पूरनपुर। नगर निवासी पूर्व सभासद व हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नादिर रजा बरकाती ने बताया कि सुलतान राइस मिल के पास मोहल्ला रजागंज में बिजली ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है।उन्होंने बताया कि सुलतान राइस मिल से उमर खां के घर तक 200 मीटर विद्युत तार जर्जर हालत में जगह खराब हो चुके हैं।जिससे आए दिन फाल्ट होते रहते हैं और बिजली समस्या उत्पन्न हो जाती है।जर्जर तारों का मकड जाल फैला हुआ है।तारों में जगह जगह कई जोड़े लगे हुए हैं। अगर जल्दी लाइन को दुरुस्त नहीं किया…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत : एकलअभियान ग्राम स्वराज मंच केअन्तर्गत पवित्र माँ शारदा धनाराघाट पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी भोज
पूरनपुर से आए श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल के सभी भक्तों तथा एकल कार्यकर्ताओं द्वारा सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किए गए। शारदा मां को खिचड़ी का भोग लगाकर के सभी ने प्रसाद ग्रहण कियाकार्यक्रम मे आए 129 विधान सभा पूरनपुर के बीजेपी विधायक बाबूरामराम पासवान एवं नगर के प्रतिष्ठित महानुभावो ने भी राधामाधव का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कियाकार्यक्रम मे सम्भाग समिति हरिकथा प्रभारी श्रीमती संगीता सिंघल ,सम्भाग आरोग्य प्रमुख बीजेपी विधायक बाबूरामराम पासवान,सम्भाग महिला प्रमुख श्रीमती जया कटियार जी,भाग ग्राम स्वराज्य प्रमुख कप्तान सिंह ,भाग रथ योजना प्रमुख दोदराम, अंचल…
पीलीभीत : बी0 डी0 ओ0 ने टीम गठित कर गांव पहुंचकर आवासों के पात्रों का चयन किया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुन्नापुर टांडा में आवासों की सर्वे करने गए पंचायत सचिव राहुल कनौजिया और बीडिओ द्वारा गठित टीम के साथ प्रधान पति ने गाली गलौज की थी।इस मामले की ऑडियो वायरल होने के बाद सचिव की ओर से घुंघचाई थाने में प्रधान पति डीपी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सचिवो ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया था।गुरुवार को पुलिस ने प्रधान पति का शांति भंग की आशंका में चालान किया था। इधर खंड विकास अधिकारी ने…
पीलीभीत:पुलिस की सक्रियता से मिला खोया हुआ बच्चा
पूरनपुर।रिश्तेदारी में आया तीन साल का बच्चा अचानक गुम हो गया।इस पर बच्चा नगर के पकडिया चौराहे पर पहुंच गया।बच्चा खडे होकर रो रहा था।इस पर पकडिया चौराहे के पास रहने वाले सुधीर गुप्ता मौके पर पहुंचे,इस पर उन्होने बच्चे से पूंछतांछ की।लेकिन वह कुछ वता नही सका।इस पर वह बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया।इधर बच्ची को परिजन तलाश रहे थे।सूचना मिलने पर बच्चे के माता-पिता कोतवाली पहुंचे,तीन वर्षीय बच्चा नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी सरताज…
पीलीभीत: प्रशासन की सख्ती के बाबजूद क्षेत्र में नहीं रुक रहा अवैध मिट्टी खनन
कलीनगर,पीलीभीत।प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में खेतों से अवैध मिट्टी खनन जारी है। मशीने लगाकर खेतों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। वही राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही भी की गई है। उसके बाबजूद भी खन्नमाफ़ियाओ के हौसले बुलंद है। खन्नमाफ़िया बेखौफ होकर बिना नम्बर प्लेट के ही ट्रेक्टर ट्रालियो से मिट्टी खनन कर रहे है।हाल ही में राजस्व विभाग द्वारा बिना परमीशन…
पीलीभीत:चिकित्सक अधिकारी पद चयन होने पर ग्रामीणों एवं परिवार के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया
अमरैयाकलां। चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) पद पर चयन होने के बाद अपने गांव पहली बार पहुंचें डॉ0 कुलदीप कुमार का ग्रामीणों एवं परिवार के लोगों ने ढोल बजाकर तिलक वंदन कर माला पहनाकर स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। विधायक पुत्र ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर बधाइयां दी। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी स्वर्गीय बाबूराम आर्य के सबसे छोटे पुत्र का चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) पद पर चयन होने के बाद अपने गांव पहली बार पहुंचे डॉ0 कुलदीप कुमार का ग्रामीणों एवं परिवार के लोगों ने ढोल बजाकर उनकी…
पीलीभीत:बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया
अमरैयाकलां। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रिहान खां पुत्र बुन्दन खां की लोधीपुर तिराहे पर गल्ले की दुकान है। जिसमें शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगाकर करीब चार कुंटल गेहूं, एक कुंटल चावल, तीस किलो मिठाई आदि चोरी कर करीब ग्यारह हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया है। शनिवार को…
पीलीभीत:नौगवां स्थित वाहन स्टैंड पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
पीलीभीत : जिला सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज परिवहन विभाग द्वारा पीलीभीत से अमरिया एवं पीलीभीत से रिछा बहेड़ी को संचालित होने वाली बसों के चालकों परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु अमरिया बस स्टैंड पर एवं ऑटो, टेंपो, मैजिक, ई रिक्शा चालकों के साथ नौगवां स्थित वाहन स्टैंड पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया l प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया l उन्होंने…
पीलीभीत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में की गई जनसुनवाई।
पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर…
पीलीभीत:प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के विक्रेता दुकानों की तलाश हेतु मांझा एवं पतंग की दुकानों की आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया
पीलीभीत नगर मजिस्ट्रेट डाॅ0 राजेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के विक्रेता दुकानों की तलाश हेतु मांझा एवं पतंग की दुकानों की आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के लौटन महाराज चैराहे पर कासिम पुत्र गुलाम मुस्फजा नि0 पंजाबियान थाना कोतवाली व बरेली कायिब सेन्टर मनोज कुमार पुत्र स्व0 श्याम लाल नि0मो0 फारूख व दुकान पप्पू पुत्र अकबर अली नि0 पंजाबियान की दुकानों को चैक किया गया। जिनके पास चायनीज मांझे की बरामदी नही हुई है तत्पश्चात चूड़ी वाली गली में अब्दुल नईम…
पीलीभीत: 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय बीसलपुर तथा ग्राम न्यायालय पूरनपुर में किया जायेगा
पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा सुधीर कुमार, पंचम, जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय बीसलपुर तथा ग्राम न्यायालय पूरनपुर में किया जा रहा है। राजीव सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिए आज दिनांक 13.01.2023 को अपरान्ह 2ः30 बजे से ए0डी0आर0 सेन्टर पीलीभीत के समस्त बैंको के बैंक प्रबन्धकों के साथ एक बैठक…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का किया औचक निरीक्षण
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा। इसके साथ ही साथ उन्होंनेे ब्रिक की गुणवत्ता व उनके गैपिंग में ठीक तरह से सीमेन्ट भरने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने हाॅस्टल व लेक्चर हाॅल (टाइप 2 व टाइप 3) आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही साथ उन्होंने चल रहे प्लास्टर के कार्य में फिनिशिंग लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीवर लाईन व एसटीपी के कार्यों को देखा…
पीलीभीत :वर्तमान में शासन के निर्देशों से संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह अभियान।
सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में यातायात प्रभारी निर्देश चौहान एवं यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा पीलीभीत के अमरिया बहेड़ी बस अड्डे पर बस यूनियन के पदाधिकारियों एवं बस के चालकों एवं परिचालकों को दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया गया एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात के नियमों का पालन करने एवं कोहरे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु समझाया गया तथा सभी बस के चालकों एवं परिचालकों को एवं पदाधिकारियों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट…
पीलीभीत:आयोजित ग्राम चैपाल में अधिकारियों द्वारा सुनी गई ग्रामवासियों की समस्याऐं व समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश।
पीलीभीत जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी बिलसण्डा की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल का आयोजन विकास खण्ड मरौरी के ग्राम खाग में आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड बिलसण्डा की ग्राम पंचायत जमुनिया महुआ व बडा गाव में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम चैपाल के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये, गांव में कराये जा रहे विकास के…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण व अपराध नियन्त्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।डकैती/लूट/वाहन चोरी/नकबजनी एवं अन्य चोरी/लूटी गई सम्पत्ति/बरामदगी की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए।हत्या/बलात्कार के अभियोगों में कृत कार्यवाही, गौवध अधिनियम के अभियुक्तों के विरुद्ध कृत कार्यवाही, हिस्ट्रीशीट अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही, जहरीली शराब के विरूद्ध कृत कार्यवाही, गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कृत कार्यवाही, गुमशुदा बच्चों/अपहृता की बरामदगी हेतु कृत कार्यवाही एवं लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की…
पीलीभीत :लोहड़ी व मकर सक्रांति के अवसर पर टी0वी0 से ग्रसित व्यक्तियों को ससम्मान भोज कराया गया
प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2025 तक देश को क्षयरोग से मुक्त किये जाने सम्बन्धी निर्धारित लक्ष्य के क्रम में मा0 राज्यपाल महोदया उ0प्र0, मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी की प्रेरणा व अपेक्षा के अनुक्रम में की तहसील पूरनपुर द्वारा 25 टी0बी0 रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेकर प्रत्येक टी0बी0ग्रस्त व्यक्ति को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी पूरनपुर आशुतोष गुप्ता, ध्रुव नारायण यादव (तहसीलदार), हेमराज बोनाल प्रकाश, आशुलिपिक, नरेश मौर्य, रीडर, जितेन्द्र सेठ, रजिस्ट्रार कानूनगो, केके शुक्ला, अदनान रशीद, धर्मदेव शर्मा राजस्व निरीक्षक द्वारा टी0बी0 हेल्थ विजिटर आशीष यादव, सीनियर लैब…
पीलीभीत : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की हुई मौत
पूरनपुर मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी वाहिद पुत्र अहमद हुसैन उम्र 23 वर्ष ई रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था बताया जा रहा है कि युवक चार भाई थे जिसमें यह दूसरे नंबर पर था 27 तारीख को पासपोर्ट के लिए भी मृतक ने ऑनलाइन किया था मृतक युवक कतर जाने की सोच रहा था रोजगार ना होने के चलते मृतक युवक ई रिक्शा चलाकर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करता था आज सुबह मृतक युवक ई रिक्शा से सवारिया छोड़ने के…
पीलीभीत : पैंटूल पुल का भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन
पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी पर पैंटूल पुल निर्माण पूरा हो चुका है।जिसका उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा पाठ करके किया है।विभाग की लचर व्यवस्था के कारण शारदा पर पैंटूल पुल 3 माह विलंब से तैयार हुआ है।शारदा नदी पर पुल निर्धारित समय से न बनने के कारण ट्रांस शारदा क्षेत्र की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।शासनादेश अनुसार पैंटूल पुल 15 अक्टूबर से आवागमन शुरू हो जाना चाहिए था।लेकिन विभाग के मनमानी के चलते यह पुल 3 माह देरी से तैयार…
पीलीभीत :उत्तर प्रदेश दिवस को भव्यता से मनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।
पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस-2023 मनाये जाने के सम्बन्ध में गोमती सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभागों में संचालित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत करायेगें। सभी विभाग अपने अपने स्टाल लगायेगें। जनपद में 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश दिवस भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण व अपराध नियन्त्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।डकैती/लूट/वाहन चोरी/नकबजनी एवं अन्य चोरी/लूटी गई सम्पत्ति/बरामदगी की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए।हत्या/बलात्कार के अभियोगों में कृत कार्यवाही, गौवध अधिनियम के अभियुक्तों के विरुद्ध कृत कार्यवाही, हिस्ट्रीशीट अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही, जहरीली शराब के विरूद्ध कृत कार्यवाही, गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कृत कार्यवाही, गुमशुदा बच्चों/अपहृता की बरामदगी हेतु कृत कार्यवाही एवं लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा…
