पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसाइटी की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रेड क्रास सोसाइटी की समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि पूर्व में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल के आयुष विंग में प्रत्येक शानिवार व रविवार को निशुल्क स्वास्थ सेवा हेतु कैम्प का आयोजन किया जाता था, जिसमें स्वेच्छा से विशेषज्ञ डॉक्टर उक्त दिनों में सेवा प्रदान करते थे, कोरोना के द्वौरान उक्त अभियान स्थगित कर दिया गया था, पुनः प्रारम्भ किया जाये और उसका व्यापक प्रसार कराया जाये। उन्होंने…

पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पीएम स्वानिधि एवं पर्यावरण समिति की बैठक कलैक्ट्रेट कार्यालय में हुई सम्पन्न ।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पी एम स्वनिधि एवं पर्यावरण समिति की बैठक में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, कन्सट्रक्शन डिमोलेशन वेस्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, ई-वेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इस दौरान समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा एमआरएफ सेंटर के कार्याें में तेजी लाई जाये और जिन नगर पालिकाओं वेस्ट को सेगरिगेट करने की मशीन नहीं…

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने कहा कि शुल्क विनियमन अधिनियम के सभी प्राविधानों का स्वः वित्तपोषित विद्यालयों के अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिनियम में निर्धारित नियमानुसार शुल्क संग्रह की प्रक्रिया खुली एवं पारदार्शिता के साथ सभी विद्यालय अपनी शुल्क रसीद सार्वजनिक करेगें। विद्यालयों द्वारा विवरण पुस्तिका एवं रजिस्टेशन शुल्क रजिस्टेशन के समय लिया जायेगा। नवीन प्रवेश के समय प्रथम वार प्रवेश शुल्क, कोशन मनी विद्यालय छोडने के 30 दिन में वापस करना सुनिश्चित किया जायेगा। शुल्क मासिक, त्रैमासिक, अर्द्ववार्षिक लिये जायेगे और शुल्क अपनी वेवासाइट पर पर्द्रशित करना…

पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योग वेलनेस सेन्टर संचालन की समीक्षा के दौरान विगत कई माह से योग प्रशिक्षक का पद खाली होने व वेलनेस सेंटर निर्माण हेतु भूमि चयन सम्बन्धी पत्रावली प्रेषण में लापरवाही के कारण यूनानी अधिकारी मीरा वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश देते हुये कहा कि तत्काल नियुक्त हेतु…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा तरणताल का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत पुलकित खरे द्वारा गांधी भवन में तारणताल का शुभारम्भ किया गया। कनक की दृष्टिगत दो वर्ष की तरणताल की प्रदर्शनी प्रदर्शनी में प्रदर्शनी की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. । इस प्रकार के अधिकारियों के अधिकारी अन्य अधिकारीगण वन शंकर अधिकारी जैसे अधिकारी अन्य अधिकारीगण अधिकारी जैसे अधिकारी।

पीलीभीत :आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में विकसित किये जायेगें अमृत सरोवर-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में अमृत सरोवरों के विकास से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में 76 अमृत सरोवरों को विकसित किया जाना है, यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में ऐसे 40 सरोवरों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है, जिस पर कब्जा है पैमाइश करते हुये…

पीलीभीत :दीवार का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलूहान कर दिया।

पीलीभीत पूरनपुर दीवार उठाने का विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा। जान से मारने की नियत से बांका से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। घायल को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।पुलिस को तहरीर दी गई है।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव कढेया कनपारा निवासी विश्व पाल का पड़ोसी धर्मपाल निकास के रास्ते पर दीवार उठा रहा था।सूचना पर विजयपाल ने इसका विरोध किया।इस पर धर्मपाल ने गाली गलज शुरू कर दी। मना करने पर धर्मपाल ने अपने साथी डालचंद, प्रेमपाल आदि को…

पीलीभीत :योजनाओं में लापरवाही के कारण अधिशासी अभियंता जल निगम एवं परियोजना निदेशक का जारी किया गया स्पष्टीकरण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 221आवासों का निर्माण कार्य समय व्यतीत होने के उपरांत भी अपूर्ण होने के कारण परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार का स्पष्टीकरण जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि उक्त आवास 15 मई तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता जल निगम के द्वारा हर घर जल योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में 6589 कनेक्शन उपलब्ध कराया…

पीलीभीत : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार स्थापित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार स्थापित कराये जाने हेतु प्रति विकासखण्ड कम से कम 50 ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन एक माह में आवेदित किये जाने हैं । योजनान्तर्गत उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम रू0 25.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यामियों को प्रोजेक्ट कास्ट 35 प्रतिशत मार्जिन मनी दिलाये जाने की व्यवस्था है।…

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आगामी वर्षा मानसून से बचाव हेतु तैयारियां की तेज ।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा मानसून सत्र के दृष्टिगत अध्यक्षा नगर पालिका परिषद पीलीभीत से अनुरोध किया गया है कि नगर क्षेत्र स्थित पालिका की ऐसी सड़कों को चिन्हित कर सूची तैयार करा लें, जिन सड़कों पर अधिक वर्षा होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे उक्त सड़कों पर ससमय समस्त कार्य कराये जा सकें तथा वर्षा ऋतु के दौरान वर्षा के पानी का भराव न हो। यह कार्य नालों की सफाई या सड़कों/नालों की मरम्मत अथवा पुनः सड़कों/नालों का निर्माण सम्बन्धी हो सकता है। परन्तु जिलाधिकारी…

पीलीभीत : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों से ऋण आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन0आर0एल0एम0) के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों में से कम से कम 50 समूहों के ऋण आवेदन पत्र योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदित कराये जाने है। योजनान्तर्गत उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम रू0 25.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यामियों को प्रोजेक्ट कास्ट 35 प्रतिशत मार्जिन मनी दिलाये जाने की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र…

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बिटिया की बगिया का किया शुभारम्भ

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के 226 परिषदीय विद्यालयों/आंगनबाडी केन्द्रों में बिटिया की बगिया के कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त विद्यालयों में आंगनबाडी/ विद्यालय की सबसे छोटी बिटिया से शुभारम्भ कराकर प्रारम्भ किया गया था, लेकिन अनेकों विद्यालयों में बिटिया की बगिया अव्यवस्थित रूप में जिला स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण में पाई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नामित करते हुये उक्त 226 विद्यालयों एवं आंगनबाडी का सत्यापन करते हुये अद्यतन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

पीलीभीत : मंत्री जी द्वारा महिला चिकित्सालय एवं थाना सुनगढ़ी का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 नरेन्द्र कश्यप जी द्वारा विकास कार्यों की बैठक एवं जिला अस्पताल तथा सुनगढी थाने का औचक निरीक्षण किया गया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान समस्त अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की पूर्ण मंशा है कि कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाये तथा निर्माण सम्बन्धी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व ससमय पूर्ण किया जाये। सभी अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करें तथा अपने कार्य स्थल पर ही…

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजश्री पुरुषोत्तमदास टंडन द्वारा पांडुलिपि के मुद्रण हेतु आवेदन आमंत्रित

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त या रूग्ण साहित्यकार जिनकी वार्षिक आय रू0 05 लाख तक है, उन्हें अधिकतम रू0 50 हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। प्रकाशन अनुदान योजना के अन्तर्गत ऐसे रचनाकार जिनकी वार्षिक आय 05 लाख तक है। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण के लिए प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। (पुस्तक अधिकतम 200…

पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान तीन चरण में चलाया जाएगा ।

पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 अभियान तीन चरण में चलाया जायेगा। प्रथम चरण 07-15 मार्च 2022 तक चलाया गया। जिसमें 1531 टीकाकरण सत्रांे पर 3489 गर्भवती महिलाओं तथा 12020 बच्चों को टीकाकरण किया गया। जोकि गर्भवती महिलाओं का 103.3 प्रतिशत तथा बच्चों का 102.3 प्रतिशत टीकाकरण रहा है। द्वितीय चरण 04-13 अप्रैल तक चलाया गया। जिसमें 1595 टीकाकरण सत्रों पर 2944 के सापेक्ष 3453 गर्भवती महिलाओं तथा 11407 के सापेक्ष 11467 बच्चों का टीकाकरण…

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी द्वारा निबन्ध लेखन एवं सामान्य ज्ञान की ली गई क्लास।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं निबन्ध लेखन एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में प्रातः 8ः30 बजे कक्षा में अभ्यर्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की वेवसाइट पर जाकर अपना निःशुल्क रजिस्टेªशन करा सकते है। आज जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने ड्रमण्ड राजकीय इण्टर…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने जिला पंचायत में एक ही पटल पर कई वर्षों से तैनात बाबूओं का किया स्थानान्तरण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जिला पंचायत के बाबूओं का बडे पैमाने पर स्थानान्तरण किया गया। जो कई वर्षों से एक ही पटल पर तैनात थे। श्री सत्यपाल आंशुलिपिक के स्थान पर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा आशुलिपिक अपर मुख्य अधिकारी का किया जायेगा। रोहतास कुमार व राकेश कुमार आंशुलिपिक के स्थान पर सत्यपाल द्वारा निर्माण लिपिक का कार्य, मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राजस्व परिषद के वादों की पैरवी का कार्य व आशुलिपिक मा0 अध्यक्ष, निर्माण लिपिक का कार्य किया जायेगा। बुद्वसेन सागर कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर राजेन्द्र प्रसाद…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बन्धु व खाद्य सुरक्षा सलाहकार की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की समिति समीक्षा बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नई उद्योग इकाईयां स्थापित करने हेतु पूर्व में आंवटित भूखण्डों को निरास्तिकरण के साथ साथ एसएसबी से कब्जा मुक्त कराने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जो भूखण्ड आंवटित किये गये उसके अतिरिक्त अन्य सभी भूखण्डों से एसएसबी से मुक्त करा दिया जायेगा। उसके उपरान्त नई औद्योगिक इकाई हेतु इच्छुक लोगों को आंवटित किया जायेगा।शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आईटीआई प्रशिक्षु…

पीलीभीत : मानव वन्य जीव संघर्ष, पर्यावरण और पर्यटन पर आधारित सफरनामा पुस्तक भाग दो ने प्रदेश में बनाई अपनी अलग पहचान

पीलीभीत: कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिलाअधिकारी पुलकित खरे द्वारा वाइल्ड लाइफ फोटोजर्नलिस्ट बिलाल खान द्वारा संकलित हिन्दी पुस्तक सफ़रनामा भाग 02 का विमोचन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीलीभीत जिला अधिकारी पुलकित खरे विशिष्ट अतिथि सामाजिक वानिकी डीएफओ संजीव कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गयाबिलाल के अनुसार सफ़रनामा पुस्तक का प्रथम अंक पीलीभीत टाइगर रिजर्व के परिचय पर आधारित था जिसकी लगभग 300 प्रतियों का प्रेषण सम्पूर्ण भारत में निःशुल्क वन्यजीव रक्षा हित मे किया जा चुका…

पीलीभीत : समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी स्वयं करें अपना कार्य

पीलीभीत : मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 27.04.2022 को आहूत वीडियो कान्फ्रेसिंग के निर्देश दिये गये हैं कि कार्यालय/फील्ड के कार्यों को उसी व्यक्ति के द्वारा स्वयं सम्पादित किया जाये जिसको कार्य आवंटित है। किसी भी दशा में कार्यालय/फील्ड के कार्य को प्राइवेट/निजी व्यक्तियों के द्वारा सम्पादित न किये जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्ष् को निर्देशित किया गया है कि आपके अधीनस्थ समस्त कार्यालयों/फील्ड के कार्यों को सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा स्वयं ही सम्पादित किया जायेगा। यदि जिलाधिकारी को मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से यह सूचना प्राप्त होती है…