मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की बैठक, दिया ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल के पदाधिकारियों की बैठक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हुई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन वीनेेश कुमार ऑडिटर ने किया।जिला कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे ने एनपीएस में शिक्षकों के वेतन से कटौती की जा रही परंतु सरकार द्वारा अंशदान न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया।ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा, ब्लॉक के सभी शिक्षकों के अवशेष एरियर सामूहिक रूप से निकाले जाएं एवं निशुल्क ड्रेस वितरण का अवशेष 25% धनराशि सत्र 2019-20 और 2020-21 को जल्द से जल्द एसएमसी…

मैनपुरीः टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगला भजा निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह रविवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ 24 वर्षीय दीपक उर्फ कन्हैया और 25 वर्षीय चंद्रशेखर भी बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के पास…

लखनऊ : अशोक सम्राट सेना ने मनाया सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम

लखनऊ : आज दिनांक 25/10/2020 लखनऊ तकरोही बौद्ध बिहार में सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अशोक सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य धनंजय और पूर्व सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी आर. पी. जिज्ञासु एवं धीरज मौर्य अशोक सम्राट सेना प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आर पी जिज्ञासु ने कहा कि सम्राट अशोक के कलिग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन तक मनाए जाने के कारण इस पर्व को अशोक विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी दिन सम्राट अशोक ने कलिग…

मैनपुरी: दुर्गा जागरण होता रहा , चोर चोरी करते रहे

जिला मैनपुरी के, बेवर ब्लॉक के ,गांव बड़े पुर में कल 21 अक्टूबर को गांव में रात को दुर्गा जागरण चल रहा था,और गांव के बंटू के घर में चोर चोरी कर लगभग 80000 रूपये का नुकसान कर गए l जब दुर्गा जागरण समाप्त हुआ l तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था lऔर नगदी जेवर गायब थे।

मैंनपुरी/कुसमरा: 10 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

मैंनपुरी/कुसमरा। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में मैनपुरी पुलिस ने चलाया शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जिसमें बुधवार को सुबह निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज कुसमरा अभिमन्यु मलिक ने अलीपुर तिराहे पर ऋषि कुमार पुत्र श्याम सुंदर निवासी अलीपुर को 10 लीटर कच्ची देसी दारू समेत गिरफ्तार किया इसके बाद कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा गया। रिपोर्टर-पवन कुमार

मैनपुरी: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप से भेंट की

कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्काउट गाइड प्रांगण में हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया तथा समस्याओं के निराकरण के लिए अपने स्तर से सुझाव प्रस्तुत किए बैठक के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप से भेंट की तथा शैक्षिक समस्याओं को अवगत कराया । जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि जागीर ब्लाक में शासनादेश के…

मैनपुरी : शासन के निर्देशानुसार 19 अक्टूबर 2020 को खुले विद्यालय

मैनपुरी : शासन के दिशा निर्देशानुसार 19 अक्टूबर 2020 को विद्यालय खुलने के बावजूद भी कोविड-19 केभय के कारण अभिभावक छात्र छात्राओं को बहुत कम संख्या में विद्यालय भेज रहे हैं ,लेकिन छात्र छात्राएं स्कूल खुलते ही विद्यालय में अपनी उपस्थिति को अधिक से अधिक संख्या में दर्ज करा रहे हैं.

मैनपुरी: ई पाठशाला फेस द्वितीय

मैनपुरी: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा महानिदेशक बेसिक शिक्षा के आदेशों पर प्रत्येक विद्यालय में सोमवार, बुध, शुक्र को बच्चों के अभिभावकों को 10 – 10 करके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुलाकर कार्य देने को कहा गया. नाहिली के विद्यालयों में यह कार्य शुरू हुआ. शुरू के एक दो दिन अभिभावक, बच्चों हेतु गृह कार्य लेने को उपस्थित भी हुए. किंतु कुछ दिनों में ही अपनी व्यस्तता व काम काज के कारण आना कम कर दिया. ऐसे में संजीव कुमार शि.मि. द्वारा महेंद्र प्रताप सिंह को साथ लेकर गांव…

मैनपुरी: चोरों ने जंगला तोड़कर नगदी और जेवर किये साफ

जिला मैनपुरी के ब्लॉक बेवर के ग्राम हजारा में शैलेंद्र कुमार विद्युत कर्मचारी हैं उन के घर में जंगला तोड़कर ,40000 रूपये नगद और 20000 रुपयों का जेवर चोरों ने उड़ा लिए हैं l जब चोरों ने घटना को अंजाम दिया तब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते ही रह गए l

मैनपुरी : करहल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मैनपुरी ब्रेकिंग पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के कुशल निर्देशन में करहल पुलिस को मिली सफलता… लुटेरे बदमाशों के अंतर्जनपदीय गैंग का भंडाफोड़… एक्सप्रेस-बे पर हुईं लूट की घटना का किया, सफल अनावरण…. 6 सदस्यीय खतरनाक गैंग के 3 बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार… गैंग रात में रोड पर नुकीली कीले गाड़कर,वाहनों के पहिये पंचर कर, लूटपाट कर देता था घटना को अंजाम… गिरफ्तार सभी अभियुक्त जनपद फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के हैं निवासी… बदमाशो के पास से,मोबाइल, कार,तमंचा, कीले,हथौड़ा, पेचकस,नगदी आदि बरामद… रिपोर्टर-पवन कुमार

मैंनपुरी/उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत

मैंनपुरी/उत्तर प्रदेश-थाना एलाऊ के गांव तारापुर निवासी सुनील कठेरिया का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपने घर से हुसैनपुर बाजार साईकिल से सब्जी लेनें जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा तीन भाई था। कृष्णा उनमे सबसे बड़ा था। हादसे के बाद घर मे कोहराम मच…

मैनपुरी: युवक की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

ब्रेकिंग – मैनपुरी नव युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या अलख सुबह 5 बजे सर में मारी गोली मौके पर मौत युवक घर के पास बने हाते में जानवरों को रोज की तरह आया देखने सूचना पर एसपी, एएसपी ,सीओ पुलिस बल के साथ पंहुचे घटना थाना कोतवाली के राजीव गांधी नगर की रिपोर्टर-पवन कुमार

मैनपुरी: 15 तारीख को विद्यालय खुलने से बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्रा खुश

मैनपुरी के बेवर ब्लॉक के अनेक गांव का भ्रमण करने पर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की l तो छात्र छात्राओं ने बताया ,कि स्कूल खुलने से परीक्षाओं को देने में आसानी होगी l अगर स्कूल न खुलते तो परीक्षा देने में बहुत बड़ी समस्या आ सकती थी l स्कूल खोलने का हम सभी बोर्ड परीक्षा के छात्राएं स्वागत करते हैं l

मैनपुरी: स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया कोरोना टेस्ट

मैनपुरी: गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजारा बेवर मैनपुरी के सामने मानपुर हरी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट किए गए. जिसमें अवनीश कुमार ने अपनी टीम के पांच सदस्यों द्वारा कैंप का शुभारंभ किया. जिसमें बैंक में आए लोगों का बीज भंडार की दुकान पर आए लोगों का व यातायात के साधनों को रोककर कोरोना टेस्ट किए गए.

मैनपुरी: पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के कुशल निर्देशन में किशनी पुलिस को मिली सफलता

मैनपुरी: विगत 7-जुलाई-2020 को राजीव खान (उम्र क़रीब 30 वर्ष) की गुमशुदगी लिखी गई थी। पुलिस गंभीरता से राजीव खान की तलाश कर रही थी। इसी बीच विगत 20 सितम्बर को राजीव के परिजनों द्वारा गाँव बघौनी निवासी नामज़द दो लोगों (अनिल यादव और सुनील यादव) के द्वारा राजीव खान को मार कर ग़ायब कर देने के संबंध में तहरीर दी गई। इस अनुक्रम में गुमशुदगी को तरमीम कराया गया। ऐसा करते ही, एक नामज़द अभियुक्त अनिल यादव हाज़िर अदालत हो गया। इसको कस्टडी रिमाण्ड पर लिया गया था, आज…

मैनपुरी : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन एवं बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति के बैनर तले हाथरस की पीड़ित बिटिया के न्याय के लिए कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि

14 सितंबर को 19 वर्षीय ज्योतिबा राव ( काल्पनिक नाम) के साथ कुछ दरिदों द्वारा सामूहिक बलात्कार कर जीभ काट , रीढ़ की हड्डी तोड़ मरणासन अवस्था मे छोड़ दिया जिसके बाद 28 सितंबर को ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते लड़ते ज़िंदगी की जंग हार गई ।जिसके पार्थिक शरीर को बिना परिवार की अनुमति के जबरजस्ती रात के अंधेरे में दाह संस्कार कर दिया , परिवार से अंतिम दर्शन का हक भी छीन लिया गया ।जिसके विरोध में अबाजका ने आज शांतिमय ढंग से जसराना बस अड्डा से बड़ा…

मैनपुरी :कवि बलराम श्रीवास्तव ने इशरत अली को किया सम्मानित।

मैनपुरी: गुरुवार प्रातः को जनपद के प्रख्यात कवि बलराम श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर पहुँच कर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक मोहम्मद इशरत अली का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कवि बलराम श्रीवास्तव ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उससे जुड़े समाज के सहयोग पर निर्भर करती है आप सबने इशरत अली के सार्थक प्रयासों में उनका सहयोग किया जिसके फलस्वरूप आपके गांव विद्यालय और जनपद का नाम आज समस्त भारत वर्ष में जाना…

मैनपुरी : ब्लॉक बेवर के ग्राम हजारा में लोगों ने मनीषा को दी श्रद्धांजलि

जिला मैनपुरी के ब्लॉक बेवर में ,ग्राम हजारा में , मनीषा हत्याकांड हाथरस की बेटी को हजारा के लोगों ने कैंडल मार्च के द्वारा श्रद्धांजलि दी l जिसमें अमर सिंह शाक्य, मनोज शाक्य, देवेंद्र यादव, राजवीर सिंह शाक्य, दिनेश बैस आदि लोग मौजूद थेl

मैनपुरी: अज्ञात बाहन की टक्कर से,टैंकर चालक की मौत

दिल्ली से टैंकर लेकर गोरखपुर जा रहे युवक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत। दिल्ली में पिछले कई वर्षों से टैंकर चलाता था 20 वर्षीय मृतक युवक रमाकांत कश्यप। सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर खाना खाने जा रहा था मृतक तभी हुआ हादसा। सामने आ रहे अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर जिससे युवक के सर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहा निवासी है मृतक युवक रमाकांत कश्यप। रिपोर्टर-पवन कुमार

मैनपुरी :खेलकूद किट में हुआ बड़ा घोटाला

मैनपुरी: कहीं तो छोड़ दो जनाब, स्कूली बच्चों के कम से कम खेलने कूदने के सामान पर तो डाका नहीं डालो, मगर इन सब बातों का भी मैनपुरी जिले के शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों पर असर नहीं पड़ता है बेसिक स्कूलों में खेलकूद किट का रुपये विभाग द्वारा सीधा स्कूलों में भेजा जाता है जिससे प्रधानाध्यापक/ इ0 प्रधानाध्यापक को विद्यालय के लिए खेलकूद किट स्वयं को क्रय करना होता है लेकिन सूत्रों के मुताबिक यहां खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मिलकर ब्लॉक सुल्तानगंज में बड़ा घोटाला…