पीलीभीत ( दस्तक 24 ) ।- पीलीभीत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कबूलपुर निवासी आशा बहू अनीता देवी ने 01/08/2022 में 102 एंबुलेंस को कॉल करके महिला की प्रसव पीड़ा की सूचना दी जिस पर तत्काल प्रभाव से 102 एंबुलेंस कबूलपुर गांव में पहुंच कर प्रसव पीड़ा से पीड़ित निर्मला देवी पत्नी धर्मपाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम से लेकर बरखेड़ा की तरफ चलने लगे तभी रास्ते में निर्मला देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई । पायलट सतेंदर सिंह ने गाड़ी को साइड में…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :आधा दर्जन गांवों में देखी गई बदमाशों की चहलकदमी
पीलीभीत पूरनपुर।हथियारों से लैस बदमाशों की चहल कदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत वनी हुई है।बीती रात तीन गांव में बदमाशों के घुसने की सूचना पर खलबली मच गई।समूह बनाकर ग्रामीणों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बदमाश दबे पांव वापस लौट गए।कुछ लोग इसे अफवाह तो कुछ सच्चाई मान रहे हैं।फिलहाल पुलिस के लिए मामला मुसीबत का सबब बना हुआ है।पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत में है।कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर,सिमराया,नरायनपुर,फत्तेपुर,निरंजनपुर सहित कई गांवो में बीती रात बदमाशों की गांव…
पीलीभीत :घर पर रखा पंपिंग सेट चोरी,पुलिस से शिकायत
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसका पंपिंग सेट दरवाजे पर खड़ा था।24 जुलाई की रात्रि खेत की सिंचाई करने के बाद उसने अपना पंपिंग सेट दरवाजे पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान चोरों ने पंपिंग सेट चोरी कर लिया।सुबह उठने पर इंजन गायब होने से परिजनों में खलबली मच गई।इधर-उधर जानकारी जुटाई।लेकिन कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
पीलीभीत : दोनो ओर कोतवाली पुलिस को दी गई मामले की तहरीर
पीलीभीत पूरनपुर।बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए।एक अन्य मामले में चकरोड बंद करने के विरोध पर किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि एक चक मार्ग है।उस चक मार्ग को गांव के ही दो लोगों ने दबंगई के बल पर बंद कर दिया।जानकारी लगने पर जब वे मौके पर गया…
पीलीभीत :धनारा घाट से जल भरकर पवित्र शिवमंदिर श्री त्रेतानाथ में जलाभिषेक किया ।
पीलीभीत पुरनपूर विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा आज विशाल जलाभिषेक यात्रा निकाली गयी जोकि सांई बैंकट हाल से चलकर धनारा घाट से जल भरकर पवित्र शिवमंदिर श्री त्रेतानाथ में जलाभिषेक किया जिसमें जगह जगह पर भव्य पुष्पवर्षा हुई सम्पूर्ण वातावरण भगवामय हो गया प्रशासन का भी अच्छा सहयोग रहातत्पश्चात यात्रा महुआ गुन्दे होते हुये कुरैया ब्लॉक उत्तर प्रदेश आशुतोष दीक्षित जी के पेट्रोल पम्प पर पहुंची जहां सभी ने भोजन किया एवं यात्रा पर भव्य पुष्प वर्षा से स्वागत किया गयाप्रमुख रूप से विपिन मिश्र संजय मिश्र हर्ष प्रधान नवनीत मिश्र…
पीलीभीत :शिव आर्ट सेंटर जितौर टांडा के नाम से चल रही फर्जी फर्म का ग्राम प्रधान कर रहे विरोध
पीलीभीत पूरनपुर।ग्राम पंचायतों में फर्जी फर्में बनाकर ग्राम पंचायत अधिकारी सरकारी धन डकारने का खाका तैयार कर चुके है जिसके चलते अन्य विकास खंडों में बड़े बड़े घोटाले उजागर हुए हैं। उसी तर्ज पर विकास खंण्ड पूरनपुर में फर्जी फर्म शिव आर्ट सेंटर जितौर टांडा खाता का नाम उजागर हुआ है। वहीं ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया है और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खाता संख्या 57610100002742 आईएफएससी कोड BARBOGULADI खाताधारक परमिता देवी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गुलड़िया भूपसिंह के…
पीलीभीत : एसडीएम ने नगर पालिका गौशाला का किया निरीक्षण
पीलीभीत पूरनपुर।नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मवेशियों के चारे व पेयजल की व्यवस्था देखी।निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई खामियां पाई गई।इस पर उन्होंने दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनको गोवंश के विवरण एवं रखरखाव के संबंध निर्धारित पंजिका नहीं मिली,इस पर उन्होने नाराजगी जताई।गौशाला परिसर में बड़ी तादाद में गोबर के ढेर पाए गए।गंदगी और दुर्गंध मिलने पर उनको दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।इसके बाद…
पीलीभीत :अवैध अतिक्रमण की जांच में लेखपाल पाया गया दोषी
पीलीभीत पूरनपुरशासकीय भूमि को नुकसान पहुंचा कर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया।जांच में तत्कालीन लेखपाल दोषी पाया गया।इस पर लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गई है।नगर के पूरनपुर देहात में शासकीय भूमि को नुकसान पहुंचा कर अवैध अतिक्रमण की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि वर्ष 2012 में देहात क्षेत्र में तैनात तत्कालीन लेखपाल राजीव कंचन ने अपनी पूर्व तैनाती की अवधि में ग्राम समाज की भूमि का नामान्तरण कराने की भूमिका निभाई गई।राजस्व अभिलेखों का नियमित सत्यापन न करने,दायित्वों का निर्वहन न करने,कर्मचारी आचरण नियमावली कर उल्लंघन…
पीलीभीत :85 लेखपालों के स्थान पर मात्र 44 लेखपाल हैं तैनात
पीलीभीत पूरनपुर।गांवों में नाममात्र के लेखपालों की तैनाती होने से विभागीय कार्रवाई प्रभावित हो रही है।साथ ही अन्य कई मामले भी प्रभावित हो रहे है।इससे ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने में देरी हो रही है।इस पर एसडीएम ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में लेखपालों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 325 राजस्व गांव आते हैं।कुछ राजस्व गांव ऐसे हैं जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है।वर्तमान में देवी आपदा,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,खसरा फीडिंग,स्वामित्व योजना के अंतर्गत चयनित गांव के प्रारूप पांच आईजीआरएस निस्तारण के…
पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 ने श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग व जनपद पीलीभीत-बरेली बॉर्डर स्थित थाना जहानाबाद की चौकी शाही का किया निरीक्षण।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा श्रावण मास/काँवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग व जनपद पीलीभीत-बरेली बार्डर स्थित चौकी शाही का निरीक्षण किया गया। ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित गौरी शंकर मंदिर पर जलाभिषेक हेतु काँवड़ियों के आने-जाने मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्वंय रूट मार्च का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित प्रबंधों का जायजा लिया। द्वारा कांवडियों के मार्ग में ड्यूटी पर तैनात पीआरवी कर्मियों व सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री लल्लन सिंह…
पीलीभीत: डी0बी0टी0 योजना के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को किया जा रहा है आच्छादित-जिलाधिकारी।
पीलीभीत मा0 मुख्यमंत्री जी अध्यक्षता में डी0बी0टी0 योजना सम्बन्धित कार्यक्रम में यू-टयूब एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। जनपद में गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी को बताया गया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय विद्यालयों में 2,23535 छात्र/छात्रायं नामंकित है। उन्होंने कहा कि जनपद के दो लाख दो हजार दो सो अट्ठासी छात्र/छात्राओं का आधार सत्यापन किया जा चुका है। आधार सत्यापन 94.07 प्रतिशत कार्य…
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा आधार एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ रामा इण्टर कालेज में किया गया। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही आज से प्रारम्भ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फार्म 6 बी ऑनलाइन nvsp.in पर उपलब्ध रहेगा। स्व प्रमाणन के साथ सम्बन्धित मतदाता, मतदाता पोर्टल/एप पर ऑनलाइन फार्म 6बी भर सकता है तथा यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होने…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की प्रथम बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न आकर्षको- पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा संवर्धन, विभिन्न पर्यटन स्थलों को प्रमुख स्थलों से जुडे व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार के साधनों का सृजन तथा सांस्कृतिक धरोहरों एवं परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना, जनपद के विभिन्न विशेषज्ञों को पर्यटन विकास कार्यक्रमों/सांस्कृतिक गतिविधियां से जोडना/जागरूक करना एवं प्रचार व प्रोत्साहन करना, पर्यटन एवं संस्कृति विकास में…
पीलीभीत:थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुये, पुलिस के साथ मुठभेड व दुकान से चोरी किया हुआ माल की बरामदगी के साथ 03 नफर अभियुक्तों को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्त्तार किया
पीलीभीत मुखबिर की सूचना पर नेशनल पब्लिक स्कूल कस्बा बिलसण्डा के पास स्थित बाग से 03 नफर अभियुक्त गण 01.विशाल पुत्र नन्हे लाल निवासी गांव घनश्यामपुर थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत 02.अमित पुत्र ढाकन लाल निवासी ग्राम घनश्यामपुर थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत 03.भगवानशंकर पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम घनश्यामपुर थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत से पुलिस मुठभेड करते हुये समय रात्रि करीव 02.20 वजे गिरफ्तार किया गया जिनमें प्रत्येक के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज तंमचे 315 बोर कुल 03 तमंचे मय 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा बरामद हुआ। तीनों…
पीलीभीत:कार्यकर्ताओं और 129 विधानसभा की प्यारी जनता के सम्मान को झुकने नही दूंगा : रितुराज पासवान
पूरनपुर विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ता के साथ हुई अभद्रता के मामले में रितुराज पासवान बोले कार्यकर्ताओं और 129 विधानसभा की प्यारी जनता के सम्मान को झुकने नही दूंगा. इसी तहत लेखपाल के द्वारा भाजापा सोशल मीडिया के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की. जिसके तहत आज कलीनगर SDM और तहसीलदार से मिलकर लेखपाल पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिस पर SDM महोदया द्वारा 2 दिन के अंदर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जिसमें बीजेपी नेता रितुराज पासवान के साथ कलीनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष…
पीलीभीत :युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत पुरनपूर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के ऊपर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की और अपशब्द बोले उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अधीर रंजन और कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति से माफी मांगे अन्यथा अधीर रंजन जी पर प्रशासन उचित कार्यवाही करें इस संदर्भ में आज ज्ञापन दिया गयाज्ञापन देते हुए मौजूद कार्यकर्ता लक्ष्य गुप्ता ,अमित कुशवाहा ,सूर्य गुप्ता, अंकित भारती, विवेक तिवारी, शिवा जयसवाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अरविंद सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
पीलीभीत :बेदखल किए गए पुत्रों ने ग्रामीण के घर पर किया कब्जा
पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर कला निवासी एहसान मोहम्मद ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।इसी दौरान बेदखल किए गए उसके पुत्र कुछ लोगों की मदद से उसके घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर रहने लगे। पीड़ित ने इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी थी। शिकायत करने के बाद वह वापस लौट रहा था।इसी दौरान घर पहुंचने पर लोगों ने उसके पुत्र महफूल पर तमंचा तानते हुए दोवारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी…
पीलीभीत :गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती का आयोजन
पीलीभीत पूरनपुर- गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में आरती का आयोजन किया।जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गोमती नदी के किनारे प्रत्येक घाट पर आरती के आयोजन के निर्देश दिए हैं। गोमती नदी के सोलह घाटों पर योग व आरती प्रतिदिन होनी चाहिए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के लिए गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती की गई। आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भद्रपाल गंगवार सहविभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। इस अवसर तहसीलदार ध्रुवनारायण यादव, रविन्द्र कुमार नन्द, ललित कुमार वर्मा, कढेचौरा ग्राम प्रधान लक्ष्मीकान्त…
पीलीभीत: खोलता दूध मासूम पर गिरा,गंभीर रूप से झुलसा
पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी ताज मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हसन घर में खेल रहा था।इसी दौरान गैस पर गर्म हो रहे दूध का कटोरा मासूम के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।रोने की आवाज सुनकर परिजनों में खलबली मच गई।आनन-फानन में उसको उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पीलीभीत: कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां
पीलीभीत पूरनपुर।रविवार को नगर के बंडा रोड पर स्थित स्वामी एजुकेशन कंपलेक्स महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर व भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इसके बाद जिला पंचायत आपके द्वार के तहत वार्ड 6 के सभी गांव सिरसा,कल्याणपुर में कैंप लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कैंप में बताया गया लाभकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे निशुल्क दिलवाया जाएगा।कैंप में घर बैठे ग्रामीणों को आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,श्रमिक कार्ड,राशन…
