पीलीभीत पूरनपुर।बगैर परमिट के निकाली जा रही मिट्टी खनन की दो ट्रैक्टर ट्राली को तहसील प्रशासन ने पकड़ लिया। कार्रवाई कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चौतरफा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।हालांकि उप जिलाधिकारी लगातार अवैध खनन को लेकर सक्रिय होते हुए कार्रवाई भी कर रहे हैं।लेकिन उसके बावजूद खनन माफिया खनन करने से नहीं चूक रहे हैं।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.महाराजपुर के ब्लॉक रोड पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा था।सूचना मिलने पर…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों का सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए।
पूरनपुर सीएचसी पूरनपुर के एमओआईसी डॉ0 अनिकेत गंगवार के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय खाता में छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 बच्चों का वजन, लम्बाई, सीएचडी सहित सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए। गम्भीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए टीम ने सीएचसी एक अक्टूबर को परीक्षण के लिए बुलाया गया। ताकि इनका उचित इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा सके। इस…
पीलीभीत : घर में जबरन बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म
पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 28 सितंबर को रात्रि में मोहल्ले के ही चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए।आरोप है कि आरोपी जबरन उसको घर से उठाकर ले गए।एक युवक ने अपने घर पर बंधक बनाए रखा।डरा धमका कर उसके साथ कईबार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई।जिसमें वह घायल हो गई। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया।शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से फरार…
पीलीभीत : ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कल
पूरनपुर।नगर के अशोक कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति धाम शिव मंदिर पर ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया जाएगा।यह कार्यक्रम दो अक्टूबर दिन रविवार 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी अंतर्यामी कृष्ण के अंतर में बसते हैं बृजवासी,सिख,जो हिंदू संस्कृति की आन बान शान रहे,संपादक पच्चीस व्यंग्य संग्रह,नत्थू लाल जी । मैंने मकान बदल दिया है, की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकार के अलावा वरिष्ठ कवि कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
पीलीभीत : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पूरनपुर।घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली है । सूचना पर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।हजारा इस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांधीनगर में शुक्रवार को ज्योति देवी उम्र 23 साल पत्नी हरीलाल बरेठा ने अपने घर में कमरे के अंदर दुपट्टा में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना के दौरान पति हरिलाल,ससुर आदि लोग मजदूरी करने गए थे।घर…
पीलीभीत: बेसिक शिक्षा विभाग के जलभराव बाले स्कूलों में अभी तक मिट्टी का भराव न होने से चार दिन पूर्व हुई बरसात से जलभराव कम न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई बरसात से गांव के परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। बरसाती मौसम में विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चे स्कूलों में खेलकूद नहीं कर पा रहे है।गत 25 जून को तहसील सभागार पूरनपुर में उपजिलाधिकारी ने जलभराव बाले स्कूलों की सूची तलब कर समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक ली थी। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से सम्पर्क कर जलभराव बाले स्कूलों में मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए थे। मगर हकीकत में ब्लाक क्षेत्र में ऐसा कुछ नजर नहीं आया।…
पीलीभीत: जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत न्यायाधीश सुधीर कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा कारागार में कैदियों के बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायाधीश द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।न्यायाधीश द्वारा अस्पताल…
पीलीभीत: राज्यमंत्री द्वारा चौपाल के माध्यम से जनसमूह की सुनी गई समस्याऐं।
पीलीभीत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार द्वारा विकासखण्ड अमरिया के ग्राम सिरसा में कल रात्रि चौपाल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई। आयोजित चौपाल जन समूह के साथ समस्त सरकारी विभागो के जनपद स्तरीय एवं तहसी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मा0 मंत्री जी के आगमन से पूर्व समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, विद्युत, पेंशन, गन्ना, स्वास्थ्य के साथ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी अमरिया द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज निर्माण के सम्बन्ध में मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा गया और ईंट, सीमेन्ट, मोरिंग व सरिया की गुणवत्ता देखी गई और गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज में चल रहे कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित संस्था को कडे़ निदेश देते हुये कहा…
पीलीभीत: महुआ गुन्दे में श्री सिद्ध शक्तिपीठ माँ दुर्गा देवी मंदिर पर होती है भक्तो की हर मनोकामना पूरी
पूरनपुर विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम महुआ गुन्दे मैं आदि शक्ति माँ दुर्गा का मंदिर है पड़ोस मैं सेकड़ो वर्ष पुराना बरगद का पेड़ है भूमिहार बाबा के नाम से प्रसिद्ध है मंदिर मे सच्चे मन आने वालो की हर मनोकामना पूरी होती है मंदिर मे रोज मेले जैसा माहौल रहता है आपको बतादे की रोज सुबह शाम सेकड़ो भक्त आरती मैं आते है मंदिर के पुजारी पंडित कुलदीप मिश्र सुबह शाम विधिवत पूजा करते है व विशेष साफ सफाई का ध्यान रखते है मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्र जी…
पीलीभीत:टीवी से ग्रसित बच्चों को पौष्टिक आहार की किट का वितरण किया
पीलीभीत रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने जनपद पीलीभीत में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत 5 टीवी से ग्रसित बच्चों को पौष्टिक आहार की किट का वितरण कियासंस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित टीवी के कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार जी के द्वारा पांच बच्चों को टीवी की पौष्टिक आहार किट प्रदान की रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स विगत 19 माह से यह कार्य कर रहा हैजिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के…
पीलीभीत: गांव की महिलाओं ने आक्रोशित होकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर बाल पोषा आहार कई महीनों से ना बांटने का लगाया आरोप
पूरनपुर- सरकार द्वारा गरीब बच्चों को जो जीरो से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दलिया तेल वा दालें वितरित की जाती हैं लेकिन कुछ लोग बच्चों के पोषण में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडा के गांव लुकटिहाई में लगभग 6 महीने से बाल पोषा आहार बच्चों को ना बांटने से नाराज ग्रामीण महिलाएं आज जानकी सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा देवी के…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस दिनेश कुमार पी0 द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री ज्योति यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शाखा प्रभारी व पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे। परेड की सलामी के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी कर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात क्वार्टर गार्द की सलामी ली एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पीलीभीत शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा जनता के व्यक्तियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा बाजार में प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स के मौजूद रहे।
पीलीभीत:नौ दिवसीय माता रानी के जगराते का आयोजन हर्षोल्लास के साथ चल रहा है।
पीलीभीत/ पूरनपुर: नौ दिवसीय दुर्गा जागरण देखने के लिए दूरदराज के अलावा आस पड़ोस के गांव से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।जिसमें आकर्षक झांकियों के अलावा माता रानी की सुंदर सुंदर भेंटें प्रस्तुत की जा रही हैं।कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के अलावा पड़ोसी गांव मोहब्बतपुर में हर साल की तरह इस बार भी नौ दिवसीय माता रानी के जगराते का आयोजन हर्षोल्लास के साथ चल रहा है।चौथे दिन बाहर से आए गायक कलाकारों द्वारा माता रानी की सुंदर सुंदर भेंटें सुनाई गईं।जिनको सुनकर भक्त भाव विभोर हो…
पीलीभीत: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए ।
पीलीभीत/ पूरनपुर ; दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध वनाए।महिला के विरोध करने पर पिटाई लगाकर उसे घर से निकाल दिया।पुलिस महानिदेशक की फटकार पर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।उत्तराखंड के एक कस्बा निवासी एक युवती की शादीपूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ 9 अक्टूबर 2019 में हुआ था।महिला ने बताया कि उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 27 लाख रुपये का दहेज दिया।इसके बाद भी ससुराल पक्ष…
पीलीभीत:युवाओं को नशे के कुचक्र से निकालने के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन युवा शक्ति” नशा मुक्त युवा, सशक्त युवा मुहिम की शुरुआत की गयी है।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 ने ड्रमण्ड इण्टर कालेज से “मिशन युवा शक्ति” नशा मुक्त युवा, सशक्त युवा मुहिम की शुरुआत की गयी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छत्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति न सिर्फ स्वंय को बल्कि उसके पूरे परिवार तथा समाज को नुकसान पहुंचाता है। उदाहरण के तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष शराब के कारण करीब 30 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। अकेले भारत में प्रतिदिन तंबाकू के सेवन से करीब 3500…
पीलीभीत: राजकीय फल संरक्षण केंद्र द्वारा आयोजित महात्मा गाँधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत एक मासीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का उद्धघाटन संजय कुमार, सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र द्वारा किया गया।
पीलीभीत राजकीय फल संरक्षण केंद्र द्वारा आयोजित महात्मा गाँधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत एक मासीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का उद्धघाटन संजय कुमार, सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। उद्धघाटन के अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षार्थियों को लघु खाद्य प्रसंस्करण स्थापित करने में खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बहुत योगदान है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उद्योग लगाने में सहयोग करने को अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित…
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चल रहे मरम्मत कार्यों को देखा गया। उन्होनें वायलर, पटला, वॉयलिंग हाउस, मिल हाउस को भी देखा गया। चीनी मिल की वर्कशॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान बताया गया कि मिल में मरम्मत कार्य लगभग 60 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है, जिलाधिकारी द्वारा अवशेष मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये, जिससे चीनी मिल का संचालन समय से हो…
पीलीभीत:भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने माधोटांडा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर पत्र सौंपा।
पूरनपुर।पूरनपुर विधान सभा से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने माधोटांडा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि माधोटांडा की आबादी लगभग 40,000 है।यहां वोटरों की संख्या 12,000 से अधिक है।गोमती उद्गम स्थल है।जो दूरदराज जिलों में भी जाना जाता है।जिसको पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है। पास में चूका स्पाट,वाईफरकेशन शारदा सागर डैम होने के कारण जंगलों की सुंदरता को देखते हुए यहां पर्यटकों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती रही…
