पीलीभीत:गरीब बुजुर्गों को 251 कंबल एवं 121 गरीब बच्चों को ड्रेस वाटी गई।

लालपुर। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव शिवनगर की बाजार में गरीब असहाय बुजुर्गों के लिए कंबल एवं गरीब परिवार के बच्चों के लिए ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया।श्री हरि ग्राम सेवा शिक्षा कल्याण समिति हमेशा गरीबों के लिए सहायता करती चली आ रही है 2013 से यह संस्था खड़ी हुई तब से अब तक गरीब असहाय लोगों की सहायता करती चली आ रही है। अब इस संस्था ने श्री हरि एकल विद्या मंदिर के नाम से भी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए कदम उठाया है इसी को लेकर…

पीलीभीत:ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के जांच को पहुंची टीम

पूरनपुर / पीलीभीत।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में पात्र व अपात्रों की जांच हेतु टीम पहुंचने से दलालों में हड़कंप मच गया। वहीं पीएम आवास योजना के अंतर्गत आने बाले पात्रों के चेहरों पर खुशी देखी गई। बीते दिनों से गांव शेरपुर कलां में पीएम आवास योजना के अंतर्गत आने बाले पात्र अपात्र लाभार्थियों को दलालों द्वारा तरह तरह से गुमराह कर रकम ऐंठने का खेल जारी था। जहां अचानक गांव में जांच टीमें पहुंचने से दलालों में हड़कंप मचा रहा।पूरनपुर खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम…

पीलीभीत:मौनी अमावस्या पर शारदा में उमड़ेगा जनसैलाब

हजारा पीलीभीत । शारदा नदी पर मौनी अमावस्या को आस्था का जनसैलाब बढ़ेगा । इसको लेकर श्रद्धालु के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है ।‌ सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है ।‌ इस दौरान धनारा घाट के पीपों के पुल से आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं ।हजारा में शारदा नदी के तट पर साधु महात्माओं द्वारा कल्पवास लिए हुए हैं । जहां माघी रामनगरिया मेला चल रहा है ।‌ शनिवार को मौनी अमावस्या पर शारदा में डुबकी लगाने…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ग्राम नवदिया मकसूदपुर के पास गोमती नदी पर लघुसेतु व खनौत नदी लघुसेतु निकट ग्राम शाहगढ़ का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत गोमती नदी पर लघुसेतु निर्माण निकट ग्राम नवदिया मकसूदपुर व खनौत नदी सेतु निर्माण निकट ग्राम शाहगढ़ के पास लघुसेतु पहुॅच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन गोमती नदी पर लघु.सेतु की कुल लागत रू. 270.76 लाख है। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि सेतु की लम्बाई 4ग6 मीटर है। खनौत नदी पर लघुसेत की कुल लागत 418.07 लाख व जिसकी लम्बाई 3ग18 मीटर…

पीलीभीत: आयोजित ग्राम चैपाल में अधिकारियों द्वारा सुनी गई ग्रामवासियों की समस्याऐं व समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश।

पीलीभीत खण्ड विकास अधिकारी बिलसण्डा सुनील कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड बिलसण्डा की ग्राम पंचायत मार व लिलहर में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम चैपाल के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये, गांव में कराये जा रहे विकास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई और उनकी समस्याओं को भी सुना गया। उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी एवं…

पीलीभीत :सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर मानव श्रृखला व सड़क सुरक्षा की दिलाई जाएगी शपथ।

पीलीभीत : माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य में मानव श्रृंखला का निर्माण एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाने का आयोजन किया जाएगा। इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गोमती सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला स्तर तहसील स्तर…

पीलीभीत :पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, पुलिस ऑफिस का किया गया निरीक्षण

पीलीभीत पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली डा0 राकेश सिंह द्वारा पुलिस ऑफिस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रधान लिपिक कार्यालय, एकाउंट ऑफिस, रीडर ऑफिस, पेशी कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर आदि का निरीक्षण किया, जिसमें कार्यालय अभिलेखों की जाँच की व समस्त शाखा प्रभारियों को ऑफिस की पत्रावलियों को तरकीब से रखने, अनुपयोगी सामग्री को हटाने व ऑफिस में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, सम्बन्धित राजपत्रित अधिकारी व समस्त कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।

पीलीभीत :थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को मय माल के किया गिरफ्तार।

पीलीभीत दिन के समय अज्ञात चोर द्वारा मोहित अग्रवाल पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली के घर में घुसकर नकदी व जेबर चोरी किये गये थे। जिसके संदर्भ में वादिनी श्रीमती पारुल अग्रवाल पत्नी मोहित अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली पीलीभीत की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 01/2023 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा घटना उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2023 को…

पीलीभीत :स्नातक एम एल सी चुनाव के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित हुई।

पूरनपुर स्नातक एम एल सी चुनाव के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 25 जनवरी को होने वाले मतदाता सम्मेलन के तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक सभागार में आवश्यक बैठक अयोजित की।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्वीजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा व विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, रजनीश पाण्डेय क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य व बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान विधायक उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ने की। बैठक के आयोजक जिला मंत्री व एम एल सी चुनाव विधानसभा संयोजक…

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिल्डरों और कॉलोनाइजरों में बना डर का माहौल अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिल्डरों और कॉलोनाइजरों में बना डर का माहौल अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त – ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया के गांवों में हो रहे अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। इससे खाली होने वाली जमीन को अथॉरिटी अपने कब्जे में लेगी। अथॉरिटी जल्दी यह अभियान शुरू करने जा रही है। अथॉरिटी के इस फैसले से बिल्डरों और कॉलोनाईजरों के होश उड़ गए हैं।एसीईओ ने बताया कि यह फैसला सीईओ रितु महेश्वरी ने लिया है। अथॉरिटी की अर्जित जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिल रही हैं। एसीईओ आनन्द…

पीलीभीत : नशेड़ी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वीर जहां का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी किस्म का है।आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।वुद्धवार को उसका पति नशा करके आया और उसको गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर पति व देवरानी आदि लोगों ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गई।आरोप है कि सभी ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोबारा वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत…

पीलीभीत : हरे पेड़ों को काटकर हरियाली नष्ट करने में जुटे ठेकेदार

पूरनपुर। हरियाली के दुश्मन रोक के बावजूद पेड़ों पर आरा चला रहे हैं।पुलिस व वनविभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।सरकार पर्यावरण को लेकर जितना संजीदा है। उतने ही लकड़ी ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने पर आमादा हैं। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के खांडेपुर गांव के किनारे स्थित हरे भरे आम के पेड़ों के बाग को ठेकेदार ने मिलीभगत के चलते कटवा दिया। बताया जाता है कि ठेकेदारों ने हरे भरे पेड़ों को रातों-रात काट कर लकडी ठिकाने लगा दी। नाम मात्र का परमिट लेकर…

पीलीभीत : फाल्ट से कई जगह बिजली आपूर्ति रही वाधित

पूरनपुर। नगर में बिजली आपूर्ति का कोई शैडयूल नहीं है।कब आए कब चली जाए कोई पता नहीं।बुधवार की रात नगर के ब्लाक रोड के अलावा मोहल्ला कायस्थान सहित कई स्थानों पर तकनीकी फाल्ट के चलते कई घंटे तक रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही।बुधवार को सुबह भी इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति लोगों को नहीं मिल सकी। इस पर उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली न मिलने से सारे कामकाज ठप पड़े रहे।हालांकि सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तकनीकी फाल्ट को सही किया।तब जाकर लोगों को बिजली…

पीलीभीत :सांसद को पत्र भेज कर निर्माण की उठाई मांग

पूरनपुर। मार्ग जर्जर होने से विद्यार्थियों व लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सीमावर्ती गांव के बच्चे शिक्षा,रोजगार व कई कार्य के लिए रोजाना पूरनपुर पर पहुंचना पड़ता है। लोगों ने संयुक्त रूप से सांसद वरुण गांधी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द एवं सीमावर्ती गांव में विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरनपुर आना पड़ता है।पूरनपुर से मुजफ्फरनगर सम्पर्क मार्ग सेउदयपुर खुर्द रेलवे क्रासिंग होते हुए उदयपुर खुर्द विधालय तक…

पीलीभीत : पुलिस-वन विभाग की मिलीभगत से अवैध कटान जारी

पूरनपुर। हरे पेड़ों के काटे जाने का सिलसिला जारी है।वन विभाग की कार्रवाई कारोबारियों के लिए नाकाफी साबित हो रही।पेंड़ कटाने की सूचना पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है,तो उसे वहां से सिर्फ पेड़ों के ठूंठे ही मिलते हैं।हरियाली के दुश्मन रोक के बावजूद पेड़ों पर आरा चला रहे हैं।पुलिस व वनविभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।सरकार पर्यावरण को लेकर जितना संजीदा है।उतना ही लकड़ी ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने पर आमादा हैं। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के खांडेपुर गांव…

पीलीभीत :बिजली स्पार्किंग से मची अफरा-तफरी

पूरनपुर।नगर के स्टेशन रोड पर बिजली तारों की पार्किंग से चिंगारियां निकलने लगी।इसको लेकर अफरा-तफरी मच गई।बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई।नगर में कई बरसों से जर्जर तार झूल रहे हैं।बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन तारों में स्पार्किंग होती रहती है।कई जर्जर तार टूट कर जमीन पर भी गिर जाते हैं। बुधवार को स्टेशन रोड पर लगे एक बिजली ट्रांसफार्मर के तारों से स्पार्किंग होने से चिंगारी निकल पडी।इसको लेकर रास्ते से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर…

पीलीभीत :विनोबा सेवा आश्रम के 43वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

शाहजहांपुर गांव के व्यक्ति की सेवा बिना किसी पक्षपात के करना आश्रम का धर्म जैसा बन गया क्षेत्र के तमाम बेरोजगार युवको को काम देना आज का सबसे बड़ा पुनः काम है। सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना यह भी सेवा का ही एक आयाम है। गांव के लोगों का जीवन सुधारना बहुत बड़ी तपस्या है उक्त विचार विनोबा सेवा आश्रम के 43वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में जिन्होने एक अलख जागाने का काम किया है। वर्मा ने विनोबा…

पीलीभीत :घटिया सामग्री व पुरानी ईटो से हो रहा नाली निर्माण कार्य,जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे

पूरनपुर,पीलीभीत।विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत केसरपुर कला में विकास का कार्य कराने के लिए निर्माण कार्य तो किए जा रहे हैं।लेकिन गुणवत्ता को नजर अंदाज किया जा रहा है।निर्माण कार्य में तय मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है।केसरपुर कलां में नाली के निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं।घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से नाराज ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए मानक के अनुरूप कार्य करवाने की मांग की है।पुरानी ईटों से नाली निर्माण कार्य की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।मंगलवार को नाली निर्माण में…

पीलीभीत : बिजली विभाग द्वारा बकाया भुगतान जमा कराने हेतु लगातार चला अभियान

बकाया बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए गए।इसको लेकर उपभोक्ताओं ने खलबली मच गई। जिन लोगों के बकाया बिल अधिक था उनके कनेक्शन काट दिए गए।जमा न करने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।सेहरामऊ क्षेत्र में भी टीम ने पहुंचकर कई लोगों के कनेक्शन काटे।बिजली विभाग द्वारा इन दिनों बकाया भुगतान जमा कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद बिजली बिल के बकाया भुगतान की वसूली नहीं हो पाई है।बिजली विभाग ने अपने इस अभियान को तेज कर दिया है।मंगलवार को…

पीलीभीत : सवारी और चालक में विवाद, मामला मारपीट तक पहुंचा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग एक माह पहले हरियाणा में काम करने गए हुए थे।आधा दर्जन से अधिक मजदूर वापस अपने गांव लौट रहे थे।पूरनपुर से उन्होंने घर जाने के लिए मैजिक तय कर सभी सवार होकर अपने घर के लिए निकल पड़े,पूरनपुर-बंडा हाईवे रमपुरा कपूरपुर गांव के पास कुछ सवारियां उतरी। श्रमिकों ने तय किए गए किराए के अनुसार रुपए दिए। इस पर मैजिक चालक ने अधिक रुपए होने की बात कहते हुए और रुपये की मांग की।जिस पर मजदूरों और चालक में नोकझोंक शुरू हो…