74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया पीलीभीत आज दिनांक 15 अगस्त 2020 को 74 वें स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में ध्वजारोहण कर सभी पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर जनमानस के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करने की प्राथमिकता पर बल देते हुए संबोधित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने व कर्तव्यनिष्ठ…

पीलीभीत : टला हादसा ,बच गए लोग

पूरनपुर :विशालकाय पीपल के वृक्ष की एक डाल अचानक टूट कर गिर गई. परन्तु किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ. यह हादसा पूरनपुर तहसील के ग्राम मकरंद पुर ताल्लुक पिपरिया दुलई का है. यहाँ पर बाला जी महाराज का पावन दरवार लगता है. मंदिर के पास में बहुत पुराना पीपल का वृक्ष है. वृक्ष के चारो तरफ पक्की ईटों का चबूतरा बना है. वहाँ पर हर समय कोई न कोई भक्त जरूर रहता है. रात को अचानक बिना हवा चले एक बहुत मोटी सी डाल भरभरा कर टूट गई .…

पीलीभीत : थाना बिलसंडा अवैध शराब का व्यापार कर रहे थे , अचानक आबकारी टीम पहुंच कर लिया जायजा

दिनांक 14 /08 /20 को शासन द्वारा चालाऐ गये बिशेष परिवर्तन अभियान मे जिला आबकारी अधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश पर आबकारी निरीक्षक ,राजेंद्र कुमार प्रधान ,आबकारी दीपचंद दरोगा जी रहे मौजूद. सिपाही त्रिलोचन सिंह मोहम्मद अकलम आलीइमम थाना बीसलपुर थाना बिलसन्डा पुलिस के सहयोग से कई गावो में शराब की छापेमारी की गई .जिसमे तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम करके जेल भेजा गया है तथा एक बाइक बरामद किया गया जिसका नम्बर यू पी 25BX0026 है अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र बनवरी लाल जति कंजड निवासी गोबल पतीपुरा थाना…

पीलीभीत :पूरनपुर घु॑घचिहाई में जांच को लेकर ग्रामीण उत्साहित

सरकार कोरोना पर काबू के लिए अधिक से अधिक का सैंपल लेकर जांच पर जोर दे रही है. जिससे चलते गांव में मोबाइल नंबर से सैंपल लेने का काम तेजी से होने लगा. घु॑घचिहाई में स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम कैप लगाकर 86 लोगों का कोरोना परीक्षण किया. केंद्र वाह प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना सैंपल लेने का तेजी शुरू से काम कर रही है . स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण चिकित्सा के टीम का सदस्य गुरुवार को घु॑घचिहाई में ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह यहां कैंप लगाकर लोगों परीक्षण कर…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश महोदय द्वारा देर रात्रि थाना माधोटांडा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर मौजूद रात्रि अधिकारी व कार्यालय मुंशी से पूंछताछ की एवं अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा से भी गहनता से पूंछताछ की व समस्त अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट कराने साथ ही अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी…

पीलीभीत : माधोटांडा का एक ज्वेलर्स परिवार सहित डेढ़ करोड़ के आभूषण नगदी लेकर फरार

पीलीभीत : कलीनगर तहसील क्षेत्र के कस्बा माधोटांडा का एक ज्वेलर्स परिवार सहित डेढ़ करोड़ के आभूषण नगदी लेकर फरार हो गया .मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है. जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. माधोटांडा कस्बे की बाजार वाली गली में स्थित जय दुर्गा ज्वेलर्स का परिवार और कोराना की चपेट में आ गया था पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए घर में ही रहने को कहा था. इसी बीच मौका पाकर पूरा परिवार रातो रात गृहस्थी का सामान समेट कर…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का किया गया औचक निरीक्षण

पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु विकास भवन स्थित इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा होम आईसोलेशन माॅनीटिरिंग टीम, कन्टेªक्ट टेªसिंग माॅनीटिरिंग टीम, एल वन फैसिलिटी व कोरोन टेस्टिंग सहित अन्य सूचनाओं के प्रेषण से सम्बन्धित कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा होम आईसोलेशन की समीक्षा के दौरान टीम द्वारा प्रतिदिन होम आईसोलेशन व्यक्तियों से की गई वार्ता व आई शिकायतों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश…

पीलीभीत : अभिभावक एकता संघ के लोगों ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर

पूरनपुर/पीलीभीत : सोमवार को अभिभावक एकता संघ के लोग कोतवाली जा पहुंचे। अभिभावक एकता संघ के लोगों ने नगर के एक स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावक एकता संघ के लोगों ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई सुचारू रूप से कराई जा रही थी जो इस समय बंद चल रही है जब प्रबंधक से मिलने आए तब फोन के माध्यम से जिलाधिकारी पीलीभीत को सूचित किया गया ।और उन्होंने एसडीएम पूरनपुर को मौके पर भेजा स्कूल प्रबंधक को आदेश देकर आए थे कि…

पीलीभीत । ब्लाक प्रमुख पति अतेंद्र पाल सिंह बने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां

पीलीभीत । पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के पति और डीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह को राष्ट्रीय युवा वाहिनी का प्रदेश अ मध्यक्ष बनाया गया है संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। जनपद में इसकी जानकारी लगने के बाद लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अतेंद्र पाल ने संगठन के कार्य में मजबूती से कार्य करने की बात कही है। वह लखनऊ से बुधवार को वापस घर लौट आएंगे। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला ने बताया शिरोमणि प्रमुख…

पीलीभीत: विधायक पुत्र ने पूजन कर शुरू कराया बाउंड्री का निर्माण 

पूरनपुर । नगर की प्रसिद्ध ऐतिहासिक  राम लीला मैदान में बाउंड्री वाल विधायक निधि से बनी थी, जिसे मंगलवार को विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने पूजा अर्चना कर बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है । ज्ञात हो कि रामलीला मैदान कब्जा मुक्त होने के बाद नगर के एक होटल में व्यापारियों सहित समाज के लोगों की एक बैठक हुई थी। जिसमें भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बाउंड्री वाल बनने के लिए पांच लाख रुपये  की घोषणा कर बाउंड्री वाल बनवाने की बात की थी, जिसे आज अमल…

पीलीभीत : कोतवाली के बाद सीओ ऑफिस पहुंचा कोरोना वायरस, पेशकार संक्रमित

पूरनपुर। कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चपेट में लेने के बाद अब कोरोनावायरस सीओ कार्यालय तक पहुंच गया है। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन किट से 137 लोगों की जांच हुई। जिसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीओ के पेशकार में भी संक्रमण पाया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में भी सभी कर्मचारियों की जांच हुई। यहां दो लेखपालों सहित तीन लोग संक्रमित निकले। तहसील में एंबुलेंस से भी दर्जनों लोगों के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट : वीके यादव मो0 9457679893

पीलीभीत: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

पीलीभीत: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कल देर रात कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में विभिन्न कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नामित किये गये नोडल/पर्यवेक्षण अधिकारियों, समस्त उप जिला धिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त स्वास्थ केन्द्र के एमओआईसी की समीक्षा बैठक गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोरोना टेस्टिंग की समीक्षा के दौरान समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टेस्टिंग का कार्य सम्पन्न किया जाये इस दौरान एमओआईसी बिलसण्डा, ललौरीखेडा व…

पीलीभीत: कोतवाली के बाद सीओ ऑफिस पहुंचा कोरोना वायरस, पेशकार संक्रमित

पूरनपुर। कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चपेट में लेने के बाद अब कोरोनावायरस सीओ कार्यालय तक पहुंच गया है। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन किट से 137 लोगों की जांच हुई। जिसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीओ के पेशकार में भी संक्रमण पाया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में भी सभी कर्मचारियों की जांच हुई। यहां दो लेखपालों सहित तीन लोग संक्रमित निकले। तहसील में एंबुलेंस से भी दर्जनों लोगों के सैंपल लिए गए।

पीलीभीत: जन अधिकार पार्टी ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन, रखी 12 सूत्री मांगे

पीलीभीत पूरनपुर: सोमवार को जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। प्रदेश में चारों तरफ पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों पर रोज हत्या लूट और आगजनी की घटनाएं हो रही है। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण खत्म हो गया है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ज्ञापन में कहा गया मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया गया है इसको लेकर सरकार कुछ भी सुनने और समझने को तैयार नहीं…

शाजहाँपुर: पुलिस की अनूठी पहल, कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसुनवाई

शाजहाँपुर। पुलिस की अनूठी पहल, बढ़ते कोरोना संक्रमण का देखते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है जनसुनवाई । प्रत्यके दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आमजनता की शिकायतो के त्वरित एवं गुणवत्तपूर्ण निस्तारण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा जनसुनवाई की जाती है । जिसमे रोजाना करीब 30-40 शिकायकर्ता अपनी शिकायते आदि लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आते है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है । श्री एस. आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा इसका संज्ञान लिया कोरोना महामारी से बचाव रखते हुए रखते हुए आमजनता की…

पीलीभीत: इस समय रौद्र रूप में बह रही नदियों में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे , जो खतरनाक साबित हो रहा है

पीलीभीत: भीषण गर्मी में युवा नहरों में मौत की छलांग लगा रहे हैं ।इस समय रौद्र रूप में बह रही नदियों में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे हैं जो खतरनाक साबित हो रहा है। मामला कलीनगर तहसील का है जहां एक और बरसात के दिनों में नदिया अपने उफान पर हैं। वही यहां पर बहने वाली शारदा नहर में 10 साल से लेकर बड़े लड़के तक इस नहर में मौत की छलांग लगा रहे हैं । नदी में छलांग लगाते बच्चों व युवकों का वीडियो…

पीलीभीत : तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव

कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव. नीलम का 20 दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था. पूरनपुर के डॉक्टरों ने नीलम को पीलीभीत रेफर कर दिया था. नीलम एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी .भर्ती 20 दिन बाद छुट्टी से 2 दिन पहले डॉक्टर ने नीलम की कोरोना की जांच कराई. नीलम की कोरोना पोजटिव निकली .

पीलीभीत: कलीनगर मार्ग के ऊपर नगरपालिका द्वारा मार्ग के ऊपर दोनों ओर गन्दे कूड़े के ढेर डालने से गंदगी की बदबू, मीटरों दूर आने से राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है।

पीलीभीत/पूरनपुर। हर जगह कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर कर छिड़काव किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कलीनगर मार्ग के ऊपर नगरपालिका द्वारा मार्ग के ऊपर दोनों ओर गन्दे कूड़े के ढेर डालने से गंदगी की बदबू मीटरों दूर आने से राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। मालूम हो कि पूरनपुर-कलीनगर मार्ग दो तहसीलों को जोड़ने बाला कार्यदायी संस्था द्वारा हॉटमिक्स का निर्माण कर क्षेत्र बासियों एवं राहगीरों की सहूलियत के लिए बनाया गया। मार्ग पर जैसे ही क्षेत्र बासियों और राहगीरों को सहूलियत मिलना शुरू हुई, बैसे ही…

पीलीभीत: पूरनपुर तहसील क्षेत्र ग्राम बंजरिया में सर्प के काटने से बालिका की मौत

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में रहने वाली लक्ष्मी देवी को शाम को अपने घर मैं लगभग 7:00 बजे अचार निकालने गई थी. सर्प अलमारी के नीचे बैठा हुआ था. सर्प ने बलीका के पैर में काटने से बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे कई जगह झाड़-फूंक व उपचार के लिए ले जाया गया . उसकी हालत मैं कोई सुधार नहीं हुआ .हालत बिगड़ती गई उसके बाद उसे बरेली ले जाते समय बालिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया .बालिका की माता शांति देवी का रो-रो कर…

पीलीभीत: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर आमने सामने आये दो समुदाय

पीलीभीत : बरखेड़ा के कस्बा इंद्रजीत मोहल्ले में एक पीपल का पेड़ है, जहां पर लोग पूजा अर्चना किया करते हैं .आरोप यह है कि उस धार्मिक स्थल के नव निर्माण हेतु दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ जाने से कस्बे में हड़कंप मच गया .एक समुदाय का कहना है कि धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं. वहीं पर दूसरे समुदाय का कहना है कि मूर्तियां पहले से ही स्थापित हैं .सूचना मिलने पर थाना बरखेड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस…