‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ कई कारणों से इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. सबसे पहले तो, यह अक्षय की इस साल की पहली फिल्म है और साथ ही इससे एक्टर ने पांच साल बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापसी की है. दिलचस्प बात यह है कि ‘भूत बंगला’ अक्षय और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी की 14 साल बाद की रीयूनियन फिल्म है.

इतनी सारी वजहों ने ‘भूत बंगला’ का बज सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ था. इसी के साथ रिलीज के पहले दिन ‘भूत बंगला’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. चलिए यहां जानते हैं अक्षय कुमार स्टारर ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

‘भूत बंगला’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ फाइनली शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच गई. ये फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब ‘धुरंधर 2’ पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.बता दें कि ‘धुरंधर 2’ की स्ट्रैटजी पर चलते हुए ‘भूत बंगला’ ने भी रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो रखे थे जिसमें इस फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया. वहीं शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज होने के बाद ‘भूत बंगला’ ने दर्शकों पर जादू कर दिया जिसते चलते इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है.

वहीं ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो में 3.40 करोड़ की नेट कमाई की थी.

वहीं रिलीज के पहले दिन इसने 12.25 करोड़ कमाए.

इसी के साथ पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर ‘भूत बंगला’ का भारत में कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है.