आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026

आजमगढ़ :- आज दिनांक 14.03.2026 को *जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा *उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026* के दृष्टिगत परिक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ :राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायपालिका व पुलिस विभाग के समन्वय से मिशन शक्ति 5.0 के तहत 21 दम्पत्ति जोडों का हुआ पुनर्मिलन

आजमगढ़ ::-दिनांक 14.03.2026 को लोक अदालत के तहत न्यायिक प्रक्रिया को मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित *राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 21 जोड़ों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवादों का समाधान कर पुनः साथ जीवन प्रारंभ करने का निर्णय लिया।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह के समन्वय से 21 दम्पत्ति जोडों को फुल-माला व उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा…

वाराणसी: बीएचयू में गौतम बुद्ध पर 200 से अधिक शोध प्रस्तुत, 9 देशों और 24 राज्यों के इतिहासकारों ने किया मंथन

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 गौतम बुद्ध के जीवन, विचारों और बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव पर Banaras Hindu University (बीएचयू) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सम्मेलन में 9 देशों और भारत के 24 राज्यों से आए इतिहासकारों, शोधकर्ताओं और विद्वानों ने भाग लिया और बौद्ध इतिहास, संस्कृति तथा दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का विषय…

प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अनावरण

प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के अरैल (नैनी) स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के ऐतिहासिक शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बौद्ध भिक्षु और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का समाजसेवी अरविंद महरा तथा उनके समर्थकों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने बौद्ध विहार परिसर में स्थापित सम्राट अशोक…

यूपी : नरेश उत्तम बोले- भाजपा विपक्ष की आवाज दबा रही, सपा नहीं होने देगी लोकतंत्र कमजोर

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन भाजपा जानबूझकर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर रही है। सपा ऐसे सामंतवादी और तानाशाही रवैये को सफल नहीं होने देगी। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों और आम जनता की समस्याओं से दूर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खरीद केंद्रों…

बदायूं HPCL हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, एसआईटी गठित

बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी पूरे मामले की गहनता से…

कासगंज : सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध पोस्टकार्ड अभियान जारी

कासगंज।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ द्वारा चलाया जा रहा टीईटी अनिवार्यता विरोधी आंदोलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद कासगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव और महामंत्री मुनेश राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को बीआरसी गंजडुंडवारा पर शिक्षकों द्वारा आज टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पोस्ट कार्ड प्रेषित कर वर्षों से पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्यरत शिक्षकों को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश से संसद के माध्यम से…

कासगंज पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी जिलाधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कासगंज : आज पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण…

बाँदा में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा श्रीमती अर्पिता सिंह-प्रथम के अनुसार आज दिनाक 14-03-2028 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाहय न्यायालय अतर्रा/बबेरु/नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भमाननीय जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1,19,814 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 9,33,612/- अर्थदण्ड वसूल किया गया। श्रीमती अल्पना-जनपद न्यायाधीश, बांदा द्वारा सिविल व क्रिमिनल के 14 वाद निस्तारित करते हुये रु० 1000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।…

बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हुई

-बांदा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। वह अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी बांदा से महोखर…

फर्रुखाबाद: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर कड़ी सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्षों तथा आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और परीक्षा की…

फर्रुखाबाद: गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबंदी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष के आरम्भ में कुल 53 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन थे, जिसमें 5 ग्रामों में धारा -52 का प्रस्ताव संदर्भित किया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा बताया गया कि 31 मार्च तक 4 अन्य ग्रामों का भी धारा 52 प्रस्ताव प्रेषित कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 30 साल से पुराने लम्बित ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया शीघ्र पूरी…

प्रयागराज: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद प्रयागराज में लगभग 5 लाख 80 हजार कृषकों को लगभग 116 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हुए हस्तांतरित

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुक्रवार को असम राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। माननीय प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। संगम सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पर उनके द्वारा कृषकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जनपद के साथ प्रयागराज के प्रत्येक ब्लॉक और गांव स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

फर्रुखाबाद सदर विधायक ने बिजली, पानी और सड़क विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज फर्रुखाबाद में बिजली, पानी और सड़क विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए और जहां भी…

फर्रुखाबाद: ओवरलोड खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपरों पर ₹96,660 का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी फर्रुखाबाद की ओर से थाना मऊ दरवाजा एवं कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 40 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन डंपर वाहन ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन नोटिस जारी…

फर्रुखाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश, पहले बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा रिफिल सिलेंडर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर गैस वितरकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, एलपीजी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।…

फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: आसमपुर का खनन पट्टा निरस्त, 1.63 करोड़ की वसूली के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। खनन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम आसमपुर, तहसील अमृतपुर में संचालित खनन पट्टा को अवैध खनन और अवैध परिवहन के आरोप में निरस्त कर दिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान खनन पट्टेदार द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में नियम 58…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती, कमालगंज क्षेत्र की दुकानों पर औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ कमालगंज क्षेत्र की विभिन्न आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में घरेलू गैस से अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान फतेहगढ़ क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा है। इस संबंध में दो दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक बढ़पुर अमित चौधरी तथा पूर्ति निरीक्षक कमालगंज/मोहम्मदाबाद अभिषेक मिश्रा ने स्टेशन रोड फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर क्षेत्र में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम श्री श्याम गैस चूल्हा विक्रेता की दुकान…