पीलीभीत : पूरनपुर तहसील के क्षेत्र शेरपुर कला गांव के पानी निकास के लिए बड़े नाले की सफाई कराई गई जो पूरी नहीं हो सकी .यहां नाला खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया. यहां आए दिन उसमे छोटे बच्चे गिर कर घायल हो रहे हैं . मिली जानकरी के मुताबिक नाले में एक छोटा बच्चा गिरने से घायल हो गया. जिसे लेकर परिजन अस्पताल पहुँचे ब.च्चे के माथे पर कई टांके लगाए गए .गांव में खोदा गया नाला बच्चों और जानवरों के लिए मुसीबत बना हुआ है .सड़क किनारे खोदे गए…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत/ पुरनपूर: सन्दीप खण्डेलवाल द्वारा गत वर्षों की भांति सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
पीलीभीत/ पुरनपूर: रक्षाबंधन के अवसर पर सन्दीप खण्डेलवाल द्वारा गत वर्षों की भांति सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आधा दर्जन हेलमेट बाटे, जो कि मौके पर पत्नी के हाथों से पति को अथवा बहन के हाथों से भाई को अथवा माता के हाथों से पुत्र को दिलवाए . उनसे (पानेवाले से) बचन भी लिया गया कि सदैव इसका प्रयोग करेंगे और दूसरों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेंगे .सदैव सीटबेल्ट, हेलमेट एवं कोविड -19 में मास्क का प्रयोग करते हुए सुरक्षित रहेंगे .नशे और मोबाइल का प्रयोग…
पीलीभीत : महिला को पंखे का बटन दबाना पड़ गया महंगा
तहसील कलीनगर वार्ड नंबर 10 गीता देवी आयु 30 वर्ष पत्नी नन्हे लाल राजपूत पंखे का बटन दबाना पड़ गया महंगा . महिला ने पंखे का बटन दबाया उसको करंट लग गया. म
पीलीभीत: करीब 11 माह से किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से गांव की सभी नालियां चोक पड़ी होने से बरसात में मुख्य मार्गों पर जलभराव
पीलीभीत। पुरनपूर अमरैयाकलां में करीब 11 माह से किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से गांव की सभी नालियां चोक पड़ी होने से बरसात में मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाता है। गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से संक्रामक रोग फैलने की आंशका बनी हुई है। जागरूक गांव के कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों ने अपने आप सफाई व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। मालूम हो कि पंचायत राज विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुबह को सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।…
पीलीभीत: शारदा मे दो भाई डूबे
पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव नौजलिया नकटहा के रहने वाला युवक सुशांत वैद्य पुत्र समरेश वैद्य अपने मामा और भाई के साथ अपने मां की बरसी पर पर शारदा में स्नान करने व जल लाने गए थे . वही अचानक शारदा में स्नान करने के दौरान युवक सुशांत व उसके भाई का पैर फिसल गया . पैर फिसलने के बाद युवक शारदा में डूबने लगे . मौके पर मैजूद ग्रामीणों ने एक युवक को वहार निकाल लिया . दूसरा युवक नदी में वहाव अधिक होने के चलते कुछ पता…
पीलीभीत: थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से मामला संज्ञान में लेकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।
पूरनपुर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक गंदी फोटो बनाकर अभद्र टिप्पणी करते हुए वायरल करने वाले को थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से मामला संज्ञान में लेकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी केनुसार प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति 129 विधानसभा पूरनपुर की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर का रहने वाला है। जो कि अन्य समुदाय से आता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगने के बाद प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी प्रभारी निरीक्षक ने मामले…
पीलीभीत : माधोटांडा मार्ग पर सिर कुचले हुए युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
पीलीभीत : कलीनगर माधोटांडा मार्ग पर शेरपुर कला के रहने वाले युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई .रिजर्व टाइगर जंगल में सिद्ध बाबा स्थान के पास सड़क किनारे राहगीरों ने एक युवक की सिर कुचली हुई लाश देखी. तब राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी .मौके पर पहुंची थाना गजरौला कला क्षेत्र के रिछोला चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. बताया जाता है कि खुश नूर खां पुत्र जमील खां निवासी शेरपुर कला का था.
पीलीभीत :शाहगढ़ चौकी पुलिस कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाया
शाहगढ़ चौकी इंचार्ज जी ने जांच अभियान चलाया और लोगों से अपील की कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और हेलमेट के बिना मोटरसाइकिल नहीं चलाएगा.उन्होंने लोगों को बताया इसमें आप लोगों का ही भला होगा. हम लोग आपके भले के लिए आप सभी को बता रहे हैं और जिन लोगों ने बताने के बावजूद नियम का उल्लंघन किया, उन लोगों के चालान भी काटे.
पीलीभीत : सुप्रसिद्ध गोमती उद्गम स्थल से सेवकों ने मिट्टी व जल को डाक के माध्यम से अयोध्या धाम भेजा
पीलीभीत/पुरनपूर : अयोध्या के श्रीराम मन्दिर की नींव आगामी पांच अगस्त को भरी जानी है, इसको लेकर पूरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों से राष्ट्रीयस्वंय संघ के कार्यकर्ता पवित्र मिट्टी व जल को आयेध्या श्रीराम मन्दिर भेज रहे हैं। शनिवार को पूरनपुर के सुप्रसिद्ध गोमती उद्गम स्थल से सेवकों ने मिट्टी व जल को डाक के माध्यम से अयोध्या धाम भेजा है। पांच सौ वर्षों से बहुप्रतीक्षित आस्था का प्रंगाण सूचक श्रीराम का भव्य मन्दिर शिलान्यास अयोध्या धाम में आगामी पांच अगस्त को होने से जा रहा है। आस्था के इस…
पीलीभीत: दियुरिया जंगल के रास्ते की जा रही खाद की तस्करी
पीलीभीत: तहसील क्षेत्र में लगातार खाद की किल्लत बढ़ती जा रही है। समितियों पर डिमांड के हिसाब से खाद ना आने के कारण किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।वही बिचौलिया खाद का स्टाक कर तस्करी करने में लगे हुए हैं। इन दिनों कुछ तस्कर खाद को गाड़ियों में भरकर घुंघचाई क्षेत्र से दियुरिया जंगल के रास्ते होकर खाद की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों का कहना है कि लगातार समितियों के चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। बिचौलिया नकली उर्वरकों को…
पीलीभीत: नोडल अधिकारी सुरेश चंद्र ने पूरनपुर पहुंच कर गलियों का किया निरीक्षण
पीलीभीत: नोडल अधिकारी सुरेश चंद्र पूरनपुर पहुंचे वहां उन्होंने चलते-चलते गाड़ी से उतरकर गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान गलियों में मौजूद लोगों से उन्होंने कस्बे में साफ-सफाई की हकीकत पूछी। स्टेशन चौराहा पर उन्होंने नगरपालिका यू आर के भार्गव से भी साफ सफाई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद में कोतवाली रोड से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ डीडी, सीडीओ, एसडीएम बीडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पीलीभीत: नेपाल के व्यवहार से तराई जन विकास समिति हुई नाराज
पीलीभीत: बीसलपुर के निवासी चन्द्र पाल मौर्य (अध्यक्ष तराई जन विकास समिति) ने नेपाल के लोगों से आवाहन किया है की जिस प्रकार चीन ने अपना एक सूत्रीय कार् क्रम विस्तारवादी नीति का चला रखा है, ठीक उसी प्रकार चीन के. नकसे कदमो पर चल कर हमारा पडोसी मित्र देश नेपाल भी उसी प्रकार से भारत में कोशिशें कर रहा है.मै नेपाल की अऩेक ऐसी हरकतें देख कर खामोश नहीं रह सकता हूं. कुछ दिनो से नेपाल के लोग भारत के तराई क्षेत्र में आ कर घटनाये कर रहे हैं.…
पीलीभीत:तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम खासपुर में एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम खासपुर जमुनिया में जयद्रथ सिंह की रिपोर्ट आई। कोरोना पॉजिटिव जयद्रथ सिंह हरियाणा में काम करने के लिए गया था। 29 जुलाई को कराई जांच 31 को आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव । ग्राम खासपुर जमुनिया में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण गलियां सुनसान गांव में मचा हड़कंप ।
पीलीभीत: घरो में हुई बकरीद की नमाज़, कोरोना खात्मे को लेकर उठे नमाज़ियों के हाथ
पूरनपुर कोरोनाकाल के भयावह माहौल में सरकारी नियमो पर अमल करते हुए बकरीद की नमाज़ घरो में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोशों खुलूस के साथ घरो में नमाज़ अदा करते हुए हवा में फ़ैली कोरोना बीमारी से हिंदुस्तान को निजात दिलाने की दुवाये मांगी ।
पीलीभीत: कोटेदार व मास्टर साहब मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां
पीलीभीत: एक तरफ कोरोना अपने जोरों पर है तो वहीं पीलीभीत जनपद की तहसील पूरनपुर के ग्राम कढैरचौरा में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं .यहां अचानक काफी भीड़ इकट्ठा होते दिखी. सभी नियमों को घसीटते हुए यहां राशन वितरण किया जा रहा था . यहां आरोप भी है की कोटेदार और मास्टर मिलकर राशन देने में परेशान भी करते हैं. साथ ही यहां किसी भी व्यक्ति के पास मास्क नहीं दिखे. आखिर क्यों न फैले कोरोना ? राशन डीलर , मास्टर साहब भी बिना मास्क के नियम…
पीलीभीत : शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फो़र्स के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया व लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। आगामी त्यौहार ईद की ड्यूटी में लगे कर्मचारीगणों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी…
पीलीभीत :सरकारी नौकरी पाने वाली 420 शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत : कूट रचित फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ आखिरकार थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा किए गए दर्ज मुकदमा एफआईआर के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देश पर विकासखंड ललौरीखेडा के खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर इंदुदेवी कार्यरत तत्कालीन पूर्व कालिक शिक्षिका शारीरिक शिक्षा पुत्री राजित राम ग्राम मझगवां पोस्ट पोईराना,भदोही उत्तर प्रदेश भारत पर जालसाजी…
पीलीभीत: जिलाधिकारी का आदेश
-मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ग्रह गोपन अनुभाग 3 लखनऊ के आदेश संख्या 1903/2020 सीएक्स 3 दिनांक 30 जुलाई 2020 में अनलॉक 3 हेतु दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक कतिपय प्रतिबंधों के साथ लागू व्यवस्था पूर्व में जारी। -शासनादेश संख्या 1755/2020 सीएक्स3 दिनांक 14 जुलाई 2020 के अनुसार जारी रहेगी। -जिला अधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव के आदेश अनुसार रक्षाबंधन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 2 अगस्त 2020 दिन रविवार प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक राखी तथा…
पीलीभीत : सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां
पीलीभीत : त्योहारों को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही है। मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार खुद के अलावा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोरोना के लगातार संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोरोना महामारी से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है। जनपद में लगातार संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार जागरूकता के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था 31-07-20 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फो़र्स के साथ, पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया व लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.
