फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पंचाल घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की गई साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा प्रकाश व्यवस्था आदि का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्वरित आर्थिक विकास योजना की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना (Rapid Economic Development Scheme) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्चर) सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपने नवनिर्माण एवं विस्तार कार्यों का प्रस्ताव नियमानुसार तैयार कर आगणन सहित प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि…
फर्रुखाबाद:एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कादरी गेट की एंटी रोमियो टीम द्वारा आज संत पीटर्स प्रिपरेटरी स्कूल, फर्रुखाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि पर संपर्क करें। साथ ही यह…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना मऊदरवाजा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने ग्राम पंचायत तुर्कीपुर चौकी क्षेत्र हतीयापुर पहुंचकर स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा एवं एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार की घटना…
फर्रुखाबाद:खरीफ 2025 फसल बीमा सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ 2025 की फसल बीमा योजना से संबंधित जमीन के विवरण के सत्यापन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चकबंदी वाले गांवों के किसानों की नाम एवं गांववार सूची तैयार की जाए। साथ ही बैंक द्वारा फसल बीमा कराने वाले किसानों की सूची भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि दोनों सूचियों का मिलान कर सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत तुर्कीपुर ग्राम पंचायत में जागरूकता चौपाल आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा आज विकास खण्ड शमशाबाद की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख सचिव (महिला कल्याण) के निर्देश एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में, जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार आयोजित किया गया। चौपाल का मुख्य विषय “घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन” रहा। इस अवसर पर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005…
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान विष्णु पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम चन्दुईया, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया। घटना…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा मनाली पाठक बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज एक अनोखी पहल देखने को मिली। गंगापार स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजेपुर की कक्षा 10 की प्रतिभावान छात्रा कु. मनाली पाठक, पुत्री श्री मनोज पाठक, निवासी ग्राम इमादपुर सोमवंशी, राजेपुर, को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन के जिलाधिकारी के रूप में कु. मनाली पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनता दर्शन के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने थानों व कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय मिलना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने 48 घंटे की ‘साइलेंस पीरियड’ और एग्जिट पोल पर लगाई रोक
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा और उपचुनावों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी करते हुए मीडिया और राजनीतिक दलों को सख्त चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान से पहले की 48 घंटे की अवधि, जिसे साइलेंस पीरियड कहा जाता है, के दौरान किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री का प्रसारण, प्रचार या चर्चा करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे — पहला चरण 6…
फर्रुखाबाद:जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है — जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव का संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 “बाज ही नापते हैं तूफ़ान में आसमान को, कौवों को क्या खबर बुलंदी किसे कहते हैं…” — इस प्रेरक पंक्ति के साथ मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने जनता से अपने सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। अमित यादव ने कहा कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर ईमानदारी और सेवा भाव के साथ क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाजसेवा का…
फर्रुखाबाद: कोरीखेड़ा में भूमि विवाद को लेकर कार्रवाई ठप, टीम गठन के बावजूद प्रशासन मौन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 ब्लॉक कमालगंज के अंतर्गत ग्राम सभा कोरीखेड़ा में चल रहे भूमि बंटवारे के विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी श्री गोविंद जी और उनके सहखातेदारों के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर मौके पर लेखपाल और कानूनगो द्वारा नापजोख कर सीमांकन करते हुए हदबंदी के पिलर गाड़े गए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि विवाद के दूसरे पक्ष द्वारा उन पिलरों को उखाड़…
फर्रुखाबाद में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — नकली कीटनाशक दवाओं का बड़ा खुलासा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 किसानों को ठगने और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नकली दवाओं का बड़ा मामला जनपद में सामने आया है। रविवार को कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंदन गणेशपुर स्थित मां भवानी बीज भंडार पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाएं बरामद कीं। जानकारी के अनुसार, कृषि रक्षा अधिकारी और एक निजी कंपनी के अधिकारी मिलकर इस छापेमारी में शामिल थे। जांच के दौरान दुकान से 46 पैकेट संदिग्ध दवा बरामद की गई, जो टूरो बॉडी कॉन्सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड…
फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने स्व. विमल प्रसाद तिवारी जी को दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 आज सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद के धुरंधर कांग्रेसी नेता एवं यशस्वी विधायक रहे स्व. विमल प्रसाद तिवारी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और फर्रुखाबाद की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मेजर द्विवेदी ने कहा कि तिवारी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे जन-जन के सच्चे हितैषी और समाज में समानता…
फर्रुखाबाद:विवेक कुमार और राधा का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 रविवार को ग्राम कक्यौली पोस्ट बबना, जिला फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार पुत्र श्री मुकेश कुमार शाक्य एवं ग्राम पपड़ी खुर्द पोस्ट बरझाला, जिला फर्रुखाबाद निवासी राधा पुत्री श्री उमेश चन्द्र शाक्य का पवित्र दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बुद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की परंपरानुसार दोनों पक्षों ने पंचशील, त्रिशरण और मैत्री भाव से जीवन यापन का संकल्प लिया। विवाह समारोह का संचालन धर्मगुरु श्री धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित…
फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की बैठक संपन्न – शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण पर हुई सार्थक चर्चा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 राजेपुर ब्लॉक के ग्राम गौटिया जमापुर स्थित निर्माणाधीन स्व. प्रो. शैतान सिंह मेडिकल कॉलेज परिसर में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता अंचल सिंह कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन ग्राम प्रधान एवं समिति उपाध्यक्ष अनंगपाल कुशवाहा (कड़क्का) ने किया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों व क्षेत्र के सैकड़ों…
फर्रुखाबाद:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन संपन्न — स्वदेशी अपनाने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कायमगंज स्थित रोज गार्डन में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पत्र का पाठ कर संकल्प दिलाने से हुई। मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान…
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे #MissionShakti5 अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर — 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 — की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। पुलिस टीम ने महिलाओं को यह भी बताया कि…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “मिशन शक्ति-5” के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) व 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी दी गई तथा इन नंबरों का उपयोग कैसे और कब किया जा सकता है, यह विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान पुलिस…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान “मिशन शक्ति-5” के अंतर्गत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं — 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी दी। साथ ही इन नंबरों के माध्यम से…
