IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दिग्गज गेंदबाजों में जगह बना ली है. अर्शदीप ने अपने IPL करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रायन रिकल्टन का विकेट लेकर यह मुकाम हासिल किया. वो आईपीएल के इतिहास में ऐसे पांचवें बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, जिन्होंने विकेटों का शतक पूरा किया है.

अर्शदीप ने अपने आईपीएल करियर के 87वें मैच में विकेटों का शतक पूरा किया है. इंडियन प्रीमियर लीग में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 144 विकेट लिए हैं. इस सूची में उनके बाद जयदेव उनादकट, आशीष नेहरा और जहीर खान भी ऐसा कर चुके हैं. यह पिछली 11 आईपीएल पारियों में पहली बार है, जब अर्शदीप ने पावरप्ले में कोई विकेट लिया है.