‘बंदर’ में दिखेगा बॉबी देओल का दमदार अंदाज, सस्पेंस-ह्यूमर का मिलेगा तड़का

‘बंदर’ फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर और कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

फिल्म का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है। टीजर में बॉबी देओल का रेट्रो-रॉकस्टार लुक काफी वायरल हुआ था और फैंस ने उनके अंदाज को खूब पसंद किया। अब दर्शकों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो फिल्म की दुनिया की और झलक दिखाएगा। टीजर की शुरुआत हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी का टोन पूरी तरह बदल जाता है। इसके बाद फिल्म में पागलपन, टेंशन और ह्यूमर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बंदर’ फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और अनुराग कश्यप के निर्देशन की वजह से ‘बंदर’ फिल्म को 2026 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में गिना जा रहा है।