फर्रुखाबाद : घर में घुसे चोर विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश

शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला शमसाबाद के मोहल्ला नगला गोदाम का है, जहां शुक्रवार आधी रात को चोर रामअवतार के घर में घुस गए। परिजनों के जाग जाने पर रामअवतार का पुत्र अमलेश (19)…

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौकरी, भैंसरी, बहावलपुर, बौराबंगस नगर एवं रायपुर चिनघटपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से भेंट की। इस दौरान विधायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री किटें जरूरतमंद परिवारों को वितरित कीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना नवाबगंज क्षेत्र में पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें निडर होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने…

फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 को सिंचाई विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे का निशान पार किए हुए है। लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय 137.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.40 मीटर अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बह्मदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर सुबह और शाम दोनों समय 136.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.15 मीटर नीचे है।…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम कटरी तौफीक, गाड़िया हैवतपुर, अचानकपुर एवं अजीजाबाद में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में हर संभव मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित…

फर्रुखाबाद:रतनपुर पमारान में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 जनपद के रतनपुर पमारान गांव में शनिवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के योगदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रत्याशी लालू कुशवाहा वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी अंग्रेजों से लोहा लेने वाली प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्होंने अपनी प्रजा और राज्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर आलू विकास सहकारी संघ में ध्वजारोहण व सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष विमल कटियार के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल, ज्वाइंट एमडी विनोद कुमार, अध्यक्ष विमल कटियार, निदेशक सुशील द्विवेदी, निदेशक अशोक कटियार…

फर्रुखाबाद के विनय दीप रतन शाक्य ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, हुआ भव्य सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 नगर के होनहार छात्र विनय दीप रतन शाक्य पुत्र देवकीनंदन शाक्य ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघमित्रा मेडिकल हॉल प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में विनय दीप को पंचशील पट्टिका, पगड़ी एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष…

फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी स्थापना दिवस पर हुई बैठक , सामाजिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 निषाद पार्टी के 10वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार और समाज के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीराम श्रीवास्तव ने कहा कि निषाद पार्टी सदैव समाज की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है और भविष्य में भी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। युवाओं का नेतृत्व करते हुए संजीव बाथम ने कहा कि पार्टी का…

फर्रुखाबाद में 17 वर्षीय युवक को लगी गोली, हालत नाजुक – सैफई रेफर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 जिले के कायमगंज क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गोदाम नगला गांव के रहने वाले रामअवतार शाक्य के पुत्र 17 वर्षीय अमलेश शाक्य को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे पहले कायमगंज सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, घटना अचानक हुई और युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम इलाज में…

फर्रुखाबाद: जिले में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जिलेभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के साथ प्रदेश की सुरक्षा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद:नगर पालिका कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वें स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 नगर के टाउन हॉल स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष बत्सला अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वच्छता, गुटका निषेध और…

फर्रुखाबाद:गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, इटावा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टलने का इंतजार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे बाढ़ का खतरा निरन्तर बढ़ गया है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर आज सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.40 मीटर अधिक है। रामगंगा नदी में भी हालात चिंताजनक हैं। खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर सुबह…

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) : 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा शिवगीता हॉस्पिटल नेकपुर खुर्द, गुरुगांव देवी मंदिर के पास ध्वजारोहण एवं गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा की जिला मंत्री एवं प्रधानाचार्य हिमलेश शाक्य ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी फकीरे लाल शाक्य ने ध्वजारोहण किया। महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष शकुंतला शाक्य ने महिलाओं का वंदन-अभिनंदन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। संगठन की उपलब्धियां और सामाजिक योगदान जिला उपाध्यक्ष…

फर्रुखाबाद:केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों एवं कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से आमने-सामने बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बंदियों के जीवन स्तर और सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 79 मीटर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद पार्टी के तत्वावधान में भव्य 79 मीटर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पवन ऑयल मिल कंपाउंड से हुआ और यह लाल गेट स्थित फव्वारा तक निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पवन ऑयल मिल कंपाउंड में तिरंगा फहराया गया, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथों में 79 मीटर लंबा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कदम बढ़ाए। रैली में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं देशभक्ति के रंग…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में आज रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहगढ़ से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रशिक्षु आरक्षियों सहित थाना एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण चौराहों से होकर गुज़री, जहां आमजन को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए…

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गुडेरा चपरा से प्रारंभ होकर रतनपुर, पमारान, राजपुर, अमृतपुर होते हुए कुठला झील तक निकाली गई। पूरे मार्ग में गगनभेदी देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लालू कुशवाहा ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे – आसाराम राजपूत (प्रधान), अनिल…

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, मेधावी छात्रों, किसानों व कर्मचारियों को सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में आज कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० कारागार मंत्री श्री सुरेश राही जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों…

फर्रुखाबाद :भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आजादी के 79वें अमृत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फर्रुखाबाद में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने पार्टी कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डी.एस. राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर सहित जिले के सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को…