मैनपुरी: युवा बौद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम किसनी को सौंपा ज्ञापन

जिला मैनपुरी की तहसील किशनी एसडीएम रामसकल मौर्य को युवा बौद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा. दिनांक 25 को दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने महामानव तथागत गौतम बुद्ध के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जो एक पदम भूषण से सम्मानित व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए थी. इससे पता लगता है कि महाराज को धर्म के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है. समिति के अध्यक्ष ने बताया महाराज ने जो गलती की है उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और जब…

मैंनपुरी: हिन्दू राष्ट्रीय संघ सेवा का आयोजन सम्पन्न

मैंनपुरी-थाना एलाउ के गांव ढकपुरा में चल रहा हिन्दू राष्ट्रीय संघ सेवा का आयोजन . यहां सामाजिक समरसता एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन भी हुआ. आयोजन मेंमुख्य वक्ता सुदर्शन चक्र प्रचारक ने सामाजिक हिंदुओं को जाग्रत किया और गौ रक्षा करने की बात की. इसी के साथ ही यहां आज रविदास जयंती भी मनाई गई . रिपोर्टर -चंद्रकेतु

जागीर/मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय दूल्हापुर पर हुआ स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

प्राथमिक विद्यालय दुल्हापुर विकास क्षेत्र जागीर पर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जागीर ने फीता काटकर किया। रागिनी राजपूत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मनिंद्र यादव ने कहा की इस विद्यालय का परिसर बहुत ही खराब स्थिति में था लेकिन प्रधानाध्यापक दीप कुमार राजपूत की कर्मठता के कारण विद्यालय को कायाकल्प कर एक अच्छे विद्यालय की श्रेणी में ला दिया है। दीप कुमार जी एवं जितेंद्र कुमार जी का कार्य बहुत ही सराहनीय है विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे…

मैनपुरी: मासिक संकुल शिक्षक की बैठक सम्पन्न

मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय गोधना में न्याय पंचायत घिरोर देहात की मासिक संकुल शिक्षक की बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने की जिसमे की घिरोर देहात के समस्त प्रधानाध्यापक / प्रभारी व सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया । बैठक में सुमित कुमार ने 1 मार्च से खुल रहे विद्यालयों के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा विद्यालय को सजाने भव्य बनाने व बच्चो के स्वागत करने की तैयारी हेतु भी निर्देश दिए। बच्चो हेतु ई पाठशाला व दूरदर्शन से जुड़े रखने हेतु बताया ।…

मैंनपुरी:बेटे समान भतीजे ने की थी हाकिम सिंह की गला दवाकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

जनपद मैंनपुरी की चौकी कुसमरा के अन्तर्गत ग्राम हरिचन्दपुर निवासी हाकिम सिंह पुत्र स्व नत्थूलाल का शव 10 फरवरी को टीनसेट से लटका मिला। जिसे आत्महत्या बताया जा रहा था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि हाकिम सिंह की गला दवा कर हत्या की गई है। जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत सिंह व अन्य पुलिसबल ने मामले की जांच की जिससे पता लगा कि हाकिम सिंह के भतीजे अशोक ने पैसों के लालच में हत्या की थी। जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने…

मैनपुरी/जागीर : विद्यालय पर हुआ स्मार्ट क्लास का उद्धघाटन

प्राथमिक विद्यालय घुआसी विकास क्षेत्र जागीर पर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जागीर ने किया उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मनिंद्र यादव ने कहा की विद्यालय में जन सहयोग एवं अध्यापकों के आपसी खर्चे पर स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जा रही है इसमें विभाग द्वारा कोई धन नहीं दिया जा रहा है यह छोटे बच्चों के लिए बहुत ही सरल और स्थाई शिक्षण माध्यम है विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वज्ञ दुबे और पूरा स्टॉप बधाई का पात्र है विशिष्ट अतिथि के…

गुमशुदा की तलाश : सही पता बताने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश): नाम- निशा शाक्य पत्नी भूपेंद्र सिंह, कद पांच फुट दो इंच ,निवासी गाँव चौरासी , पोस्ट नौनेर जिला मैनपुरी (उत्तर रदेश) .ये महिला 29/01/2021 समय सुबह 10:30 से लापता हैं , ये दिमाग से कमजोर भी हैं. इनका रंग गेहुआ है, गुलाबी रंग की साडी पहने हुए हैं साथ ही बैंगनी रंग की साल ओढे हुए हैं. कृपया सभी भाई बंधुओं से अनुरोध है की किसी भी भाई को अगर इस महिला मिले तो तत्काल दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क करें. विन्रम आग्रह: सही पता बताने…

मैनपुरी: आज उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में सुभाष चंद बोस की पावन जयंती मनाई गई

मैनपुरी: सुभाष चन्द्र बोस जी की आज जयंती है इसके उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में एक छोटा सा आयोजन किया गया. यहां नेता जी के जीवन चरित्र पर सहायक अध्यापिका निशंका जैन व सहायक अध्यापक पवन कुमार ने प्रकाश डाला. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुबीना इज़हार ने सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया तथा समस्त उपस्थित स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए . इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार , सावित्री शाक्य , निशंका जैन , पवन कुमार…

मैनपुरी: बिजली के तारों की समस्या को लेकर परिवार हुआ परेशान

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा के पास लगा हुआ है ग्राम नारायणपुर के सर्वेश सिंह पुत्र श्री मुंशीलाल शाक्य के घर के ऊपर बिजली के तारों की लाइन गुजर रही है. सर्वेश सिंह का कहना है जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 4 साल पहले 11000 लाइन की वोल्टेज की लाइन हमारे प्लॉट के पास से निकाली तो उन्होंने विरोध किया था तो उनके पिता जी से कहा कि जब आप अपना मकान बनवाएंगे तो हम बिजली की लाइन घुमा देंगे पर अब कई बार सूचना देने के बावजूद भी कोई…

मैनपुरी: कुसमरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर इतवार को लगाया जा रहा है.जिसके चलते सैकड़ों यहां मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयां व जांचें फ्री उपलब्ध कराई जा रही हैं.आज कुसमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ ने आकर किया निरीक्षण किया. जिसमें दवाइयों का रखरखाव, लैब तथा स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई को देखते हुए कई निर्देश दिए.इस दौरान डॉक्टर प्रदीप गुप्ता एम ओ किशनी ,डॉक्टर रवी मोहन सिंह, कैलाश बाबू, कुलदीप सिंह, संजीव तिवारी, रविंद्र गौर, राकेश कुमार, आयुष यशवंत सिंह, रचना…

किशनी/मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक संघ ने एआरपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग

किशनी विकासखंड में कार्यरत ए आर पी शरद यादव द्वारा आए दिन शिक्षक शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने गंभीरता से लिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया एवं जिला बेसिक शिक्षा विजय प्रताप सिंह से भेंट कर शरद यादव पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया ए आर पी शरद यादव विद्यालय में सपोर्टिव सुपरविजन के नाम पर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार कर…

मैनपुरी: जनपद स्तर पर अभिलेखीकरण एवं वित्तीय दक्षता पर बेबेनार एक सार्थक पहल

मैनपुरी: कल पूर्व निर्धारित समय पर जनपद मैनपुरी व महोबा में संयुक्त वेविनार का आयोजन किया गया। मैनपुरी कॉर्डिनेटर टीम निशंका जैन , पीयूष शाक्य को सभी उच्चाधिकारियों और आए अतिथिगण ने दोनों के प्रयास को सार्थक व सराहनीय बताया और बहुत प्रशंसा और बधाई दी । बेबेनार विद्यालय हेतु अत्यंत मत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई , जिसका शुभारंभ डाइट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह व ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के प्रेरणादायक उद्भोधन से हुआ । इस वेबिनार की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने इस बेबेनार…

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी मैनपुरी का गठन

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी मैनपुरी का गठन प्रदेशीय महासचिव आरपी मौर्य एवं प्रदेशीय विधि सचिव अशोक कुमार सिंह एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुआ । जयकरण सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष, श्री नवरत्न बौद्ध जिला महासचिव, श्रीमती सुविधा चौहान जिलाध्यक्ष महिला, श्री राकेश कुमार जिला प्रभारी, श्री अजय प्रकाश मौर्य एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री नंदकिशोर प्रधानाचार्य उपाध्यक्ष, श्री मोहम्मद इरफान उपाध्यक्ष, श्री बृजेश प्रताप सिंह कार्यालय सचिव, श्रीमती अनुपम पाल महासचिव महिला, श्री प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, श्री विजय मिश्रा मीडिया प्रभारी, श्रीमती रजनी चौहान संगठन…

मैनपुरी : कुसमरा में समाजवादी पार्टी की बड़ी सरगर्मियां

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव नगर , अध्यक्ष उपदेश सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव तथा सभी किसानों ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा की किसानों का भरोसा सरकार से टूटता जा रहा है. धीरे-धीरे पूरे देश का किसान आंदोलन में किसान का साथ बढ़ता जा रहा है. कार्यक्रम में उपदेश यादव ने कहा की किसान पहले से ही कोरोना महामारी के चलते परेशान था, लॉक डाउन की वजह से किसान बहुत ही…

मैनपुरी ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला होमगार्ड का शव

मैनपुरी ब्रेकिंग होमगार्ड का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी होमगार्ड थाना भोगांव मैं होमगार्ड के पद पर तैनात था लोगों ने बताया कि बुधवार की रात्रि में ड्यूटी करके वापस जा रहे थे लेकिन गुरूवार की सुबह उनका शव उसमानपुर के समीप ईशन नदी के पास पड़ा मिला मृतक होमगार्ड महुआहार थाना थाना भोगांव का बताया जा रहा है घटना भोगांव थाना क्षेत्र की है

मैनपुरी: प्रधानी के चुनाव के लिए दारू का वितरण शुरू

मैनपुरी: मैनपुरी जनपद में ब्लाक घिरोर के ग्राम नगरिया मौजा नाहिल के गावों में ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर आलम यह है की आगामी उम्मीदवार अभी से माहौल बनाने के लिए दारू का वितरण कर रहे हैं ,जो की एक सामाजिक बुराई है. शराब के सेवन से लोग एक दूसरे से आये दिन रंजिश बढ़ा रहे हैं.

मैंनपुरी-डम्फर ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही हुई मौत

मैंनपुरी-किशनी क्षेत्र के उजागरपुर के निकट बेवर किशनी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में डम्फर से कुचलकर रामदीन पुत्र मोहनलाल निवासी आमीगाड़ा थाना किशनी की हुई मौके पर मौत ।मामला करीब रविवार शाम8 :30 बजे के करीब का रामदीन बाजार से लौटकर घर जा रहे थे। तभी डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया।रिपोर्टर-पवन कुमार

मैनपुरी: ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न बैठक में संगठन को मजबूत करने व कई विषयों पर हुई चर्चा

मैनपुरी। ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन मैनपुरी की बैठक रविवार 27 दिसंबर को कचहरी रोड स्थित किशोर ट्रेडर्स पर आगरा मंडल संरक्षक बृज किशोर सक्सेना सक्सेना किशोर इटाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन के सदस्य व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. वही इस बैठक में संगठन को मजबूत करने व संगठन की नई कार्यकारिणी गठन करने पर भी विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में संगठन के मंडल संरक्षक ब्रजकिशोर सक्सेना ने सभी पत्रकारों को संगठन के विषय में जानकारी दी. उन्होंने कहा आईरा संगठन पत्रकारों…

मैनपुरी: गरीबों असहायों की मदद करना पुण्य कार्य

मैनपुरी: विकासखण्ड सुल्तानगंज के ग्राम आलीपुर खेड़ा में श्री सुंदर वाटिका महादेव मंदिर पर श्री गणेश महोत्सव कमेटी आलीपुर खेड़ा की तरफ से वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।जिसमें 125 गरीब असहाय,निर्धन,विधवाओं को वस्त्र वितरण किये गये वस्त्र पाकर जरूरतमन्दों के चहरे खिल गये।कार्यक्र्म के मुख्य अथिति कश्मीर सिंह राजपूत सहकारी समिति अध्यक्ष सुल्तानगंज रहे इस मौके पर उन्होंने कहाकि समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नही है और ऐसी सर्दी में जिन लोगों के पास सर्दी से बचने का कोई साधन नहीं है उन्हें कंबल,कपड़े,जॉकेट,स्वेटर,हुड,जर्सी आदि मिल जाये तो इससे बडा…

मैनपुरी: ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को मिला उर्दू साहित्य पुरस्कार, लोगों ने दी बधाई

मैनपुरी: ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी का बेकल उत्साही उर्दू साहित्य पुरस्कार से प्रयागराज में पूर्व राज्यपाल बंगाल महामहिम श्री केसरी नाथ त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया था । जो कि देश व समाज को सजग करने हेतु साहित्य में योगदान देने के लिए प्राप्त हुआ । जिससे मैनपुरी जिले को गौरवान्वित होने का सौभाग्य मिला । जिसके लिए जिलाधिकारी मैनपुरी महेंद्र बहादुर सिंह जी ने विजय प्रताप सिंह को बधाई दी । आज बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेकल उत्साही सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी…