पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 17 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि…

पीलीभीत : पी0सी0 मीना ,अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा बरेली जोन के परिक्षेत्र/ जनपद प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पीलीभीत पी0सी0 मीना , अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा बरेली जोन के परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गण के साथ गूगल मीट के माध्यम से अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जो कि निम्नवत हैः-1- जनपदों में साम्प्रदायिकता फैलाने वाले विद्वेषकारी/असामाजिक तत्वों, राष्ट्रविरोधी तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।2- रंजिशन हत्या के प्रकरणों व धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये।3-सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) तथा महिलाओं के साथ…

पीलीभीत : महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की

शुक्रवार को वट सावित्री पर्व पर सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर पुए, पूड़ी, हलुवा और पूड़ी पकवान बनाए और महिलाओं ने गांव के बाहर खेतों पर जाकर वट वृक्ष के जनेऊ के सात फेरे लगाकर खरबूजा, बैंगन आदि फल व सोलह सिंगार चढ़ाकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। यह वट सावित्री पर्व गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, महादिया,जितौरिया,पुन्नापुर, अजीतपुर बिल्हा, केशवपुर, जनकापुर, बिलंदपुर अशोक, बलरामपुर,लुकटीहाई , कासगंज, तकियादीनारपुर, रघुनाथपुर, धरमंगदपुर, नवदियाधनेश, सुंदरपुर, रम्पुरा फकीरे, सबलपुर, ककरौआ, देवीपुर आदि कई गांव में मनाया गया। पर्व समारोह में सुधा देवी,…

पीलीभीत : अध्यक्ष डाॅ0 देवेन्द्र शर्मा महोदय की अध्यक्षता में स्तरीय अधिकारी के साथ सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक।

डाॅ0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा जनपद पीलीभीत में भ्रमण किया गया। अध्यक्ष ने प्रातः 10ः00 बजे ग्राम रूपपुर कमालू विकास खण्ड ललौरीखेड़ा, पीलीभीत में नन्दघर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय नन्दघर में अनीता चैरसिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रीमती नीता सिंह, आंगनबाड़ी एवं श्रीमती प्रेमवती सहायिका उपस्थित मिली। नन्दघर में 30 बच्चे उपस्थित पाये गये अध्यक्ष द्वारा बच्चों से जानकारी प्राप्त की गयी। बच्चों द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन नहाकर सेन्टर आते हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दो…

पीलीभीत : कस्बे में एस,एच,ओ दबंगई के कारनामो की जांच करेंगे सीओ

बरखेड़ा कस्बे एस,एच,ओ की दबंगई के कारनामो की शिकायत अबदेश, राहुल, मोनू , प्रेमशंकर, हरीओम वर्मा सभी पत्रकारो ने अपर पुलिस महानिदेशक जोन बरेली को शिकायती पत्र देकर की और आरोप लगाया है। की बरखेड़ा एस,एच,ओ बृजबीर सिंह सहित कुछ पुलिस कर्मी खबरे प्रकाशित करने को लेकर रंजिश मानते थे। वही 19 अप्रैल 2023 को बिलसंडा निवासी बलकार सिंह ऐक्सीडेन्ड करके डंपर लेकर भाग रहा था। लोग डंपर का पीछा कर रहे थे। खबर के उद्देश्य से पत्रकार भी डंपर के पीछे चले गये कुछ दूरी पर डंपर चालक डंपर…

पीलीभीत:राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो/मामलों के निस्तारण

पीलीभीत:उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र दिनांक 20 दिसम्बर 2022 के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 13.05.2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत एवं बाह्य न्यायालय बीसलपुर एवं ग्राम न्यायालय पूरनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। किन्तु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र दिनांक 26 अप्रैल 2023 के आदेश के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक…

पीलीभीत: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 21 मई 2023 को, क्षेत्रों में पैफम्फलेट्स और पोस्टर वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया।

पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 21 मई 2023 को किया जा रहा है। उक्त के प्रचार प्रसार किये जाने हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रचार वाहन जनपद में भेजा गया था प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगाकर जनपद के समस्त क्षेत्रों में पैफम्फलेट्स और पोस्टर वितरण कर विस्तृत रूप से प्रचार प्रसार किया गया।सुनील कुमार द्वितीय सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जनपद के समस्त सरकारी विभागों में जाकर…

पीलीभीत:परिवहन विभाग द्वारा छह वाहनों को किया सीज एवं 14 वाहनों के काटे चालान ।

पीलीभीत: एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पूरनपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मार्ग से निकल रहे वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए अपूर्ण परिपत्रों के साथ संचालित हो रहे वाहनों ओवरलोड चल रहे वाहनों आदि के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लाई गई कार्यवाही के दौरान 3 ओवरलोड वाहन संचालित पाएगा जिनके विरूद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए उन्हें थाना गजरौला में सीज किया गया साथ ही एक वाहन जिस पर पुराना मार्गकर बकाया था उसको एवं एक यात्री बस जोकि परमिट समाप्त होते हुए संचालित पाई गई…

पीलीभीत : थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा 1.5 किलो ग्राम अवैध अफीम के साथ दो अभियोक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत द्रारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व गुमशुदा व्यक्तियो की तलाश के क्रम में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.05.2023 को सिंगीपुर चौराहा से निगोही बार्डर पर वाहन / संदिग्ध व्यक्ति की चैकिग करते समय अभियुक्त गण 1.अवनीश कुमार पुत्र छोटे लाल नि0 ग्राम गुरगवां थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर 2.रंजीत पुत्र राम रहीस नि0 ग्राम गुरगवां थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर को अलग अलग रंग की पन्नी…

पीलीभीत: जन कल्याण सुरक्षा संघ ने घायल पशु का इलाज कराया, हालत में सुधार।

पूरनपुर(पीलीभीत)तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव ढकिया केसरपुर गांव के बाहर पछिम दिशा खेत में गंभीर घायल अवस्था में आवारा पशु कई दिनों से तड़पता पड़ा हुआ था वह अपनी जिंदगी मौत से जूझ रहा था जन कल्याण सुरक्षा संघ को मामले की जैसे ही जानकारी मिली तत्काल जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उसकी प्राइवेट डॉक्टरों की सलाह के अनुसार खुद दवाइयां खरीद कर पशु का उपचार शुरू कर दिया है और उसको चारा पानी लगातार दिया जाना शुरू कर दिया गया है आठ दिन बीतने के बाद…

पीलीभीत : सिरसा चौराहे पर मैजिक व बस स्टैंड पर अवैध वसूली लंबे समय से चल रहा है

पूरनपुर : शासन ने सड़कों के किनारे अवैध रुप से संचालित वाहन स्टैंडों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।कुछ माह पहले पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हाईवे के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण व वाहन स्टैंडों को हटाकर सड़कों को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया था।लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से अवैध स्टैंड शुरु हो गया।चौराहे पर प्राइवेट वाहन चालको ने अवैध तरह से कब्जा कर रखा है। चौराहे के आसपास सड़क के किनारे अवैध तरह से वाहन खडे किए जा…

पीलीभीत : दो युवको को गाली गलौज कर धारदार हथियार से पिटाई की, जिला अस्पताल रेफर

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती निवासी मोनू ने बताया कि वह अपने भाई दीपक के साथ गांव के वाहर बकरी चराने गया था। इसी दौरान बकरियां पड़ोस के गांव चतीपुर निवासी एक ग्रामीण के खेत में चली गईं।इससे बौखलाए युवक ने मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज शुरू कर दी।इस पर मोनू ने वकरियों को खेत से बाहर निकाल दिया।आरोप है कि इसके बावजूद ग्रामीण ने अपने साथियों की मदद से मोनू की पिटाई लगा दी। भाई को पिटता देख दीपक भी मौके पर पहुंच गया।इस पर…

पीलीभीत : सूर्यांश हॉस्पिटल का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ।

पूरनपुर। रविवार को नगर से सटे नरायनपुर आसाम रोड के पास स्थित न्यू हॉलैण्ड एजेन्सी के पास सूर्यांश हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया।जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर किया।इसके बाद उन्होने कहा कि इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्रीय लोगों के अलावा नगर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेग।इस अस्पताल में कई वीमारियों का इलाज किया जायेगा।उन्होने इसको लेकर अस्पताल टीम को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,नवनिर्वाचित चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता,हर्ष गुप्ता,अशोक खंडेलवाल,अचलेंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा,हरिराम गौतम,सच्चिदानंद वर्मा,अश्वनी गौतम,मुनेंद्र पाल…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा पूरनपुर में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कस्बा पूरनपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पीलीभीत में बने मतगणना स्थल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें बनाये गये स्ट्रांग रूम, बैरिकेटिंग, आने-जाने के रास्ते, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतगणना शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हिदायत दी।

पीलीभीत:कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान, जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।

पूरनपुर /पीलीभीत।नगर निकाय चुनाव पुलिस और एसएसबी फोर्स की कड़ी सुरक्षा इंतजाम के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। वहीं नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार अपने अपने पोलिंग बूथों पर दौड़भाग करते नजर आए और उनके कार्यकर्ता व समर्थक बिकलांग व बुजुर्ग वोटरों को मतदान स्थल तक साधनों से भेजते रहे। नगर क्षेत्र के सभासद उम्मीदवारों ने इसको लेकर अहम भूमिका निभाई तो वहीं अंदरखाने सभासद उम्मीदवार जनता के बीच खूब कानाफूसी करते नजर आए। मौसम में पड़ रही तेज धूप और गर्मी के चलते सुबह मतदान स्थलों पर…

पीलीभीत:नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

पूरनपुर / पीलीभीत।प्रदेश की भाजपा सरकार में लाख सख्ती के बाद भी अबैध कार्यों पर बिराम नहीं लग पा रहा है। जहां इसी के चलते छुटपुट खनन माफिया अधिकारियों के संरक्षण से बड़े बड़े अबैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वही प्रदेश की सख्त सरकार की लुटिया डुबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं तहसील क्षेत्र में मानक बिपरीत अबैध मिट्टी और रेत खनन लगातार अंधाधुंध जारी है।बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते ग्राम पूरनपुर देहात और क्षेत्र ढका ज.…

पीलीभीत : निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार लल्लन को मिल रहा अपार समर्थन

पूरनपुर। स्थानीय निकाय के 11 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार प्रसार समाप्त हो गया वहीं तत्कालीन 15 सालों तक चेयरमैन रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार ललन द्वारा मंगलवार को अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों एवं छात्र छात्राओं के साथ नगर में विशाल रैली का आयोजन कर जागरुक किया गया निर्दलीय प्रत्याशी तीन बार लगातार नगर पालिका चेयरमैन पद रह चुके पर प्रदीप कुमार ललन ने नगर के प्रमुख मार्गो मोहल्ला कायस्थान कॉलोनी धानुक वाली गोटिया टांडा तहसील रोड सहित नगर के सभी…

पीलीभीत ; भाजपाइयों ने निकाली अपने प्रत्याशी के समर्थन में ऐतिहासिक रैली

पूरनपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपाइयों ने अपने पूरे दम ख़म को दिखाने के लिए बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को पूरनपुर विधायक ने हरी झंडी देकर प्रारम्भ किया। जिसमें पूरनपुर की जनता का भाजपा प्रत्याशी को अपार समर्थन मिला। भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता के समर्थन में निकाली गई रैली में कार,जिप्सी, डीजे,जेसीबी व हजारों की संख्या में बाइकों का हुजूम देखने को मिला।इस रैली में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,जिला प्रभारी डी पी भारती,रितुराज पासवान,प्रफुल्ल मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष…

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना से सम्बन्धित तैयारियों का लिया गया जायजा।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज विकासखण्ड अमरिया व राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का मौके पर जायजा लिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना हेतु वार्डवार बनाई गई टेबिल, स्ट्रांगरूम, वैरिकेटिंग व्यवस्था, मतगणना एजेन्ट गैलरी का निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये तथा बैठने हेतु टेन्ट की व्यवस्था कराई जाये।…

पीलीभीत : नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस लाईन में हुई बैठक सम्पन्न।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श अतुल शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस बल को निर्देश दिये कि जिनकी ड्यूटी मतदान में लगी है वह प्रातः 9ः00 बजे अपनी अपनी रवानगी स्थल पर पहुॅचे। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना के साथ कार्य करते हुये निर्वाचन को सकुशल…