बरेली/बिशारतगंज। थाना बिशारतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताशि के पत्ते और 7,550 रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ ग्राम निसोई के पास ट्यूबवेल पर छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सिंह (30), भूरा (25), इमरान खां (28) और शराफत अली (32), सभी थाना अलीगंज क्षेत्र, बरेली के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बिशारतगंज में मु0अ0सं0 162/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरेली : सार्वजनिक जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते और 7,550 रुपये बरामद
