प्रयागराज :राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप (स्वतंत्र प्रभार) ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की

प्रयागराज : राज्यमंत्री जी (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना व कुष्ठावस्था पेंशन योजना में आधार प्रमाणीकरण, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण, मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरण, दुकान निर्माण/संचालन योजना की अद्यतन स्थिति, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा अनुदान योजना, यू0डी0आई0डी0 कार्ड योजना, आई0जी0आर0एस0 पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, हॉफ वे होम/लॉग स्टे होम के प्रस्ताव की स्थिति तथा विभागीय निर्माण…

प्रतापगढ़: भगवान चित्रगुप्त के साथ, कलम दवात की पूजा कर मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

प्रतापगढ़: कायस्थों ने भैयादूज के अवसर पर ब्रहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम दवात की पूजा की लोगों ने जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे विधि विधान से पूजन अर्चन किया. जिला कायस्थ सभा के बैनर तले जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे ब्रहस्पतिवार को विधि विधान से कलम दवात की पूजा की गयी. चित्रगुप्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजन और हवन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष खरे ,मुख्य अतिथि श्री हर प्रताप सिंह ने हर संभव मदद का वादा किया.…

पीलीभीत : गेंहू बेचने के विरोध पर महिला को पीटा

पूरनपुर।शराब के लिए गेहूं बेचने जा रहे पति को महिला ने रोका तो उसकी जमकर पिटाई लगाई।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी किस्म का है।जो आए दिन लत को पूरा करने के लिए घर का सामान बेचकर शराब में उड़ा रहा है।गुरुवार को पति शराब के लिए घर से गेहूं निकाल कर बेचने जा रहा था।इसी दौरान महिला ने उसको रोका।इस पर उसने गाली गलौज करना शुरु कर दिया।विरोध पर युवक ने महिला को जमकर…

पीलीभीत :गांव जितौरिया टांडा में चल रहे विशाल सत्संग का हुआ समापन

पीलीभीत पूरनपुर।बाबा जयगुरुदेव के चल रहे सात दिवसीय विशाल सत्संग का समारोह पूर्वक समापन हो गया।अंतिम दिन कई जिलों के अलावा कई राज्यों की संगत सत्संग में पहुंची।देर शाम तक हर राज्य के अलग-अलग विशाल भंडारे चलते रहे।अंतिम दिन बाबा के दर्शन के लिए अनुयायियों की भारी भीड़ जुटी रही।कोतवाली क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा में हर साल की तरह इस बार भी बाबा जयगुरुदेव के सात दिवशीय विशाल सत्संग का आयोजन शुरु किया गया था। जिसमें आस-पड़ोस के अलावा महाराष्ट्र,राजस्थान,हरियाणा, शाहजहांपुर,पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,लखनऊ,बरेली छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों व जिलों की…

पीलीभीत :बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल

पूरनपुर।वाइकों की आपसी भिडंत में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी राम कुमार अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ किसी काम से पूरनपुर में खरीदारी करने के लिए आया था।खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित राइस मिल के पास वुद्धवार की देर शाम सामने से आ…

प्रयागराज :उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू के नियंत्रण एवं बचाव के लिए प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाई यों की समीक्षा की

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार डेंगू के नियंत्रण एवं बचाव के लिए प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा बैठक की। वर्तमान में विगत 5 दिनों से डेंगू के मरीजों में निरंतर कमी आयी है। डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। ठण्ड के मौसम तापमान नीचे आने पर मच्छर सुस्त हो जाते है, जिससे डेंगू फैलने में कमी आती है। उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से बेड़ों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया गया कि…

पीलीभीत : पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे दो युवकों को जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : आज दिनांक 27.10.2022 को थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त (1) ओमकार पुत्र चतुरी लाल नि0ग्राम कल्यानपुर चक्रतीर्थ (2). सियाराम पुत्र नन्हेलाल नि0ग्राम बगवा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत सम्बन्धित मु0अ0सं0 257/22 धारा 420/467/468/471 को कल्यानपुर चक्रतीर्थ मोड अमरिया रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ओमकार उपरोक्त एक शातिर किस्म का अभियुक्त है जिसके विरूद्ध जनपद के अन्य थानो पर भी अभियोग का पंजीकृत होना पाया गया है। विवरण निम्नलिखित है। अभियुक्त ओमकार, सियाराम उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा जा रहा है।गिरफ्तार…

पीलीभीत :विरोध पर महिला को मारा बांका,पति को भी पीटा

पीलीभीत पूरनपुर।उधारी के रुपए मांगने पर युवक ने घर में घुसकर महिला को गलत नियत से दबोच लिया।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।बचाने दौड़े पति को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया उसने गांव के ही एक युवक को पांच हजार रुपये उधार दिए थे।काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपए वापस नहीं किए।जब पीड़ित ने रुपए मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।एक बार फिर वह अपने रुपए मांगने युवक के पास…

हरदोई:गैंग बनाकर आए दबंगों ने बलवा व मारपीट कर हुए फरार।

हरदोई। टड़ियावां में दबंगो ने मीट दुकानदारों को जमकर पीट दिया। जिसमें पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। डंडे व लोहे की रॉड से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने आतंक मचाया है। वीडियो बनाने वालों के दबंगो ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस 4 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।टड़ियावां के मीट मंडी में दबंगो ने जमकर उत्पात मचाया है। जिसमें लाठी-डंडे से लैस होकर दबंगों ने मुर्गा (मीट) दुकानदारों के साथ मारपीट की है। ब्लैक…

फर्रुखाबाद:विश्व सोरायसिस दिवस शनिवार को सोरायसिस एक सिस्टेमिक यानी दैहिक बीमारी-सीएमओ

फर्रुखाबाद, 27 अक्टूबर 2022 अगर आपके शरीर पर लंबे समय तक कहीं का चमड़ा काला या बदरंग नजर आए तो यह सोरायसिस हो सकता है। सोरायसिस त्वचा संबंधित क्रॉनिक और ऑटोइम्यून बीमारी है l अक्सर यह बीमारी या तो डायग्नोज ही नहीं हो पाती है या फिर गलत तरीके से डायग्नोज होती है। इसके बारे में जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए हर साल 29 अक्टूबर को विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है l यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का।सीएमओ ने बताया कि सोरायसिस…

शाहजहांपुर: पुत्र ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की कर दी हत्या

शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालाबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:00 बजे धीयरा गांव में एक सनसनीखेज घटना घटित हो गई। पिता-पुत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बशीर ने अपने पिता शरीफ खान (80) पुत्र छिद्दू की…

गाजीपुर:यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, संपन्न

गाजीपुर: यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई गाजीपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने अपने सभी तहसील व ब्लॉक पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में बैठक कराने को कहा तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन जितना बड़ा होगा हम उतना ही मजबूत होंगे। इसलिए आप सभी पदाधिकारी गण संगठन के विस्तार के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें। संस्थापक अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा सभी तहसील और ब्लॉक अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को समझे…

औरेया : एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूजी किलकारी प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

औरेया (बिधूना ) ब्लाक के अंतर्गत सराय महाजन निवासी चांदनी बानो  पत्नी इमरान अली उम्र 25 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा बहु सत्यवती  ने टोल फ्री नंबर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 108 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 8840 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी  लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना की तरफ चलने लगी। रास्ते में चांदनी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट ब्रजेश कुमार ने बड़ी सूझबूझ के साथ एंबुलेंस…

बदायूं : गौशाला में ग्रामीण बांध रहे अपनी भैंसें बहुउद्देशीय सरकारी मुलाजिम बेखबर!

बदायूं :बिसौली उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर जिले की ग्राम पंचायतों में आवारा घुमंतू गायों के उचित संरक्षण देने के ख्याल से गौशालाओं के निर्माण कार्य में करोड़ों से भी ऊपर की रकम खर्च कर रही है!वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों द्वारा चुने गए ग्राम प्रधान और संबंधित बहुउद्देशीय कर्मचारी योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई खोट कसर नहीं छोड़ रहे हैं!यह मामला बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर की ग्राम पंचायत बंजारिया खानपुर का प्रकाश में आया है!यहां की महिला ग्राम प्रधान…

पीलीभीत : रास्ते में घेर कर युवक पर ताना तमंचा,मचा हडकंप

पूरनपुर।सत्संग सुनने जा रहे युवक को रास्ते में घेर लिया।विरोध करने पर जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। पीड़ित ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी राम गोपाल ने बताया 25 अक्टूबर को शाम में वह अपनी धान की फसल काटकर ट्राली में भरकर घर ला रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाले मुकेश ने सड़क पर अवैध रूप से चबूतरा बना दिया।जिस पर ट्रैक्टर का पहिया…

फर्रुखाबाद:दस्तक अभियान हुआ खत्म जिले में नहीं है डेंगू का मरीज- डीएमओ

फर्रुखाबाद 26 अक्टूबर 2022 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभी 31 अक्टूबर तक चलेगा इस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचने के उपाय बताए जाएंगे साथ ही लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव और फागिंग भी की जा रही है lजिला मलेरिया अधिकारी डॉ राजेश माथुर ने बताया कि आजकल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसी क्रम 7 अक्टूबर से शुरू हुआ दस्तक अभियान 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया है l इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों…

जौनपुर: श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जौनपुर:श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतिमाओं का हुआ विसर्जनगाजे-बाजे व जयकारे के साथ नखास के शक्ति कुण्ड में श्री गणेश, मां लक्ष्मी व सरस्वती विदाजौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति जौनपुर के नेतृत्व में बुधवार की शाम को महासमिति से सम्बन्धित समस्त पूजन समितियों की प्रतिमाएं नखास स्थित शक्ति कुण्ड में विसर्जित कर दी गई। इसके पहले समस्त प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर एकत्रित हुई जहां से शोभायात्रा के रूप में निर्धारित मार्गों से होते हुए नखास स्थित विसर्जन घाट के बगल में बने शक्ति कुण्ड पर पहुंची। यहां…

औरैया:देश के साथ साथ अपनी ग्राम पंचायत को भी सँवार रहे सतेंद्र फौजी

ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के रहने वाले सतेंद्र फौजी इंडिया एयर फाॅर्स में तैनात है जिनका सपना है अपनी ग्राम पंचायत को एक आदर्श और शिक्षित ग्राम पंचायत बनाना हर घर शिक्षा का प्रसार करना इसी सोच को लेकर वर्ष 2018 में उन्होंने शिक्षित युवाओं की टीम के साथ अपनी ग्राम पंचायत के बच्चो के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की जिसका नाम रखा अब मेरी बारी जो साल में दो बार आयोजित की जाती है जिसका उद्देश्य बच्चो में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का प्रसार करना है…

फर्रुखाबाद : मोमबत्ती से जलकर दुकान हुई राख ।

कायमगंज: समरसेबल की दुकान में लगी आग कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवरई बरियार के पास ए के समरसेबल रिपेयरिंग की दुकान में बीती रात आग लग गई । जिसके कारण दुकान में सारा सामान जलकर राख हो गया । दुकानदार परवीन कुमार शाक्य ने द बताया गया कि शाम को दिवाली की मोमबत्ती लगाकर घर चला गया। मोमबत्ती मेज से लुढ़क कर तेल पर गिर गई जिससे दुकान में आग लग गई । और पड़ोस में मिठाई की दुकान वालों ने देखा कि दुकान से धुआं उठ रहा है ।…

फर्रुखाबाद :जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के पिताजी का हुआ निधन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के पिता जी का लखनऊ में 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन,आज प्रातः लखनऊ में ली अंतिम सांसडीएम फर्रुखाबाद संजय कुमार सिंह के पिता डॉ रामलाल सर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के थे विभागाध्यक्षवर्ष 1997 में इस पद से हुए थे सेवानिवृत्त, उनके सानिध्य में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने की थी पीएचडीउत्तर प्रदेश में 25 से ज्यादा उनके शिष्य विभिन्न विभागों में हैं उच्चाधिकारी व डीएमडॉ रामलाल सर के हैं 3 पुत्र, बड़े बेटे डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सतीश पीजी कॉलेज बलिया में…