पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश ने शहर में पैदल गश्त से जायजा लिया ।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा पुलिस फो़र्स के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया . लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.

पीलीभीत : सपहा में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज गांव किया सील

तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम पंचायत सपहा में कोरोना मरीज मिलने पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बल्ली लगाकर गांव को किया सील. पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया और गांव वाले से बेवजह गांव से बाहर निकलने के लिए मना किया . प्रधान कुलदीप सिंह ने लोगों से आग्रह किया गांव से बाहर आना और जाना दोनों प्रतिबंधित हैं. अगर कोई उल्लंघन करता है तो दंडनीय अपराध है. इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर थे.

पूरनपुर :कोतवाली में पकड़ा इनामी बदमाश भेजा जेल

इनामिया*1- *थाना पूरनपुर *अभियुक्त का नाम- 1. नदीम उर्फ कोको पुत्र नसीर कुरैशी निवासी मो0 कुरैशियान शेरपुरकला थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत , मु0अ0सं0 289/20  धारा 2/3 गैंगस्टर थाना पूरनपुर में वाछित चल रहे अभियुक्त जो कि 10,000/- रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी है, को गिरफ्तार किया गया ।अपराधिक इतिहास1. मु0अ0सं0 129/17 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना पूरनपुर 2. मु0अ0सं0 149/19 धारा 3/8 सीएस एक्ट थाना पूरनपुर3. मु0अ0सं0 60/20 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना पूरनपुर4. मु0अ0सं0 289/20 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट थाना पूरनपुर2- *थाना पूरनपुर *अभियुक्त का नाम: निक्कू उर्फ कुलवन्त सिंह…

पीलीभीत: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या शव कुएं से हुआ बरामद

पीलीभीत: बरखेड़ा के ग्राम जिरौ निया एक सप्ताह से लापता युवक का शव एक कुएं से बरामद किया गया. मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा भी ठुँसा हुआ था. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है . पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया गोटिया निवासी भूप राम की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि उसका…

पीलीभीत: फीस न देने पर ऑनलाइन शिक्षा से वंचित करना इंसानियत के खिलाफ

पीलीभीत: स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना लॉकडाउन में तमाम परिवारों के रोजगार चले गए कारोबार ठप हो गए, इसमें अभिभावक गंभीर आर्थिक स्थिति में गुजर रहे हैं .ऐसे में कुछ स्कूल संचालकों ने फीस जमा न कर पाने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित कर दिया है. ऐसा करना इंसानियत के खिलाफ है .सांसद जी ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था करें ,ताकि कोरोना संकटकाल में कोई भी स्कूल…

पीलीभीत: थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी

पीलीभीत: अमरिया तीन दरोगा तथा दो कांस्टेबल को कोरोना ने बनाया अपना निशाना,थाना अमरिया में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 11 पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया की मुसीबतें और बडीं। हाल में ही 6 पुलिस कर्मियों की आई कोरोना रिपोर्ट के बाद अब देर शाम तीन सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी हैं।अभी और लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है बाकी। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: सहकारी बैंक जहानाबाद में कोविड-19 के नियमों का नहीं हो रहा है पालन

पीलीभीत भारत कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से ग्रस्त है वहीं लापरवाही के चलते भारत के सभी राज्यों में स्थिति भयावह हो रही है।मगर देशवासी भी अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ रहे हैं।ऐसा ही एक गैर जिम्मेदाराना दृश्य भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद पीलीभीत की नगरपंचायत जहानाबाद में स्थित जिला सहकारी बैंक से प्रकाश में आया है।बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण और क्षेत्र वासियों की हठधर्मिता के कारण बैंक के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का खुल कर उलंघन किया जा रहा है।जिला सहकारी बैंक में नाही सोशल डिस्टेंसिंग रखने…

पीलीभीत: माननीय जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत से आम नागरिकों की अपील

पीलीभीत: महोदय, आप जिले के सक्षम अधिकारी तथा सर्वेसर्वा हैं इसलिये अपनी जनता की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी है. लॉकडाउन से लेकर अब तक आपने दिन रात परिश्रम करके पूरनपुर सहित पूरे जिला पीलीभीत की जनता को कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप से बचाने में अपनी सफल भूमिका निभाई है. अतः अब इस विषय में निवेदन करना चाहता हूं कि नगर पूरनपुर समेत पूरे जिले में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है.प्रतिदिन एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है, पूरनपुर नगर की बात करूं तो…

पीलीभीत: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा खनन, यह खनन अधिकारियों के संज्ञान में था

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा में धड़ल्ले से उपजाऊ खेत से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दे कि पीलीभीत माधोटांडा मार्ग हारदोई ब्रांच नहर के पुल के पेट्रोल पम्प के पास में एक राइस मिल में उपजाऊ जमीन से मशीन की सहायता से खुलेआम दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर मिल में डाली गई है। यह मिल सुुुुखदेव जयसवाल निवासी कलीनगर की है। जबकि यह खनन सभी आलाअधिकारियों के संज्ञान में है मगर अमीर और दबंग के खिलाफ क्यू नहीं चलती है कलम…

पीलीभीत : विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने खंड विकास अधिकारी अमरिया को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत विकासखंड अमरिया संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक पहुंचकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी डॉ मुकेश कुमार को सौंपा। जिसमें सफाई के संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई व एसीपी लगवाने की मांग की गई । जिसमें खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की तरफ से सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों को भुगतान किया जाए। करुणा…

पीलीभीत: खारजा नहर का कटान होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल हुई जलमग्न

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के क्षेत्र में बरसात होने से खारजा नहर का कटान होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन खारजा नहर के कटने से जलमग्न हो गई है. इसे किसानों में काफी रोष है. किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिनों टिड्डी दल ने किसानों की फसल को काफी क्षति पहुंचाई और कुछ दिन पहले रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार ने प्रसादपुर के पास गोमती नदी के पुल को बांधकर नदी के पानी की धार…

पीलीभीत : प्रधानी चुनाव में वोट ना देने के चलते घर में घुसकर दलित महिला के साथ की गई मारपीट

पीलीभीत : पूर्व प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते दलित युवक तथा महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट करने का मामला कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया है।जहानाबाद पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा कॉपी के आधार पर कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी ठाकुरदास पुत्र रामस्वरूप के द्वारा जहानाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसमें बताया गया है कि प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते गांव के ही निवासी प्रेम बहादुर उर्फ ननकू लाल…

पीलीभीत: फौजी की बाइक में चाबी लगा रहे युवक को दबोचा

पीलीभीत: जनपद के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के रहने वाले फौजी मंगलवार को किसी काम से बाइक से पूरनपुर आए थे. अपनी बाइक रामलीला मेला मैदान में खड़ी करने के बाद वह से खरीदारी करने लगे. इसी बीच एक युबक उनकी बाइक में चाबी लगाने का प्रयास करने लगा. इसी बीच फौजी की नजर अपनी बाइक पर पड़ी. अनजान व्यक्ति को चाबी लगाते देख फौजी घबरा गय. दौड़ कर अपनी बाइक के पास आया और उसे दबोच लिया . सूचना पुलिस को दे दी गई पुलिस उससे कड़ी…

पीलीभीत : कलेक्टर ऑफिस किया सील

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण सरकारी दफ्तरों में अपने पैर पसार रहा है. पीलीभीत में जिला कलेक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कलेक्ट्रेट और विकास भवन को सील कर दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के ऑफिस को फिलहाल उनके आवास पर शिफ्ट कर कलेक्ट्रेट ऑफिस में सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाई जा रही है. मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और कोरोना की जांच करवाई, अभी सभी की रिपोर्ट आना बाकी है.

पीलीभीत : एसडीएम अमरिया ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

पीलीभीत : तहसील अमरिया में रोड के किनारे नेशनल हरिद्वार पीलीभीत अमरिया हाईवे पर अतिक्रमण चरम सीमा पर पहुंच गया है।रोड किनारे अतिक्रमण के कारण रोड किनारे पर बनाया गया नाला को भी दुकानदारों ने पाटकर अतिक्रमण कर लिया था जिस वजह से नाला पटे होने के कारण बरसात का पानी हरिद्वार नेशनल हाईवे पर आ जाता था जिस वजह से हाईवे की सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो जाया करते हैं। जिसमें आने जाने वाले वाहन फसकर कभी-कभी दुर्घटनाग्रस्त हो जाया करते हैं।क्षेत्रवासियों की यह समस्या प्रमुख मानी गई…

पीलीभीत: कच्ची शराब सहित दो अपराधियों पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूरिया थाना आज दिनांक 21 /07/20 को जिला आबकारी अधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश पर आबकारी निरीक्षकक्षेत्र प्रथम शैलेन्द्र कुमार प्रधान आबकारी सिपाही राधारमण सक्सेना थाना न्यूरिया पुलिस के सहयोग से एक बाइक जिसका नम्बर यू के/AS/8384 स्पेलेन्डर सहित दो लोगो को करीब बाइस लीटर शराब सहित जेल भेजा गया है। जिनका नाम छिदरसिह पुत्र गुरूवचन सिह राय सिक्ख थाना खटीमा उधम सिह नगर के खिलाफ धारा 60(1)72.आबकारी अधिनियम मे जेल भेजा गया दूसरा भोलाराय पुत्र बिधान राय निवासी भरतपुर थाना न्यूरिया पीलीभीत को पचास पाउच कच्ची शराब सहित सहित…

पीलीभीत/पूरनपुर: भाजपा विधायक ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर श्रद्धांजलि दी

पीलीभीत/पूरनपुर।  भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय टंडन जी के निधन पर भाजपा  कार्यकर्ताओं एवं संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्ण क्षति है। और में परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं, कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस…

पूरनपुर/पीलीभीत : जल्द कसगंजा ग्राम पंचायत को मिलेगी पानी की टंकी की सौगात

पूरनपुर। ग्राम पंचायत कबीरपुर कासगंज के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैंडपंपों का पानी पीकर ग्राम पंचायत के लोग गुजारा कर रहे हैं। लगभग 8000 आबादी वाले ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को पानी की टंकी किधर कराने इस समस्या की ओर ध्यान दिया जा रहा है इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से पानी की टंकी बनवाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान सरोज बाजपेई ने बताया कि पानी की टंकी का प्रस्ताव भेजा गया था…

पीलीभीत : अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य।

25,000/- पुरस्कार घोषित अपराधी है, को गिरफ्तार किया गया । इसके विरुद्ध 12 अभियोग पंजीकृत हैं।*अपराधिक इतिहास-*1. मु0अ0सं0 917/08 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना जहानाबाद2. मु0अ0सं0 510/09 धारा 110 सीआरपीसी थाना जहानाबाद3. मु0अ0सं0 1423/14 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जहानाबाद4. मु0अ0सं0 758/15 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट थाना जहानाबाद5. मु0अ0सं0 1140/15 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना जहानाबाद6. मु0अ0सं0 101/16 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्ररूता अधि0 थाना जहानाबाद7. मु0अ0सं0 576/16 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्ररूता अधि0 थाना जहानाबाद8. मु0अ0सं0 1154/16 धारा…

पीलीभीत: 25000 का इनामियां शातिर अपराधी को कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में कोतवाली जहानाबाद में चलाए जा रहे शातिर इनानिया टॉप टेन अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा ₹25000 का इनामिया शातिर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह के द्वारा मीडिया को बताया गया है मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र का 25000 का इनामियाँ शातिर अपराधी फिदा हुसैन पुत्र आजाद हुसैन निवासी ग्राम ऐमी थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत…