फर्रुखाबाद: सास-बहु-बेटा सम्मलेन के माध्यम से पढ़ाया गया परिवार नियोजन का पाठ

फर्रुखाबाद : सरकार बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों को परिवार नियोजन के प्रति और जागरूक किया जाए इसलिए सास-बहु-बेटा सम्मेलनों के माध्यम से परिवार नियोजन की मुहिम शुरू की है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के अंतर्गत आने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर बलीपुर और मोहमदाबाद ब्लॉक के कटिन्ना में सास-बहू-बेटा सम्मेलन आयोजित हुआ।इसी क्रम में मोहमदाबाद के उपकेन्द्र कटिन्ना में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ गौरव यादव ने तो वहीं बलीपुर में ग्राम प्रधान ऋषी कुमार ने सास बहू बेटा सम्मेलन का…

फर्रुखाबाद:असुरक्षित गर्भपात से बच सकती है जान,गर्भपात नियम विरुद्ध न करें-सीएमओ

फर्रुखाबाद: अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई अस्थायी व स्थायी साधनों की मौजूदगी के बाद भी असुरक्षित गर्भपात की स्थिति बनना मातृ स्वास्थ्य के लिए जोखिम से भरी हो सकता है। यदि किन्हीं कारणों से अनचाहा गर्भ ठहर भी जाता है तो सुरक्षित गर्भपात करवाना ही उचित होता है जिससे महिला की जान को जोखिम से बचाया जा सकता है। इससे मातृ मृत्यु दर में भी कमी लायी जा सकती है। इसके अलावा किशोरावस्था में अनचाहे गर्भ से मुक्ति पाने और सामाजिक उलाहना से बचने के लिए भी किशोरियों…

फर्रुखाबाद:11जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस दंपति सम्पर्क पखवाड़ा शुरू

फर्रुखाबाद : विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है l इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिन पर दिन बढ़ती हुई जनसंख्या को अपने ढंग से किस तरह से रोक लगाई जाए जागरुक करना होता है lआज जब संसाधनों की कमी हो रही है और विश्व की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है अगर यह वृद्धि इसी तरह से होती रही तो एक दिन ऐसा आएगा जब हम सभी लोग खाने पीने के लिए परेशान हो जायेंगे lइसलिए हम सभी को अभी से बढ़ती…

फर्रुखाबाद: किसान यूनियन नेता पुलिस से भिड़े गश खाकर गिरे मंडल अध्यक्ष

अग्निपथ योजना को निरस्त करने की मांग को लेकर भाकियू नेताओं का शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था। इससे पहले गुरुवार शाम को ही प्रशासन ने भाकियू नेताओं के घर पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया। भाकियू नेताओं के घर ज्ञापन लेने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई।फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी स्थित भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के आवास पर सुबह पदाधिकारी एकत्र हुए। इस बीच पुलिस फोर्स व पीएसी भी पहुंच गई। प्रदर्शन करने बाहर निकले तो पुलिस ने घेर…

फर्रुखाबाद:आधा किलो अफीम के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

फर्रुखाबाद कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बीती मध्य रात को पुलिस ने अबैध रूप से अफीम लेकर जा रहे तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने आधा किलो अफीम बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरतल निवासी विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय रामरूप को पुलिस नें रोहिला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 500 ग्राम अफीम (जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹15 लाख है) भी बरामद की।पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद:पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के ग्राम बिढैल निवासी आकाश उर्फ गुड्डू पुत्र रामबाबू शर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते दिनांक 24 ,5, 22 ,की रात्रि 12:00 से 1:00 के बीच गांव के पास अपने ही खेत में खड़े पेड़ से फांसी लगा ली इस घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ लोग अपने खेत पर गए हुए थे और उनकी नजर पास में खड़े पेड़ पर पड़ी है तो उन्होंने समझा पता नहीं क्या लटक रहा है जब वह लोग पेड़ के पास पहुंचे तो प्लास्टिक की रस्सी…

फर्रुखाबाद:अंतरा परिवार नियोजन का आसान और सुरक्षित तरीका,छाया सप्ताहिक गोली लें अनचाहे गर्भ से बचें-डॉ शोभा सक्सेना

फर्रुखाबाद: परिवार में खुशहाली लाने के साथ ही तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों से निजात दिलाने में नए अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की अहम भूमिका है । यही नहीं नए गर्भनिरोधक साधनों में महिलाओं की पहली पसंद बना त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अन्तरा जहां बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बेहद कारगर व सुरक्षित है वहीं गर्भाशय, अंडाशय व स्तन के कैंसर से भी रक्षा करता है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह का।सीएमओ ने कहा कि बार – बार गर्भपात…

फर्रुखाबाद:जिले में बढ़े कंडोम के लाभार्थी कंडोम का प्रयोग, यौन रोगों से सुरक्षा-सीएमओ

फर्रुखाबाद , 24 जून -2022 मेडिकल स्टोर से लोगों के सामने कंडोम खरीदने में जिन लोगों को संकोच या हिचकिचाहट होती थी उनके लिए राहत की बात है। इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बाक्स) की व्यवस्था की गयी है। यहां से 24 घंटे कभी भी निःशुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। इस व्यवस्था से जहां एक ओर लोगों को शर्म और संकोच का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं उनकी जेब भी ढीली नहीं होगी और महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा भी मिलेगा।जनपद के सभी…

फर्रुखाबाद:पुरुष परिवार नियोजन में निभाएं अपनी सक्रिय भूमिका समझें अपनी जिम्मेदारी-सीएमओ

फर्रूखाबाद:परिवार नियोजन सेवाओं को सही मायने में धरातल पर उतारने और समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे की अहमियत समझाने की हरसम्भव कोशिश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत की जा रही है। यह तभी फलीभूत हो सकता है जब पुरुष भी खुले मन से परिवार नियोजन साधनों को अपनाने को आगे आयें और उस मानसिकता को तिलांजलि दे दें कि यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी है। इसमें जो सबसे बड़ी दिक्कत सामने आ रही है वह उस गलत अवधारणा का परिणाम है कि पुरुष नसबंदी से…

फर्रुखाबाद:जिले के तीन स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्रों को मिला कायाकल्‍प अवार्ड,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर प्रथम तो संकिसा और जरारी को मिली दूसरी रैंक

फर्रूखाबाद 22 जून 2022 कायाकल्‍प अवार्ड स्‍कीम तहत वित्‍तीय वर्ष 2021- 22 के अन्‍तर्गत प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों ( हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेंटर सीएचसी, यूपीएचसी तथा हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेंटर उपकेन्‍द्रों के एक्‍सटर्नल व इंटर्नल असेसमेण्‍ट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त करने वाली स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों के कायाकल्‍प अवार्ड की घोषणा कर दी गयी है। इसके अन्‍तर्गत जिले के 3 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र अमृतपुर, संकिसा और जरारी को यह पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है। जिसमें पीएचसी अमृतपुर को जिले में पहला स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। उसे 2 लाख रुपए पुरस्‍कार के…

फर्रुखाबाद:जुआ खेल रहे 11 लोगों सहित 10 मोटरसाइकिल , लाखों रुपए बरामद

फर्रुखाबाद: राजेपुर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से लगभग 1 लाख 19 हजार 675 रूपये ब 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की| जिसमे उन्होंने राजेपुर राठौरी निवासी श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र नरवीर सिंह के घर के भीतर जुआ खेल रहे अनवार पुत्र मो० अली निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, मोहित तिवारी पुत्र संजीब तिवारी राजेपुर राठौरी राजेपुर, इकलाख पुत्र रहूफ खां निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, पंकज…

फर्रुखाबाद:नियमित टीकाकरण में सुधार के लिए हुआ मंथन,नियमित टीकाकरण बच्चों को बचाता है जानलेवा बीमारियों से-सीएमओ

फर्रुखाबाद, : टीकाकरण जहां लोगों की बीमारियों से सुरक्षित करता है वहीं सेहतमंद बनाने में भी मददगार साबित होता है | इसलिए इसको लगवा लेने में ही भलाई है | यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का | सीएमओ ने मंगलवार को सहयोगी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन,क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव (चाई) और यूएनडीपी के साथ मिलकर नियमित टीकाकरण को और अधिक बेहतर कैसे बनाया जाए इस पर विचार विमर्श करते हुए कहीं lसीएमओ ने कहा कि टीकाकरण अभियान हमारे आपके जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है…

फर्रुखाबाद:अपने मनपसंद के साधन चुनें,परिवार को अपने ढंग से नियोजित करें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

फर्रूखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया और परिवार नियोजन के साधन अपनाने वाले लोगों को उनके मनपसंद के साधन उपलब्ध कराए गए lमातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे के जन्म की योजना बनायी जाए और दूसरे बच्चे के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर जरूर रखा जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बहुत कारगर और सुरक्षित साधनों से युक्त बास्केट ऑफ़…

फर्रुखाबाद: कादरी गेट से पांचाल घाट मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

गांव चांदपुर स्थित एसआर पैलेस में ग्रामीणों ने बैठक की।  ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लोगों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने चौड़ाई 25 मीटर रखी गई। कादरीगेट पर भी यही मानक रखा गया, लेकिन पांचालघाट मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर कर दी गई यह गलत है। इस मार्ग की चौड़ाई 25 मीटर ही रहनी चाहिए। यदि 45 मीटर चौड़ाई रखी गई तो कई लोग बेघर हो जाएंगे, रोजगार छिन जाएगा। इस कारण इसका कोई औचित्य नहीं है। बैठक में इस पर पुनर्विचार करने की…

फर्रुखाबाद: मास्टर प्लान के संशोधन की उठी मांग

शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान में कादरीगेट से लकूला मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर रखी गई है। इससे लकूला रोड पर बने अधिकांश भवनों को गिराए जाने की संभावना है। हाल ही में सड़क की 15 मीटर चौड़ाई के हिसाब से अतिक्रमण हटाया भी जा चुका है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से घबराए लकूला रोड निवासी भाजयुमो जिला प्रवक्ता सत्यम कटियार, प्रदीप कुमार, शिवशंकर, गोपाल कृष्ण दीक्षित, दीपक, श्रीकृष्ण सहित 50 से अधिक स्थानीय लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। शहर के लकूला रोड निवासी लोगों ने मास्टर प्लान में संशोधन की मांग…

फर्रुखाबाद: मृतक के पिता काट रहे हैं थाने के चक्कर नहीं लिख रहे हैं थाना अध्यक्ष रिपोर्ट

थाना मेरापुर के निवासी नौली अतराज सिंह के लड़के सामोद कुमार को गांव के ही सुधीर कुमार पुत्र मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार, वहीं मृतक के पिता का कहना है, लगभग 3 बजे अचरा बाजार का बहाना देकर हमारे लड़के को लेकर गए और वापसी होने पर शाम 6 से 7 बजे के बीच घटना की सूचना घरवालों को दी, सामोद कुमार का एक्सीडेंट होने से मौत हो गई है. घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस का कहना है. की मोटरसाइकिल…

फर्रुखाबाद:सीएमओ के प्रयास को लगे पंख ,जिले में पहली बार सीएचसी बरौंन में 28 महिलाओं ने कराई नसबंदी

फर्रुखाबाद 20 जून 2022 कोरोना संकट काल के बीच भी जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलते रहे | मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयास से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में पहली बार महिला नसबंदी शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह की देखरेख में किया गया l इस दौरान सीएमओ ने महिला नसबंदी शिविर का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए । महिला नसबंदी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस की सहायता से उनके घरों तक भेजा गया ।सीएमओ ने बताया कि जिले में जब से सीएचसी…

फर्रुखाबाद:20 जून को सीएचसी बरोंन में लगेगा महिला नसबंदी शिविर

फर्रुखाबाद :जिले का स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन पर विभिन्न गतिविधियां कर रहा है| इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोन में 20 जून को नसबंदी शिविर लगेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ . दलवीर सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक जनपद में लगभग 31 महिलाओं ने नसबंदी की सेवा ली | 1 पुरुष नसबंदी, 1545 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी, 1051 महिलाओं ने आईयूसीडी, 807 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा और लगभग 3098 महिलाओं ने साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया को अपनाया…

फर्रुखाबाद:अग्नीपथ योजना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबोधित नाम दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया जिसका नेतृत्व पूर्व जिला महासचिव राज गौरव पांडे ने किया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करना था ज्ञापन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव भार्गव को ज्ञापन चौक बाजार फर्रुखाबाद में दिया गया जिसमें अग्नीपथ योजना को निरस्त करने के संबंध में दिया गया था भारतीय सेना में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना से देश की जनता में आक्रोश है मात्र 4…

फर्रुखाबाद:एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान इसकी सफलता के लिए जिला स्तरीय बैठक का किया गया उन्मुखीकरण

फर्रुखाबाद, 18 जून 2022 अगले माह एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शनिवार को बैठक हुईl इस दौरान अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गयाl मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि पिछला संचारी रोग नियंत्रण माह 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया गया था। उसी तर्ज पर 1जुलाई से शूरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली गई है। अन्य…