुई है। पीड़ित ने चोरी की इस बारदात की…

रायबरेली:भाजपा नेता संतोष सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानों को किया सम्मानित

लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने कार्यालय दोसडका मे नवनिर्वाचित प्रधान रण विजय सिंह चांदा,जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह,कुम्हरौडा,राम सरोहन यादव अम्बारा पष्चिम का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान करते हुये सम्मान किया।इस अवसर पर बोलते हुये भाजपा नेता ने कहा कि गांव की जनता की सेवा और विकास करना ही नव निर्वाचित प्रधानों का लक्ष्य होना चाहिये।उन्होने नवनिर्वाचित प्रधानों से अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर समाजसेवा को अंगीकार करते हुये राष्ट्र सेवा के कार्याें को भी करना चाहिये।कोरोना काल…

रायबरेली: कैलाश नाथ दुबे का निधन, व्यापारी समाज की अपूर्णनीय क्षति – बसंत सिंह बग्गा

रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता श्री कैलाश नाथ दुबे का आज प्रातः 3ः00 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया। श्री कैलाश नाथ दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता जी के निधन से दुःखी एवं स्तब्ध हूं। श्री कैलाश नाथ दुबे का निधन व्यापारी समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दें एवं परिजनों को सम्बल प्रदान करें। प्रान्तीय संगठन…

रायबरेली -महिला ने लगाया जेठ पर मारपीट का आरोप

ऊंचाहार/ रायबरेली –कोतवाली क्षेत्र के डेलौली गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी वंदना देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे पति तीन भाई है और सभी के जमीन का बंटवारा भी सहमति से हो गया है लेकिन जेठ द्वारा हमारे हिस्से की जमीन में भी हिस्सा मांगने को लेकर विवाद किया जाता है और मंगलवार की सुबह जब हम अपने छप्पर में बल्ली लगा रही थी तभी वो…

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी का क्या रहा पंचायत चुनाव में प्रदर्शन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अधिकृत प्रत्याशियों में से 40 फीसदी से अधिक प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद पर विजय पताका फहराने में सफल हुए हैं। बलिया में सबसे अधिक 12 सीटों पर पार्टी को विजय मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि सत्ता के दबाव में उनके 65 प्रत्याशी जो चुनाव जीत रहे थे उन्हें प्रशासन ने जबरिया हराने का काम किया है, इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है। राजभर के मुताबिक भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत उनके…

यूपी पंचायत : भाजपा और सपा के बीच रहा कड़ा मुकाबला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में अपना दम दिखाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन से उपजे रोष के चलते रालोद ने भी अप्रत्याशित तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। मंगलवार रात एक बजे तक आए नतीजों के अनुसार दावा है कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की 489 सीटें और सपा ने 660 सीटें जीती हैं। हालांकि सपा को मिली सीटें वर्ष 2015 में हुए…

यह सेवा का समय है, लोगों की मदद करें: पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से लोगों की मदद करने की अपील की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “सभी जीते हुए प्रत्याशी व कार्यकर्ता स्वयं को सुरक्षित रखते हुए तत्काल समाज की यथासंभव मदद करने में लग जाएं। यह सेवा और सहयोग का समय है।”