बरेली- सिपाही की धमकियां बनी काल,युवक ने कर ली आत्महत्या

बरेली- दो पक्षों के विवाद में एक के पक्ष कार बने सिपाही की हरकत ने फाइनेंस कर्मी की जान ले ली आरोप है कि उसने रुपए ना देने पर घसीट कर थाने तक लाने की धमकी दी परेशान होकर उन्होंने गुरुवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पीड़ित परिवार ने पिटाई के आरोपित सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है सुमित सक्सेना और भोलू सुभाष नगर के मणिनाथ स्थित गणेश नगर कॉलोनी के निवासी थे।

बरेली- अमृत महोत्सव: महिलाओं ने स्टॉल लगा और रंगोली सज़ा कर लिया जल को अमृत बनाने का संकल्प

बरेली- आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन आज बी 3 ब्लॉक के गांव फरीदापुर इनायत खान के सरकारी स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग लखनऊ से आये अधिकारी उदयभान जी द्वारा किया गया था, मुख्य अतिथि के रूप में बी 3 ब्लॉक अस्पताल के डॉक्टर आशीष गुप्ता जी रहे। डॉ आशीष ने कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब आजकल की जागरूक महिलाएं हैं महिला सशक्तीकरण का उदाहरण हैं आज पूरा देश आपके आगे बढ़ने की कुछ करने की इच्छाशक्ति…

बरेली- चौधरी अफसर खां के समर्थन में एकजुट हो रहा मेवाती समाज, अखिल भारतीय मेवाती संघ भी अफसर खां के साथ

बरेली – भोजीपुरा विधानसभा सीट इन दिनों हॉट सीट बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह मेवाती समाज है। मेवाती समाज वह समाज है जो आजादी के बाद से लेकर अब तक उपेक्षित रहा है। किसी भी पार्टी ने अब तक इस समाज को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्‍व नहीं दिया है। भोजीपुरा विधानसभा सीट पर यह समाज बहुतायत में है। यही वजह है कि इस बार इस सीट से मेवाती समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है। इसे लेकर हाल ही में…

बरेली- दा पॉलीटिकल रिवॉल्यूशन के बैनर तले कस्बा धौरा टांडा में हुई पहली जन जागरूकता सभा.!

बरेली- आज कस्बा धौरा टांडा के फूल बाग मैदान में पहली जन जागरूकता नुक्कड़ सभा में वक्ताओं द्वारा आगामी भोजीपुरा विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट के सामने कस्बा के कुछ अहम मुद्दे रखने को लेकर चर्चा हुई! सभा के अंदर मुख्य रूप से तीन मांगे रखी गई,पहली मांग कन्या पीजी कॉलेज की दूसरी मांग सीएचसी यानी कि कम्युनिटी हेल्थ केयर और तीसरी मांग अटामांडा से धौरा टांडा रोड के चौड़ीकरण की !अब्दुल वाहिद चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि कस्बे के अंदर सरकारी अस्पताल की बहुत सख्त जरूरत है जो…

बरेली- एक बार फिर विधानसभा सचिव बने फरहान नूर

बरेली – समाजवादी पार्टी भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष जावेद वारसी ने अपनी विधानसभा कार्यकारणी गठित करते हुए युवा नेता कस्बा धौरा टांडा निवासी मोहम्मद फरहान नूर को फिर से विधानसभा सचिव नियुक्त किया है बताते चलें पूर्व में उस समय के विधानसभा अध्यक्ष रहे तनवीर उल इस्लाम की कार्यकारिणी में भी वह सचिव पद पर थे पार्टी ने उनसे यह उम्मीद की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए मजबूती प्रदान करेंगे उनके इस मनोयन पर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई दी है ।।

बरेली – नगर पंचायत सिरौली में बाइक एवं कार की आमने सामने से हुई टक्कर चार युवक बुरी तरह घायल।

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में बीती रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर चार युवक रिश्तेदारी में रामपुर जनपद के थाना शाहबाद के ग्राम नवीगंज जदीद जा रहे थे ।इस शाहबाद थाना क्षेत्र में ग्राम सुहाबा में सामने से आ रही स्विफ्ट कार से हुई भीषण टक्कर में बाइक पर सवार चारो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए ।टक्कर बाइक के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए ।सूचना पर मोके पर आई शाहबाद पुलिस ने उनके परिजनों को सिरौली सूचना दी घायलों के सारे परिवार के लोग भी मौके…

बरेली – प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय में स्कूल रेडीनेस मेला का आयोजन किया।

बरेली – प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के गिदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कक्षा एक एवं दो के बच्चों के द्वारा उनकी माताओं के समक्ष विभिन्न गतिविधियों द्वारा उनके ज्ञान एवं सृजनात्मकता का मूल्यांकन किया गया बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कार्य को संपन्न किया इस कार्य के लिए उन्हें रिपोर्ट कार्ड वितरण भी किया गया इस कार्य को पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए विद्यालय के प्रेरणा साथी आदेश कुमार लोकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार राजकुमार अतर कुमार, राम, कुo अंजली ने विशेष सहयोग किया इस सहयोग एवं कोविड-19…

बरेली – मंहगाई से परेशान हैं उत्तर प्रदेश की जनता-डॉक्टर जीराज यादव ।

बरेली – समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डां जीराज यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव रामनगर किला में जनसभा को सम्बोधित किया।जनसभा को सम्बोधित करते हुए जीराज यादव ने कहा कि आंवला विधानसभा क्षेत्र अन्य जगहों के मुकाबले विकास के मामले में बेहद पिछड़ा हुआ है।रोजगार के उचित साधन नहीं हैं।भाजपा सरकार में लगातार मंहगाई बढ रही है।जनता मंहगाई से त्रस्त है।भाजपा सरकार लोगों को नमक,रिफाइंड चने आदि बांट रही है।भाजपा यह सब बांटकर लोगों के बोट लेना चाहती है।उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए…

बरेली-ANM के घर घुसकर लूटपाट और दुष्कर्म की कोशिश

बरेली/यूपी : प्रार्थिनी रिंकी देवी पत्नि विजेंद्र कुमार उर्फ गोविंद निवासी हरदोई की रहने वाली हैं और कई बरसों से खुदागंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं रिंकी देवी के साथ 26/12/2021 को रात 10 बजे अनुज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह ग्राम मियूना थाना खुदागंज और प्रशांत शर्मा ग्राम पंचायत अकबरपूर खुदागंज ने रिंकी देवी के घर में घुसकर लूट पाट की ओर जबरन अबैद्य संबंध बनाने की कोशिश की क्यूंकि रिंकी देवी अकेले अपने सरकारी क्वाटर में रहती है जब अनुज सिंह और…

बरेली-एएसपी करेगी 2022 चुनाव में धमाकेदार एंट्री

बरेली/यूपी : आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एम एल सी सुनील कुमार चित्तौड़ ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी की 2022 के चुनाव में धमाकेदार एंट्री होगी आजाद समाज पार्टी बरेली मंडल में समीक्षा मीटिंग लेते हुए मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों से संगठन को शीघ्र ही बूथ कमेटियों को गठित करने का निर्देश जारी किया उत्तर प्रदेश सरकार की चुनाव से पूर्व में की जा रही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा…

बरेली-सिरौली नगरपंचायत में नाममात्र के अलाव लगा कि जा रही खानापूर्ति

बरेली/यूपी : सिरौली कड़ाके की ठंड के बीच नगर में नाममात्र के गिने चुने अलाव लगाकर नगर पंचायत प्रशासन मात्र लकीर पीट रहा है। नगर की 40 हजार की आबादी में हद हद से दर्जन भर स्थानों पर अलाव ईओ के हिसाब से बताए गए है ईओ के अनुसार मुख्य अड्डा उर्स के मेले यानी उन चौराहों पर अलाव लगाए जा रहे है जहाँ आवागमन रहता है जबकि अंदर वस्ती में कही अलाव जलता लोगो ने नही देखा कालेज मार्केट, में मार्किट कही अलाव नही लगे जबकि पूर्व में हमेशा…

बरेली-बरेली कॉलेज के हड़ताली कर्मचारियों की वार्ता विफल,जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

बरेली/यूपी : बरेली कॉलेज के हड़ताली कर्मियों की वार्ता विफल , 3 को जारी रहेगा कार्यबहिष्कार , तालाबन्दी भी हो सकती है ,प्राचार्य के साथ दो घण्ट बात बेनतीजा । कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के बैनर तले अस्थायी कर्मचारी लम्बे समय से आंदोलित हैं 16 दिसम्बर से कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं आज प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन ने कर्मचारी नेताओं को बात करने को बुलाया ,अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शीतकालीन अबकाश के बावजूद कर्मचारी कॉलेज पहुंचे तब पांच लोगों के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए…

बरेली- 31 दिसम्बर को अमित शाह के बरेली आगमन को लेकर हुई बैठक

बरेली : सर्वविदित है कि गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी की जन विश्वास यात्रा का समापन बरेली में होने की संभावना है जिसके चलते जिलाध्यक्ष देवीसिंह द्वारा एक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शुक्ला जी के निवास/कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें रैली के रास्ते में केसरिया हिन्दू वाहिनी का एक स्टॉल लगाने की राय दी गयी जिसमें बैनर, फूल मालाएँ, अंगवस्त्र आदि के इंतजाम करने की चर्चा की गयी। देवी सिंह जी ने कहा कि केसरिया हिन्दू वाहिनी अपने हिन्दू ह्रदय सम्राट गृहमंत्री जी के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेगी…

बरेली- सीबीगंज के क्यारा की हालत देखी और सुनी है क्या साहब?

बरेली:- बरेली के थाना सीबी गंज के क्यारा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंद्रपुर काजियान में कब्रिस्तान वाले रास्ते पर ग्रामीणों के लिए जलभराव की समस्या मुख्य कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है जलभराव वाले रास्ते के दोनों तरफ घनी आबादी है । मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार को भी इसी रास्ते से गुजरना होता है । इसी जलभराव वाले रास्ते पर एक मदरसा “मदरसा रजविया फारूकिया अशरफुल उलूम” भी स्थित है । जिस मदरसे में बच्चों को पढ़ने जाने के लिए इसी जलभराव वाले रास्ते की पगडंडी…

बरेली- पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और अर्धांगिनी के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन

बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव की पत्नी और बेटी के जल्द स्वस्थ होने के लिए बरेली समाजवादी पार्टी नेताओं ने किया हवन पड़ी नमाज जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने अपने कार्यलय में समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ किया हवन डिम्पल यादव और जनकी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना ।

बरेली- बीजेपी का युवा सम्मेलन सम्पन्न

बरेली: भाजपा का युवा सम्मेलन, युवा सम्मेलन में पहुचे नोएडा के विधायक व प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह, शहर विधानसभा के एमबी इंटर कालेज में हो रहा है युवा सम्मेलन, युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद, युवा सम्मेलन में कोरोना गाइड लाइन का नही हो रहा है पालन, किसी ने भी नही लगा रखा है मास्क।

बरेली- पूरनपुर रेलवे खण्ड का गहन निरीक्षण किया

बरेली : रेलवे संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत, मुख्य इंजीनियर निर्माण (पश्चिम) श्री ए.के. सिंह, मुख्य इंजीनियर (टीएमसी) श्री सुनील कुमार गुप्ता, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नव आमान परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड के निरीक्षण के अंतर्गत प्रथम दिवस 27 दिसम्बर, 2021 को मैलानी- पूरनपुर रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। अगले दिवस 28 दिसम्बर, 2021 को पूरनपुर- शाहगढ़…

बरेली- सपा की संभावित प्रत्याशी साधना सिंह राजपूत का खुला ऑफ़िस

बरेली: 119 मीरगंज विधानसभा में लोधी साधना सिंह राजपूत जी ने समाजबादी पार्टी कार्यालय खोला जिसका उदघाटन 119मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष श्री सुरेश गंगवार जी ने किया और 119 मीरगंज विधानसभा से सभी समाज के लोगों ने आकर अपना बहुमूल्य समय दिया औरसमाजवादी पार्टी के 119 मीरगंज विधानसभा के कार्यकताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा योगदान दिया जिसमेंलोधी छेदा लाल राजपूत भूपराम बर्मा जी नरेन्द्र गंगवार जी प्रमोद यादव जी मोती राम बर्मा जी भगबत सरन लोधी जी छोटे लाल राजपूत जी राजेन्द्र राजपूत जी इस्लाम भाई…

बरेली- तेज रफ्तार भटका ध्यान हुई टक्कर

बरेली : सिरौली नगर से बीती रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर चार युवक रिश्तेदारी में रामपुर जनपद के थाना शाहबाद के ग्राम नवीगंज जदीद जा रहे थे ।इस शाहबाद थाना क्षेत्र में ग्राम सुहाबा में सामने से आ रही स्विफ्ट कार से हुई भीषण टक्कर में बाइक पर सवार चारो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए ।टक्कर बाइक के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए ।सूचना पर मोके पर आई शाहबाद पुलिस ने उनके परिजनों को सिरौली सूचना दी घायलों के सारे परिवार के लोग भी मौके पर…

Bareilly-Former MLA Mile SDM from Mirganj regarding regional problems

बरेली -:- जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ के मोबीन पुत्र अब्दुल कलाम कि कस्बे में घरेलू सामान की दुकान है मोबीन रोज की तरह अपनी दुकान को शाम को बंद कर घर चले गए थे बीती रात विनोद कुमार पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला साहूकारा ने दुकान के ताले तोड़कर मूवीन पुत्र अब्दुल कलाम की दुकान से सामान को चोरी कर लिया था चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार मूवीन ने थाना शीशगढ़ मे चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जानकारी प्राप्त होते ही शीशगढ़ पुलिस घटना को…