फर्रुखाबाद:जिले मेंअब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप मनेगा वीएचएनडी

फर्रूखाबाद : जनपद में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाया जाने वाला ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक व प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र मिला है। पत्र के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान: 4.0 रखा बालिका इंटर कालेज में बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम को किया जागरूक

फर्रूखाबाद :बाल विवाह और बाल श्रम बच्चों का बचपन खत्म कर देता है। यह बच्चों् की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।इनको रोकने के लिए सरकार की ओर से कानून बनाए गए हैं लेकिन कोई भी कानून तभी काम कर सकते है जब इसके लिए समाज भी जागरूक हो l इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान 4.0 के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है l इसी के तहत 1 मई…

फर्रुखाबाद :बिजली के जर्जर तारों को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

आज दिनांक 2/5/22 मोहल्ला छावनी के दर्जनों युवाओ ने युवा नगर उधोग व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत में विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता को मोहल्ला छावनी मे विजली के जर्जर तारो की समस्या के विषय में ज्ञापन सौंपा जिसमे मांग की गई है कि मोहल्ला छावनी फाटक से मोवीन घड़ी वाले के घर तक विजली के तारों की हालत जर्जर है जिससे आये दिन तार टूट जाते है ऐसे में सही ढंग से छेत्र वासियो को विजली नही मिल पा रही है व आये दिन तारो की…

फर्रुखाबाद: महिला सुरक्षा विशेष दल टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया

फर्रुखाबाद: शमशाबाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व मैं चलाए जा रहे महिला सुरक्षा विशेष दल टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया थाना शमशाबाद कांस्टेबल बरसा रानीबीनू सोन. कॉन्स्टेबल सिद्धू सिंह. ने महिलाओं को लड़कियों को आत्मनिर्भर होने के गुड सिखाएं इसमें हमको बताया गया कोई भी लड़का रास्ते में अगर आपको छेड़खानी करता है या कोई अनहोनी घटना को अंजाम देता है प्यार रेपिस्ट जैसी घटना होती है तो तत्काल 112 1076 1090 पर तत्काल फोन कर अपनी समस्या बताएं और हम आपके लिए…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी का फोटो वाट्सएप पर लगाकर लाखों की ठगी

फर्रुखाबाद : साइबर ठगों के बढ़ते हौसलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अब डीएम तक के नाम पर ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जालसाजों ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का फोटो अपने वाट्सएप की डीपी पर लगाकर कई अधिकारियों व उनके जानने वालों से गूगल-पे पर लाखों रुपये ठग लिए। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएम संजय कुमार सिंह की फोटो वाली डीपी से अंग्रेजी…

फर्रुखाबाद: नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी, वेतन रोक स्पष्टीकरण तलब

फर्रुखाबाद : शासन की ओर से सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से भी पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकारी और कर्मचारी वक्त पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। निरीक्षण करने पहुंची मुख्य विकास अधिकारी को जिला पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत कई लोग गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है। शनिवार सुबह 10:15 बजे मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।…

फर्रुखाबाद : सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का अंतिम चरण 2 मई से अभियान को सफल बनाने में समाज आगे आए सीएमओ

फर्रुखाबाद: जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का अंतिम चरण 2 मई यानि सोमवार से शुरू होगा जो 12 मई तक चलेगा | इस दौरान नियमित टीकाकरण या अन्य किसी कारण से छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण किया जाएगा |इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि बच्चों को 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने और गर्भवती महिला को टिटनेस और डिफथीरिया से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा…

फर्रुखाबाद: डीएम के अर्दली के पर घर में घुसकर हमला

फर्रुखाबाद डीएम के अर्दली के घर में घुसकर दबंगों ने गुरुवार सुबह हमला कर दिया। दबंगों ने धारदार हथियार से अर्दली की पत्नी के सिर पर प्रहार किए। इससे अर्दली की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा मोहल्ला निवासी दानवीर ने बताया कि वह डीएम के यहां अर्दली के पद पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह वह घर से ड्यूटी करने चले गए। इस दौरान…

फर्रुखाबाद:विद्युत आपूर्ति किए जाने से पोल से गिरा संविदा कर्मचारी गंभीर अवस्था में किया गया रेफर

फर्रुखाबाद :शटडाउन के बावजूद विद्युत की आपूर्ति शुरू किए जाने के कारण संविदा कर्मचारी सलमान पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रहा है थाना मऊदरवाजा के ग्राम कटरी धर्मपुर निवासी 28 वर्षीय सलमान नगर के लकूला फीडर पर संविदा कर्मचारी है। बीती रात मोहल्ला नखास के कब्रिस्तान स्थित ट्रांसफार्मर से एक फेस गायब हो गया सलमान साथियों के साथ तकनीकी कमी दूर करने के लिए गया था साथी पिंकी सक्सेना ने सब स्टेशन के एसएसओ धर्मेंद्र प्रजापति से शटडाउन लिया कर्मचारियों…

फर्रुखाबाद:एमडीआर रोगी को बीड़ाकुलीन दवा दी, इंजेक्शन से मिली मुक्ति टीबी के एमडीआर रोगियों को अब इंजेक्शन से मिली निज़ात

फर्रुखाबाद :टीबी के मॉस ड्रग रजिस्टेंस (एमडीआर) रोगियों को इंजेक्शन आधारित रेजीमेन पर नहीं रखा जाएगा। इसकी जगह उन्हें शार्टर ओरल बीड़ाकुलीन कंटेनिंग रेजीमेन दवा दी जाएगी। एमडीआर रोगी के इलाज में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इंजेक्शन की तकलीफ से अक्सर मरीज का कोर्स अधूरा रह जाता था। इसी के साथ इंजेक्शन का कोर्स पूरा कराने में स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह बातें एमडीआर टीबी से ग्रसित मरीज को दवा देते समय जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुनील मल्होत्रा ने कहीं…

फर्रुखाबाद : कायमगंज में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा बुलडोजर

कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की दस दिवसीय कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन को टीम गठित की गई है। योजना का प्रारूप उप जिलाधिकारी को भेजा है। यह योजना एक मई से 11 मई तक चलेगी। अतिक्रमण हटाने पहले संबधित क्षेत्र में घोषणा कराई जाएगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर द्वारा उप जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में सूचित किया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित करने की सूचना के साथ अपेक्षा की गई कि वह अपने स्तर से एक प्रशासनिक अधिकारी नामित…

फर्रुखाबाद:आगामी त्यौहार ईद उल फितर के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग की गई

फर्रुखाबाद : क्षेत्राधिकारी नगर महोदय प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद आगामी त्यौहार ईद उल फितर के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर आगामी त्यौहार ईद उल फितर को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में वार्ता की गई तो किसी द्वारा कोई आपत्ति प्रकट नहीं की गई वह दोनों समुदाय के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण सकुशल त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया गया तथा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश निर्देश से अवगत कराया गया तथा त्यौहार के संबंध में किसी…

फर्रुखाबाद:गर्भवती की सुरक्षा के लिए एक से 31 मई तक चलेगा जागरूकता अभियान,गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं के पोषण पर रहेगा विशेष जोर

फर्रुखाबाद: मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक मई यानि रविवार से ‘ एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान चलाया जाएगा । मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जायेगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित कर सूचीबद्ध करेंगी, ताकि सेहत को लेकर उनका फालोअप किया जा सके। अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों…

फर्रुखाबाद: 2 साल के काम, कागजों पर ही तमाम

फर्रुखाबाद में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है, लेकिन निर्बाध आपूर्ति के लिए संसाधन नहीं बढ़े हैं। इसी का नतीजा है कि गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर तार और बंच केवल दगा देने लगे हैं। व्यवस्था सुधारने की कवायद 2 साल से सिर्फ कागजों पर ही चल रही है। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा है। विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के तहत 3 वितरण खंड हैं। दिसंबर 2019 में शहरी खंड में 63,237, ग्रामीण खंड के क्षेत्र में 1.17 लाख और डिवीजन…

फर्रुखाबाद : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलिन बस्ती लकूला में मलेरिया के प्रति किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलिन बस्ती लकूला में लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचने के उपाय बताये गए साथ ही नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया गया इस दौरान जाँच करने पर बस्ती की 14 नालियों में लार्वा मिला जिसको फ़ौरन नष्ट किया गया |बेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल डॉ यू सी वर्मा ने बताया कि चार से आठ घंटे के चक्र में बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, ठंड लगना, पसीना आना और मिचली व उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आशा कार्यकर्ता या…

फर्रुखाबाद :जनपद के चार एफआरयू पर हुआ पहले “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन

फर्रुखाबाद : मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक और पहल की गई है। हर माह की 24 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया जाएगा। इस बार यह दिवस रविवार होने की वजह से सोमवार को जिले की चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू)कायमगंज, राजेपुर कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में मनाया गया । इसके पूर्व पीएमएसएमए दिवस प्रत्येक माह की नौ तारीख को मनाया जा रहा था। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का ।डॉ सिंह…

फर्रुखाबाद:अब हर माह की 24 तारीख को भी मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

फर्रुखाबाद: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक और पहल की गई है। अब हर माह की 24 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन जिले की चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू)कायमगंज, राजेपुर कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में होगा| इसमें स्वास्थ्य विभाग उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित करेगा। इनको जांच और इलाज में प्राथमिकता देने के साथ ही उनके उपचार के विशेष प्रबंध भी किए जाएंगे। इसके पूर्व पीएमएसएमए दिवस प्रत्येक माह की नौ तारीख…

फर्रुखाबाद:विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ ने जल संरक्षण, जल बचाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है, वृक्ष धरा के है आभूषण, जितने वृक्ष लगाओगे, उतना जीवन पाओगे, के नारे लगाते हुए जागरूकता अभियान की निकाली रैली

फर्रुखाबाद: विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में शासन तथा एनसीसी निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशानुसार म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय एनसीसी कैडेट्स के साथ जल संरक्षण, जल बचाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है, पॉलीथिन का प्रयोग न करें, वृक्ष धरा के है आभूषण ,करते रहते हैं दूर प्रदूषण, जितने वृक्ष लगाओगे, उतना जीवन पाओगे, के नारे लगाते हुए फतेहगढ़ शहर में 12 यू पी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ से शुरू करते हुए जागरूकता अभियान…

फर्रुखाबाद:सांसद व विधायक ने किया स्वास्थ्य मेला और खुशहाल परिवार दिवस का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में गुरुवार को स्वास्थ्य मेले के साथ ही खुशहाल परिवार दिवस का भी आयोजन किया गया । सांसद मुकेश राजपूत और कमालगंज के विधायक नागेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेले और खुशहाल परिवार दिवस का शुभारम्भ किया | इस मौके पर नगला दाउद की छह माह की गर्भवती साहिमा, रहनुमा की गोदभराई और अमानाबाद के छह माह के लवी और प्रियल का अन्नप्राशन किया | इसके साथ ही संयुक्त निदेशक डॉ. सरोजबाला ने स्वास्थ्य…

फर्रुखाबाद :कलुआ गैंग के तीन डकैतों को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद : कोल्हू पर काम कर रहे किसान का 20 वर्ष पूर्व डकैतों ने अपहरण कर लिया। चीख पुकार पर बचाने पहुंचे उसके पिता को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में एससीएसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने तीन डकैतों को अपहरण व हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के अलावा 35-35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी राकेश कुमार ने 16 फरवरी 2002 को थाने में रिपोर्ट…