फर्रुखाबाद:कमालगंज नगर में अभूतपूर्व व्यापारिक बंदी शनिवार को सप्ताहिक बंदी सफल बनाने के लिए सभी दुकानदारों ने किया समर्थन

फर्रुखाबाद थाना कमालगंज नगर में आज अभूतपूर्व व्यापारिक बंदी शनिवार की साप्ताहिक बंदी में सभी दुकानदारों ने भरपूर सहयोग किया एवं सभी दुकानदारों ने एकमत में साप्ताहिक बंदी का समर्थन कर कहा फिर कोई भी दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान नहीं खुलेगा वाह कमालगंज व्यापार कमेटी के द्वारा जिसमें नगर अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने बताया जो दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन अपना प्रतिष्ठान खोले हुए पाया जाता है तो व्यापार मंडल की तरफ से ₹2000 आर्थिक दंड वसूल किया जाएगा जो कि व्यापार कमेटी में सहायता राशि होगी एवं…

फर्रुखाबाद: कायमगंज किसानों के लिए घाटे का सौदा बनी लहसुन की फसल

फर्रुखाबाद:कायमगंज में अच्छे मुनाफे की आस में महंगा बीज खरीदकर लहसुन की फसल करने वाले किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में बंपर पैदावार होने से लहसुन के भाव गिर गए हैं। किसानों को लागत निकालने के भी लाले पड़ रहे हैं।। गांव रायपुर निवासी किसान इसरार ने बताया कि उन्होंने छह बीघे में लहसुन की फसल की थी। इसमें बीज, खाद, पानी सब मिलाकर एक बीघे में 13,500 रुपये की लागत आई। एक बीघे में पांच क्विंटल लहसुन पैदा हुआ। मंडी में 1300 रुपये…

फर्रुखाबाद : शनिवार को बजरिया में चलेगा अतिक्रमण अभियान

फर्रुखाबाद में शनिवार को बजरिया रोड़ पर भी बुलडोजर पंहुच रहा है| जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश कर्मियों को भी दे दिये गये है| भारी पुलिस बल की तैनात रहेगा|नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया शनिवार को वह बजरिया मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलायेंगी| वहीं उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रेलवे रोड़ पर चिन्हांकन किया गया है| जिसके बाद रविवार तक का समय सभी खुद तोड़नें के लिए दिया गया है| यदि रविवार तक वह खुद नही तोड़ते तो सोमवार को वह सुबह रेलवे रोड़ पर जाकर अतिक्रमण पर बुलडोजर…

फर्रुखाबाद:जिले में सोमवार तक चलेगा फाइलेरिया का माप अपराउंड

फर्रुखाबाद, 3 जून 2022 जनपद सहित प्रदेश के 19 जिलों में 12 मई सेफाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम शूरू हुआ जो 27 मई तक चला इस दौरान किसी कारण वश जो लोग दवा खाने से वंचित रहगए हैं उनको एक जून से शुरू हुए माप अपराउंड में दवा खिलाई जा रही है,जो सोमवार 6 जून तक चलेगा| अभियान के दौरान अभी तक जिले के लगभग 14 लाख लोगों ने दवा का सेवन कर लिया है lमाप अपराउंड के दौरान ब्लॉक नवावगंज के गांव नगला जोधा में…

फर्रुखाबाद:जिले की तीन सीएचसी बरोन, कमालगंज और राजेपुर को मिला कायाकल्प अवार्ड

फर्रूखाबाद 2 जून – 2022 सरकारी अस्पतालों के बेहतर रख-रखाव को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में इस वर्ष जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोन, कमालगंज और राजेपुर पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं | वित्तीय वर्ष 2021-22 के इस अवार्ड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में (इन्टर्नल, पियर एवं एक्सटर्नल) असेसमेंट किया गया | इसमें समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के विभिन्न…

फर्रुखाबाद:डा.सूर्यकान्त ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र तम्बाकू है जानलेवा, लगे पूर्ण प्रतिबन्ध

लखनऊ, 02 जून। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा.सूर्यकान्त ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने की बधाई दी है और तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है।डा.सूर्यकान्त ने पत्र में लिखा है कि 16वीं शताब्दी में अकबर के शासनकाल में पुर्तगाली पहली बार तम्बाकू लेकर भारत आये थे। जहाँगीर के शासनकाल में इसके उपभोग को नियंत्रित करने के लिए इस पर भारी मात्रा में कर लगाये गये लेकिन सदियां बीत गयीं, तम्बाकू व्यापार और उपभोग पर…

फर्रुखाबाद : कादरी गेट से लिंजी गंज तक अतिक्रमण हटाने पर मकान मालिक की हालत बिगड़ी

फर्रूखाबाद में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। एक मकान के सामने बुलडोजर पहुंचा तो मकान मालिक की तबीयत बिगड़ गई, और वह अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया। यहां मौजूद अफसरों के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। कई मकान और दुकान ध्वस्त कर दिए गए।शहर में बीते एक माह से अधिक हो गया है लगातार अतिक्रमण पर बुलडोजर गरज रहा है। बुधवार को कादरी गेट तिराहे से लिंजीगंज गेट तक अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। 

फर्रुखाबाद:कोविड काल में भी निभाया अपना धर्म छोड़ी अपनी अलग छाप कोरोना काल के दौरान वैक्सीन के रख रखाव और वितरण में निभाई अहम भूमिका, मिला राज्य स्तरीय सम्मान

फर्रूखाबाद: 1 जून 2022 कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ नियमित टीकाकरण, वैक्सीन के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन के मद्देनजर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अजय घई ने यूएनडीपी से जिला वैक्सीन प्रबंधक मानव शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कोरोना संक्रमण के दौरान केंद्र सरकार ने को-विन एप लांच किया था। इस एप में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थी के विषय में समस्त जानकारी भरी जाती थी, इसी के बाद उसे स्लॉट एलॉट होता था और टीका लगता था। ई-विन एई एप से कोरोना से संबंधित कोविशील्ड, कोवैक्सीन और नियमित टीकाकरण की वैक्सीन…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की तंबाकू निषेध जागरुकता रैली,तंबाकू छोड़ें-सेहत से नाता जोड़ें: जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद, 31 मई 2022 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को ब्रह्मदत्त स्टेडियम से जिलाधिकारी संजय सिंह ने जनजागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l इस दौरान राजकीय इण्टर कॉलेज, एमआईसी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय जनता इण्टर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र और निरंकारी सत्संग भवन के पदाधिकारियों ने मिलकर रैली निकालीl इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराना था l इसके साथ ही पुलिस लाइन में तंबाकू उत्पादों को छोड़ने…

फर्रुखाबाद:विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) पर विशेष

फर्रुखाबाद,30 मई 2022 वर्तमान में कई गंभीर बीमारियों की वजह तंबाकू है। इसके कारण 25 तरह की बीमारियां और लगभग 40 प्रकार का कैंसर हो सकता है | यह समस्या केवल भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसमें लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति सचेत किया जाता है। हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस एक थीम के अनुसार मनाया जाता है| इस बार तंबाकू निषेध दिवस…

फर्रुखाबाद:बुधवार से 30 जून तक अभियान चलाकर खोजे जायेंगे गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीज

फर्रूखाबाद :जिले में गैरसंचारी रोगों की प्रभावी तरीके से स्क्रीनिंग किए जाने को लेकर एक जून यानि बुधवार से अभियान शुरू होगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में 30 साल की उम्र पार कर चुकी कुल आबादी के 37 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी । अभियान की सफलता के लिए जिले के 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी और ग्रामीण मिलाकर सभी पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और बीसीपीएम को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है l इस संबंध में…

फर्रुखाबाद:विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को,ब्रह्मदत्त स्टेडियम से निकलेगी जागरुकता रैली

फर्रूखाबाद: 28 मई 2022 राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 15 मई से शुरू हुआ विशेष अभियान 15 जून तक चलेगा। इस दौरान तम्बाकू के दुष्प्रभावों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसी को देखते हुए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से तंबाकू निषेध प्रचार वाहन को जनपद सांसद मुकेश राजपूत और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया lइस दौरान सांसद ने कहा कि तंबाकू का सेवन जीवन को बर्बाद कर देता है l हम सभी को इसको छोड़ने के बारे…

फर्रुखाबाद:जिले की सभी सीएचसी सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस,संसार की रचना के लिए माहवारी जरूरी-डॉ शोभा सक्सेना

फर्रुखाबाद;, 28 मई 2022 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर शनिवार को जिले की सभी सीएचसी सहित राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में महिलाओं तथा किशोरियों को जागरूक किया गया । साथ ही नैपकिन पैड का वितरण और पोस्टर के माध्यम से संक्रमण से बचाव का संदेश दिया गया l इस दौरान मौजूद किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे खरीदने में झिझक नहीं होनी चाहिए।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपद सलाहकार चन्दन यादव कहते हैं कि धर्म और रीति रिवाज का…

फर्रुखाबाद:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस आज,महावारी अभिशाप नहीं वरदान, इसी से होता है संसार का निर्माण-डॉ नमिता दास

फर्रुखाबाद, 27 मई 2022 महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है । उनको इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसलिए हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, ताकि उन्हें झिझक छोड़ने और इस बारे में खुलकर बात रखने का मौका मिल सके |यह अमूमन प्रत्येक 28 दिनों के पश्चात होने वाले स्त्री के पांच दिनों के मासिक चक्र का परिचायक है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी…

फर्रुखाबाद:एनसीसी कैडेट को यातायात नियमों की शपथ दिलाते प्रधानाचार्य लेफ्टि०गिरिजाशंकर,एआरटीओ वीएन चौधरी,यातायात प्रभारी निरीक्षक रजनेश यादव

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी दिनांक 15 मई से 30 मई तक 10 दिवसीय कार्य योजना संचालित कीजा रही है। जिसके क्रियान्वयन हेतु म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा एनसीसी के लगभग 60 कैडेट्स के साथ 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के सूबेदार राजवीर सिंह तथा बटालियन हवलदार मेजर भूपेंद्र सिंह के सहयोग से आज प्रातः 10:00 बजे से यातायात जागरूकता रैली निकाली। जिसमें यातायात प्रभारी निरीक्षक के साथ म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ से रैली की शुरुआत…

फर्रुखाबाद:इण्टर ग्रुप शूटिंग कम्पटीशन कैम्प,सीएटीसी-31 में अलीगढ़ ग्रुप चैम्पियन,12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के 6 कैडेट चयनित तथा सिंपल यादव अब्बल

फर्रुखाबाद यूपी एनसीसी निदेशालय के दिशा निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा द्वारा 18 मई 2022 आयोजित इंटर ग्रुप शूटिंग कंपटीशन कैम्प का गुरुवार को समापन हो गया । समापन के दिन अलीगढ़ ग्रुप के ऑफिसीएटिंग ग्रुप कमांडर कर्नल मनोज कुमार सिरोही, आगरा ग्रुप के सी ओ कर्नल अजय झा तथा लखनऊ ग्रुप के सी ओ कर्नल पी के चौधरी ने कैंप में आकर विजिट किया तथा सभी एनसीसी कैडेट्स के शूटिंग कंपटीशन का निरीक्षण किया । अंत में ग्रुप कमांडर…

फर्रुखाबाद: सेंट्रल जेल के कैदियों को जादू के जरिए बताया कितना खतरनाक है तंबाकू सेवन काउंसलिंग कर धूम्रपान न करने की दिलाई गई शपथ

“राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत 15 जून तक तंबाकू नियन्त्रण अभियान चलाया जा रहा है l जिसके लिए गुरूवार को सेन्ट्रल जेल में बंदियों को जादूगर दिनेश कौशल ने जादू के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गँवाते हैं | इनमें हर वर्ष करीब नौ लाख भारतीय तम्बाकू सेवन से जान गँवाते हैं, जो क्षय रोग, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली…

फर्रुखाबाद:जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य ने खाई फाइलेरिया की दवा,12 मई से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है जो 27 मई तक चलेगा

फर्रुखाबाद, :जनपद में 12 मई से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है। जो 27 मई तक चलेगा। इसके बाद 1 जून से 6 जून तक माप अप राउंड चलाया जाएगा। इस दौरान किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए और जिन लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया है। उनको इस रोग के बारे में समझा कर दवा खिलाई जाएगी। यह कहना है वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ यू सी वर्मा का l डॉ वर्मा ने कहा कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसकी…

फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक ब्रजकुमारी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक बृजकुमारी का जनपद में आगमन हुआ जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रज कुमारी का एवं उनके साथ आए राजेश कुमार राजश्री का जनपद की सीमा में उनका स्वागत किया लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया इस मौके पर जिला संगठन निर्माण प्रभारी नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में ग्राम घारमपुर के ठाकुर सविंदर सिंह के निवास स्थान पर पार्टी संगठन विस्तार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दीया की किस सभी कार्यकर्ता…

फर्रुखाबाद : खबर फरुखाबाद जिले से जहां पर चला बाबा जी का बुलडोजर

रामबरन शाक्य : नवाबगंज फर्रुखाबाद :क्षेत्राधिकारी कायमगंज तथा एसडीएम की अगुवाई में नवाबगंज में नाला नाली के ऊपर पसरे अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने मुंह देख-देखकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान उनकी कई स्थानों पर व्यापारियों से तीखी झड़पें भी हुईं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व ही अधिशाषी अधिकारी ने चूना डलवाकर जगह को चिंहित कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। जिस पर मंगलवार को चले अतिक्रमण अभियान के दौरान उनका…