फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा। सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई कर्मी की मनमानी, महीनों तक नहीं होती सफाई– ग्रामीण परेशान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत पिपरगांव में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी पिछले 6 महीने से गांव में सफाई करने नहीं आया, जिससे नालियां बजबजाने लगी हैं और चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन प्रधान हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि पूरे पंचायत में…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षक व एक थानाध्यक्ष का तबादला।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चार निरीक्षकों और एक थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। तबादलों का विवरण इस प्रकार है– 1️⃣ उपनिरीक्षक अजब सिंह – अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2️⃣ निरीक्षक राजेश कुमार – प्रभारी यूपी-112 से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बनाए…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति…
फर्रुखाबाद: चिलसरा मार्ग पर आवारा जानवर की दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 चिलसरा मुख्य मार्ग पर एक आवारा जानवर की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों का मानना है कि यह मौत भूख और प्यास से हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर को कई दिनों से चारा और पानी नहीं मिला, जिसके चलते वह तड़प-तड़पकर दम तोड़ गया। आवारा जानवरों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क और गलियों में घूमते ये मवेशी अक्सर भोजन, पानी और आश्रय की कमी से मर जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें समय…
फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कमालगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त गोविन्दा उर्फ पंकज गिहार पुत्र महेश गिहार निवासी नेकपुर चौरासी एसआर कोल्ड कोतवाली फतेहगढ़ व हाल पता महरूपुर रावी थाना कमालगंज को…
फर्रुखाबाद:डीएम और एसपी ने शमसाबाद में गंगा के तेज बहाव का लिया जायज़ा, ग्रामीणों को दी राहत सामग्री
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत गंगा नदी के तेज बहाव की स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तटवर्ती गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा से…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने फरियादियों से भी संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके…
फर्रुखाबाद:जनपद की सहकारी समितियों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की सहकारी समितियों एवं सरकारी गोदामों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके की पर्याप्त खेप मौजूद है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। गोदामों में उपलब्ध उर्वरक ★एसडब्ल्यूसी गोदाम में: यूरिया – 925.065 एमटी डीएपी – 371.000 एमटी एनपीके – 2095 एमटी ★पीसीएफ गोदाम में: यूरिया – 3352 एमटी डीएपी – 1885 एमटी…
फर्रुखाबाद:भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का जन्मदिन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने मिलकर निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरी टीम उनके आवास पर पहुँची और केक काटकर जन्मदिन की खुशियों में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से उत्साह और सौहार्द से भरपूर रहा। व्यापारियों ने कहा कि…
फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पोस्ट पर लोधी समाज आक्रोशित, मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल पद्मविभूषण बाबू जी कल्याण सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष परसोत्तम वर्मा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने शनिवार को कादरीगेट थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी और आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कहा गया कि संजीव अवस्थी नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बाबू…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश में खाद संकट पर जनपद में आम आदमी पार्टी का जोरदार धरना-प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के किसानों ने शनिवार को आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जिला कार्यालय फतेहगढ़ धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल से लेकर कार्यालय तक किसानों और नेताओं ने “किसान एकता जिंदाबाद”, “खाद माफिया मुर्दाबाद”, “जय जवान-जय किसान” जैसे गगनभेदी नारे लगाए और सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी कि यदि तुरंत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।…
फर्रुखाबाद में 26 अगस्त को होगा विशाल समारोह, नवभारत सभा भवन में हुई प्रेसवार्ता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 को जनपद में आगामी 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को जिले के नवभारत सभा भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सभा भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें लोधी समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में परशुराम वर्मा (प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय लोधी महासभा), महेशचन्द्र राजपूत (निलाध्यक्ष), रामलडैते राजपूत, प्रवीन वर्मा, रामगोपाल वर्ष, अजय सिंह फौजी, वेचेलाल वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, एड० पंकज सिंह, एड० मगन…
फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने की संयुक्त जनसुनवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शमसाबाद पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुनीं।जन-सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग/अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पुलिस से संबंधित…
फर्रुखाबाद:सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बाढ़ राहत कार्यों और विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 जनपद के विधानसभा क्षेत्र से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में विधायक ने सबसे पहले बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की आपूर्ति, किसानों को मुआवज़ा तथा स्थानीय जनता…
फर्रुखाबाद:किसानों की लड़ाई लड़ेंगी व्यापारी नेत्री सोनी शुक्ला, भाकियू ने सौंपा बड़ा जिम्मा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 व्यापारी हितों की आवाज़ बुलंद करने वाली और उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला अब किसानों के हक़ की लड़ाई भी लड़ेंगी। उन्हें भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) की ओर से महिला मोर्चा का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन की प्रदेश अध्यक्षीय टीम में शामिल करते हुए प्रदान की गई है। ★प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनयन भाकियू (अखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने शुक्रवार को औपचारिक घोषणा…
फर्रुखाबाद:शहरी गरीबों के लिए आवास योजना, मोहम्मदाबाद व कम्पिल में बने 424 आवास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद की ओर से मा.कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत जिले के दो नगर पंचायत क्षेत्रों में आवासीय कालोनियों का निर्माण कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 192 आवास और नगर पंचायत कम्पिल में 232 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन आवासों का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में निवास कर रहे भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को सुरक्षित व स्थायी घर उपलब्ध कराना है। ★ऐसे करें आवेदन इन आवासों को निःशुल्क पाने…
फर्रुखाबाद में मत्स्य योजनाओं पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 आज सायंकाल 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्यपालक कल्याण कोष एवं निषाद राज बोट योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में ग्राम सभा के तालाबों में परंपरागत तरीके से मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे वार्षिक उत्पादकता मात्र 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ही है। यदि इन तालाबों को मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से सुधारा जाए…
फर्रुखाबाद:त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 आगामी दिनों में जिले में होने वाले विभिन्न धार्मिक त्योहारों एवं महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 22 अगस्त 2025 को जनपद सीमा में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आगामी 05 सितंबर 2025 (ईद-ए-मिलाद/बारावफात) से लेकर 02 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती/विजयदशमी) तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तक लागू रहेगा और 17 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने…
फर्रुखाबाद:बैनामे में 20 हजार से अधिक शुल्क ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया वापस ले सरकार – नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अचल संपत्तियों के बैनामे (रजिस्ट्री) में 20 हजार रुपये से अधिक पंजीकरण शुल्क को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जमा कराने का फैसला आम जनता के लिए अत्यंत हानिकारक है। दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और प्रदेश के सभी उपनिबंधक कार्यालयों को नकद…
