शाहगंज (जौनपुर): पंजाब नेशनल बैंक में पहुचा कोरोना

शाहगंज (जौनपुर) : नगर के रामलीला भवन चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हडकम्प मच गया। फिलहाल बैंक को दो दिनों के लिए बंद कर सेनेटाइजर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को नगर की पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा जांच के दौरान रिपोर्ट पाजिटिव आ गया। पाजिटिव आने के बाद बैंक को सेनेटाइज करने के लिए दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया।

जौनपुर – जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव ने किया जिले का दौरा।

जौनपुर – जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव माननीय पटेल विजय नारायण वर्मा ने रविवार को जिले का दौरा किया। मुख्य रूप से मल्हनी विधानसभा के कई गांव उनके टारगेट पर रहे । जैसे सिकरारा ,समसपुर खपरहा ,पाहीपूर , मझौली ,बिरपालपुर आदि गांव का दौरा किया जिसमें उन्होंने ग्राम वासियों को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताया। जिसमें जनसंख्या के हिसाब से समस्त भारत के लोगों को समान हिस्सेदारी देने की बात बतायी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के उद्देश्यों और उनकी नीतियों के बारे में…

जौनपुर -जिला शाक्य मौर्य महासभा व प्रियदर्शी अशोक मिशन ने किया संगठन विस्तार।

जौनपुर – जिला शाक्य मौर्य सैनी कुशवाहा संगठन ने अपने संगठन के विस्तार पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को संगठन का कार्यक्रम मछली शहर तहसील के कई गांवो में हुई । जहां पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय संजय मौर्य ने ग्राम वासियों को उनके अपने इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इसमें उन्होंने भारत को मौर्य शासन काल में सोने की चिड़िया क्यों कहा गया और आज के भारत के शासनकाल पर चर्चा की । इस जानकारी से ग्रामीण…

जौनपुर : बदलापुर विधायक आवास पर जनता दरबार

बदलापुर विधानसभा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी आज अपने आवास पर जनता की समस्याए को सुनकर निस्तारण किया

जौनपुर : एक कांस्टेबल तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज

जौनपुर : एसपी अशोक कुमार ने आज एक कांस्टेबल समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया । अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा ड्यूटी/कर्तब्य से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित होने के आरोप में आरक्षी हरीश कुमार सिंह (पीएनओ-912320281), कुक धनन्जय उपाध्याय (पीएनओ-082380029)व फालवर मो अमीन ( पीएनओ-172380085)* को पदच्युत कर दिया गया। आरक्षी हरीश कुमार सिंह जब वर्ष- 2019 मे जनपद आजमगढ़ मे नियुक्त थे, तो इनका स्थानान्तरण जनपद आजमगढ़ से जनपद जौनपुर किया गया, जिसके अनुपालन मे इनको जनपद जौनपुर हेतु दिनांक-01.07.2019 को प्रस्थान कराया गया। परन्तु यह अपनी…

जौनपुर:शहीद जिलाजीत की याद में उनके मित्रो ने निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर: रविवार को शहीद जिलाजीत यादव के दोस्तो ने आज अपने मित्र की याद में मुकेश मौर्य के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला और शहीद जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि दी। मुकेश मौर्य जी ने, जो शहीद जिलाजीत यादव के क्लास मित्र थे , बताया की जिलाजीत काफी मिलनसार थे जब भी छुट्टी पर गांव आते थे तो अपने सभी दोस्तों से जरूर मिलते थे, इनकी कमी हम लोगो को हमेशा महसूस होगी।कैंडिल मार्च में सैकड़ो लोग शामिल थे और अधिकतर उनके मित्र ही थे । कैंडल मार्च सिरकोनी गाव से…

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं प्रो. निर्मला एस मौर्या

जौनपुर : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पूर्व कुलसचिव उच्च शिक्षा व शोध संस्थान दक्षिण भारत हिदी प्रचार सभा मद्रास प्रो. निर्मला एस मौर्या को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. निर्मला की कुलपति पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव का कार्यकाल एक अगस्त को समाप्त हो गया था। जिसके बाद काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर डॉ. टीएन सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया…

शाहगंज(जौनपुर): बंदर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर): बंदर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लंगूर बंदर ने 4 से 5 लोगों के ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ‌।आज सुबह 5बजे जब युवक सरकार पुत्र परवाज 26 वर्ष पर बंदर ने हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिवार के लोगों ने पास के ही निजी चिकित्सालय ले गया जहां उसे 10 टाके लगे। बंदरों के हमले से गांव में दहशत का माहौल है हफ्ते…

जौनपुर:73वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर हुआ झंडा रोहण

जौनपुर:73वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जौनपुर के शाक्य मौर्य सभा के कार्यालय पर झंण्डा रोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।साक्य मौर्य सभा के जुझारू और जाबांज अध्यक्ष प्रेम चन्द मौर्य द्वारा झंडा रोहण किया गया।इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। झण्डा रोहण के बाद देश के लिए शहीद हुए जौनपुर के बहादुर जाबांज योध्दा एव मातृभूमि के सच्चे सपूत जिलाजीत यादव जी को श्रध्दांजलि दी गयी।इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य, लोकमंगलदल अध्यक्ष प्रदीप…

जौनपुर:शहीद जिलाजीत यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर: पुलवामा में आतंकवादियो से हुए मुठभेड़ में सिरकोनी थाना क्षेत्र के बहादुर पुर इजरी गांव के शहीद हुए जाबांज योद्धा जिलाजीत यादव का शव उनके पैतृक आवाश सुबह आठ बजे सेना के जवानों द्वारा सम्मानपूर्वक लाया गया।शव के आने पर वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम थी।जिलाजीत यादव अपने पिता के इकलौते पुत्र थे दो वर्ष पहले इनके पिता का भी देहांत हो गया था।शव यात्रा में लोगो का सैलाब चल रहा था जिसमे अधिकतर लोग हाथ मे तिरंगा लिए थे और भारत माता की जय,जिलाजीत यादव…

जौनपुर:- समस्त जनपद वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई-रमेश मौर्य, ब्यूरोचीफ द दस्तक 24 न्यूज

जौनपुर:- समस्त जनपद वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई, रमेश मौर्य, ब्यूरोचीफ द दस्तक 24 न्यूज 15 अगस्त का दिन पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस (independence day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।  स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह,…

खेतासराय(जौनपुर): रस्सी के सहारे लटकता शव देख मचा कोहराम

खेतासराय(जौनपुर) : नगर पंचायत खेतासराय के बभनौटी वार्ड निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बुधवार सांय की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी लिया।उक्त वार्ड निवासी शिवम (20) बुधवार की शाम लगभग 5 बजे अपने घर के अन्दर कमरे में चूल्ले व नायलान की रस्सी के सहारे लटका पाया गया यह जानकारी स्वजनों को तब हुई जब किसी काम से घर की महिला कमरे में गई तो फाँसी के फंदे के सहारे लटका हुआ शव…

जौनपुर: कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, जौनपुर का लाल जिलाजीत यादव शहीद

जौनपुर: कश्मीर के पुलवामा में बुधवार की भोर से चल रहे मुठभेड़ में जौनपुर के जिलाजीत यादव शहीद हो गए हैं। 26 वर्षीय जिलाजीत जौनपुर के धौरहरा इजरी बहादुरपुर पास स्थित सिरकोनी के निवासी थे। परिवार की इकलौती संतान जिलाजीत के शहीद होने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पुलवामा में बुधवार की भोर में शुरू हुए मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के कमराज़ीपोरा में एक बाग…

बदलापुर/जौनपुर : रमनीपुर में 100 के बी ए का ट्रांसफार्मर लगने से गांव में ख़ुशी का माहौल

बदलापुर/जौनपुर : क्षेत्र के रमनी पुर गांव में विधायक द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कार्य हुआ । जिससे गांवमें खुशी का माहौल दिखा।इस कार्य से रमनी पुर के लोगो ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगो का कहना था कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लोड नही लेता था जिसके वजह से गांव वाले हमेशा परेशान रहते थे। इस समस्या को गांव वालों ने विधायक से कहा ।विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने आश्वासन दिया कि 63 केवीए से बदलकर100केवीए में जल्द हो जाएगा।आज दिया हुआ आश्वासन पूर्ण हुआ।आज गांववालों की परेशानी…

जौनपुर:आदमपुर रेलवे क्रासिंग पंचपुलिया पर युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली

जौनपुर :आज सुबह ग्यारह अगस्त मंगलवार को आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास पांच पुलिया पर एक युवक की नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकती लाश मिली।युवक की पहचान अभी नही हो पाई । युवक पैर में चप्पल पहने था और उसकी सायकिल भी बगल में पड़ी मिली।लोगो की काफी भीड़ जमा होने के बाद किसी ने प्रशासन को खबर की और सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुचकर युवक की लाश को नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जिससे युवक की हत्या या आत्महत्या का पता चल सके।

शाहगंज(जौनपुर): जल निकासी विवाद में पुलिस ने किया ग्यारह लोगों का चालान

शाहगंज(जौनपुर) : नाली विवाद को लेकर नगर से सटे खरौना गांव में शनिवार को दो वर्गों के बीच आमने-सामने आने व बाद ईट पत्थर चलने की घटना में कोतवाली पुलिस ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उप मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने सबकी जमानत याचिका खारिज करके जेल भेज दिया।बताते चले नगर से सटे खरौना गांव स्थित ऐतिहासिक बारादरी के पीछे पोखरे में जल निकासी के विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न…

जौनपुर:मनोज कुमार मौर्य(बॉस)बने नगर कार्यकारिणी मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष

जौनपुर:सदर-आज नव अगस्त रविवार को शाक्य मौर्य सभा की बैठक जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय मियांपुर में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य एवं कोषाध्यक्ष रामसकल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे प्रियदर्शी अशोक मिसन, एवम लोक मंगल दल के लोग भी उपस्थित रहे।सभा में शाक्य मौर्य सभा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया ।नगर कार्यकारिणी के गठन में मनोज कुमार मौर्य उर्फ बॉस निवासी पदुमपुर जी को अध्यक्ष पद पर ,प्रभात कुमार मौर्य जी को महामंत्री ,संतोष कुमार मौर्य जी को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।बैठक में शाक्य मौर्य…

शाहगंज(जौनपुर): तालाब को लेकर दो पक्षों में विवाद जमकर चले ईंट पत्थर,दरोगा सहित कई घायल

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के मुहल्ला इराकियाना स्थित बारादरी के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब तालाब के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए।और जमकर ईंट पत्थर चले ।जिसमे दरोगा सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है।बताया जाता है की नगर के बारादरी के पीछे स्थित तालाब के किनारे किनारे एक माह पूर्व एक पक्ष ने कटीले तारों से तालाब की घेरेबंदी कर दी।उस समय तो सब कुछ ठीक ठाक रहा।मगर आज शनिवार की दोपहर दूसरे पक्ष द्वारा तालाब में घरों और नालियों का…

जौनपुर/बदलापुर :हिंदुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं महेश नारायण उपाध्याय नौ अगस्त को गोरखपुर दौरे पर

जौनपुर/बदलापुर: हिंदुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पं महेश नारायण उपाध्याय जी नौ अगस्त को जनपद गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. हिंदुस्तान बाह्मण गौरव सभा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जी नौ अगस्त को सुबह नौ बजे जौनपुर से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी शाहगंज आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे. बीच-बीच में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हिंदुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा के पदाधिकारी तथा सम्मानित नागरिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करेंगे . राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जनपद गोरखपुर में पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं…

जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की।

जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की है उक्त घोषणा पूर्व में घोषित मंडल पदाधिकारियों के साथ जोड़ ली जाएगी और अब प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों की सूची पूर्ण हो गई है , जिसमे 53 मण्डल उपाध्यक्ष, 11 मण्डल महामंत्री, 56 मण्डल मंत्री और 14 कोषाध्यक्ष घोषित किये गये जो मण्डल वार निम्नवत है। मण्डल उपाध्यक्ष बदलापुर मण्डल से रामकृपाल विन्द, धनियामऊ मण्डल से सुशील सिंह, विपिन चतुर्वेदी, सिंगरामऊ मण्डल से ज्ञानेंद्र…