सीतापुर: डॉ अजयपाल हुए सपा में शामिल

मिश्रिख (सीतापुर) मिश्रिख क्षेत्र के जरीगवां निवासी डॉक्टर अजयपाल पुत्र विष्णु पाल को समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से सीतापुर जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव के द्वारा समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नियुक्त किया गया।डॉक्टर अजय पाल को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगो मे खुसी की लहर दौड़ गई।लोगो ने अब क्षेत्र में विकास और चिकित्सा सेवा की समस्या से निजात पाने की उम्मीद जागी है। ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर

बरेली-4 साल की शर्मिंली बाघिन से एक्सपर्ट भी हैरान

बरेली:  चार साल की बाघिन शर्मिली ने एक्सपर्ट को जमकर छकाया जिसके चलते पांच बार आपरेशन टाइगर फेल हुआ। दरअसल, बाघिन ने फैक्ट्री में जिस जगह को बेडरूम बनाया वहां आने और जाने का केवल एक रास्ता था। यही नहीं, कैमरे की फुटेज से पता चला कि वह आरामगाह तक आने-जाने के रास्ते अलग-अलग चुनती थी। बाघिन की पुख्ता लोकेशन मिलने पर टीम ने मुख्य मूवमेंट वाले रास्तों को जाल, रस्सी और लोहे के तारों से बंद किया। टैंक में बाघिन को टॉर्च की मदद से खोजा।

बरेली-मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच के लिए हुई वार्ता

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच के लिए गठित जांच समिति ने आज 11 बजे बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य से बात की , प्राचार्य कक्ष में अंदर अकेले में जांच समिति ने कर्मियों का पक्ष जाना जिसमें कर्मियों किंसमस्याओं और प्रमुख रूप से विनियमितीकरण के सम्बंध में कई प्रपत्र भी कर्मियों ने समिति को सौंपे , जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि 15 / 20 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को विनियमित किया जाना ही चाहिए…

रायबरेली: व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं के रूप में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

डलमऊ /रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने समर्पण और सेवा के लिए कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डलमऊ इकाई के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली डलमऊ पहुंचकर कोरोना योद्धा के रूप में समाज की सेवा करने वाले थाना प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को प्रसारित पत्र देकर सम्मानित किया व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने कहा कि कोरोना के संकट काल में हम लोगों…

बरेली-कन्फैक्शनर ने अस्पताल की छत से बेटे संग लगाई छलांग,मौत

बरेली महानगर में डीडीपुरम स्‍थ‍ित गंगाशील अस्‍पताल की चौथी मंज‍िल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर नशे के आदी कन्‍फेक्‍शनरी दीपक कश्‍यप ने कारोबारी ने छलांग लगा ली। इस घटना में प‍िता और बच्‍चे दोनों की मौत हो गई। शराब के नशे का इलाज चलते हुए,पास बैठे बेटे के साथ वयस्क ने लगा ली छलांग एसएसपी रोह‍ित स‍िंंह सजवाण ने मीड‍िया को बताया क‍ि सुसाइड करने वाले शख्‍स का एल्‍कोहल एड‍िक्‍शन को लेकर अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक शराब का आदि हो गया…

प्रयागराज- सम्यक पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

प्रयागराज: सम्यक पार्टी” बहुसंख्यकों के द्वारा बहुसंख्यकों के लिए बनाई गई एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी ने अपने 3 साल के कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित “सम्यक पार्टी” का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को मांडा, प्रयागराज में संपन्न हुआ। पार्टी के संस्थापक पूर्व आईएएस एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय तपेंद्र प्रसाद , जो कि वतर्मान समय में “सम्यक पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे, आपने पार्टी संविधान के अनुसार स्वेच्छा से यह पद छोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आपने यह आश्वासन भी दिया…

पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए क्रैश कोर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैयार योद्धाओं के लिए विशेष रूप से तैयार एक क्रैश कोर्स की शुरुआत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को कहा गया था कि इसके साथ ही 26 राज्यों में फैले 111 प्रशिक्षण केंद्रों में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी।

बरेली – वेतन रुकने से बौखलाहट में प्रधानाध्यापक ने किया भाई के घर हमला

आँवला – विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय डप्टा में तैनात प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश शर्मा का वेतन अवरुद्ध हुए लगभग 9 माह बीत चुके हैं और अब चंद्र प्रकाश शर्मा ने शिकायतकर्ता अपने छोटे भाई सूर्य प्रकाश शर्मा पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।बीते गुरुवार को सूर्य प्रकाश शर्मा अपने गांव हररामपुर में ही एक दसवाँ संस्कार में गए हुए थे और उनकी पत्नी मधु शर्मा व बच्चे घर पर अकेले थे। उसी समय सूरजमुखी, चंद्रप्रकाश, पूजा शर्मा व वैभव भारद्वाज आदि लोग उनके…

बदायूँ: बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना

यह घटना बीते कल 17/06/2021 की शाम 6:00 बजे की है. जिसमें बिसौली में कार्यरत बजिली संविदा कर्मचारी हरकेश शटडाउन लेकर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान हरकेश के डाउन मे काम कर रहे सोमबीर पुत्र राजपाल 26 बर्ष निवासी ग्राम नागपुर कल ग्राम शेखुपुर स्थित एक डबल पोल पर संविदा कर्मचारी हरकेश के द्वारा लिए हुए शटडाउन में काम कर रहे थे, जिसमें अचानक लाइट आई और लाइट आने के बाद उन्हें लाइट ने पकड़ लिया । जिससे उन्हें हाई करंट लगने के कारण वह नीचे गिर गए…

बरेली-दौलतराम अवैध तेल बेच कमा रहा रुपिया

बरेली। अवैध तरीके से दौलत कमाने का एक मामला थाना फतेहगंज क्षेत्र का प्रकाश में आया है जहां पर दौलत राम गुप्ता नल की दुकान चलाते हैं जिन्होंने अपनी ही दुकान के अंदर टेंक लगाकर इंडियन ऑयल की मशीन लगाकर डीजल की बिक्री करते हैं, बताया जा रहा है गुप्ता पर पेटी डीलर का आजीवन लाइसेंस है सूत्रों की माने तो दौलत राम गुप्ता का डीजल के सहारे से पेट्रोल बिक्री का कार्य अवैध रूप से चल रहा है जहां पर पेट्रोल भी भारी मात्रा में इकट्ठा रहता है,जो की…

बरेली-रामजन्म भूमि बिक्री में हुए भ्र्ष्टाचार को लेकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

बरेली l शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि गत दिवस श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा क्रय की गई भूमि में घोटाले व कमीशनखोरी उजागर हुई है । ऐसे में मेयर ऋषिकेश उपाध्याय को पदमुक्त कर उनकी आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करनेकी जांच की जाए । शिवसेना मॉग करती है कि किस प्रकार दो करोड़ की भूमि को साढ़े अट्ठारह करोड़ में क्रय की गई जिसके अयोध्या मेयर गवाह है , जो मेयर की भूमिका…

बरेली-कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का नबावगंज आगमन पर स्वागत

बरेली: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का नवाबगंज आगमन पर जोरदार स्वागत। मजहर अली तहसील रिपोर्टर नवाबगंज। आज नवाबगंज रिछोला में अल्पसंख्यक कांग्रेस बरेली के चेयरमैन जुनैद हुसैन ब वरिष्ठ कांग्रसी नेता कुतुबुदीन अंसारी एवम असलम अंसारी के नेतृत्व में अखिल भारीतय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम के नवाबगंज आगमन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव असलम चौधरी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष असलम अंसारी मौजूद रहे ।तौकीर आलम ने कहा कांग्रेस दिन प्रतिदिन मज़बूती से जनता के बीच काम कर रही है चाहे लॉक डाउन में…

बरेली-बेटे की हत्यारों से बदला लेने की फिराक में मृत बेटे के पिता को किया गिरफ्तार

बरेली | बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए योजना बना रहे एक पिता को नवाबगंज पुलिस ने दो सुपारी किलर के साथ गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे , चार कारतूस , एक खुखरी को बरामद किया है | जानकरी के मुताबिक वर्ष 2018 में क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव डंडिया नजमुलनिशा में प्रेमप्रसंग में विजयपाल की हत्या रमेश चंद्र ने अपने भाई व् साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी | इसी बात का बदला लेने के लिए विजयपाल के…

बरेली-बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेशाधिकरियो के चुनाव जल्द हों

बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की जिला इकाई बरेली ने प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना को जिला अध्यक्ष बालेदीन पाल के नेतृत्व में ज्ञापन देकर मांग की कि जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक बुलाकर दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित किया जाये।प्रदेश स्तर पर वोटर लिस्ट व आय व्यय का ब्यौरा अभी तक तैयार न होने पर जिला समिति ने रोष प्रकट करते हुये मांग की कि शीघ्र चुनाव कराये जायें अथवा दोनों समितियों की संयुक्त बैठक में निर्विरोध प्रदेश पदाधिकारी चुन लिये…

हरदोई: लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल लेखपाल निलंबित

हरदोई : भूमि पैमाइश के लिए किसान को बार-बार दौड़ना और पैसों की मांग करना लेखपाल को पड़ा भारी. शिथिलता बरतने के कारण हुए निलंबित. जानकारी के अनुसार रामस्वरूप पुत्र गणेश निवासी मडिया जफरपुर में उप जिलाधिकारी बिलग्राम को प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई थी. जिसमें उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने संबंधित लेखपाल को नियमानुसार कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने का आदेश जारी किया था . लेकिन रामस्वरूप के मुताबिक राजस्व लेखपाल शंभू शरण ने पैमाइश में पैसा लेने…

कुशीनगर -पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत काम शुरू

कुशीनगर – पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत, प्राप्त धनराशि लगभग 3 करोड़ धनराशि से पुलिस चौकी चौराहे से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक पीच सड़क निर्माण का शिलान्यास डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी (सांसद )लोकसभा क्षेत्र देवरिया के द्वारा अध्यक्षता कर रहे श्याम सुंदर विश्वकर्मा नगर पंचायत सेवरही (अध्यक्ष )की गरिमाई उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिस उपस्थिति में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार,अवर अभियंता मनोज यादव ,सभासद शैलेंद्र मद्धेशिया ,रिंकू गौतम, दीपक जयसवाल, बैजनाथ प्रसाद, सूर्यनारायण वर्मा ,गुड्डू राय ,अवधेश राय , ओसियर सिंह, इरशाद आलम ,मुन्ना कुशवाहा, हिमांशु जायसवाल…

रायबरेली: मिठाई विक्रेता से बदमाशों ने 10 हजार लूटे

लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव-चिलौला मार्ग पर लोन नदी के पुल के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान से अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रूपये नगदी लूट कर चम्पत हो गये। मिठाई विक्रेता के चिल्लाने पर बदमाशों ने फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज का रहने वाला सुरेश गोड़िया कोनी गांव के समीप मिठाई की दूकान करता है। रात 10 बजे के करीब मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाश उसकी दूकान में घुस गये और एक ने मिठाई पूछी तो दूसरे ने तमंचा निकाल…

रायबरेली: बच्चों को छोंड़ कलयुगी मां फरार

लालगंज/ रायबरेली: अपने दो बच्चो को छोडकर एक कलयुगी मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीडित पति ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए पत्नी के खोजबीन की गुहार लगाई है। कस्बे के केशवपुरम निवासी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी साधना घर में रखी नकदी व जेवर समेंत कीमती सामान आदि लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसे अज्ञात फोन नम्बर से फोन कर उसके भागने की जानकारी दी गई। परेशान पति ने पुलिस को उक्त मोबाईल नम्बर देते हुए पत्नी…

रायबरेली: एएनएम और आशा संगिनी हुई सम्मानित

लालगंज/रायबरेली। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एएनएम व आशा संगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0् ऋतु श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ0् राजीव गौतम ने एएनएम रन्नो देवी शिव देवी नीलम यादव दीप्ति संतोष दीक्षित को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुशीला को आशा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।…

रायबरेली: सांसद प्रतिनिधि व समन्वयको को हटाने के लिये आजाद कांग्रेस ने कसी कमर

लालगंज /रायबरेली: आजाद कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय सभा का आयोजन बैसवारा गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें ब्लाक, नगर और न्याय पंचायत स्तरीय समितियों के गठन पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिले की सासंद प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा व समन्वयको द्वारा काग्रेस कमेटी में किये जा रहे भ्रष्टाचार व तानाशाही रवैये के चलते हासिये पर रखे गये कर्मठ कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिये इस आजाद कागं्रेस पार्टी का गठन किया गया है। जिसमें सभी सम्मानित कांग्रेसी…