आज दिनांक 30.09.2025 को माह अक्टूबर 2025 में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कासगंज को निर्देशित किया कि संचारी अभियान में सभी वार्ड मेंबर की सहभागिता हेतु उनका प्रशिक्षण शतप्रतिशत पूर्ण करायें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिलापंचायत राज अधिकारी/खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी प्रधान/पंचायत सहायक/ग्राम विकास अधिकारी प्रशिक्षण में रह गये हैं उन्हें शतप्रतिशत पूर्ण कर अभियान में सौपे गये कार्य एवं दायित्वों को निभायें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि आशाओं एवं आंगनवाडियों का प्रशिक्षण शतप्रति पूर्ण कर करायें एवं दस्तक अभियान में प्रत्येक घर का सर्वे कर जनसमुदाय में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता लायें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संचारी अभियान के साथ अन्य कार्यक्रमों को समन्वय से संचालित करायें ताकि लोगों में जागरूकता वृहद स्तर पर की जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आशाओं द्वारा दस्तक अभियाान के दौरान परिवार के प्रत्येक सदस्य की आभा आई0डी0 अवश्य बनावायें। बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को सपथ दिलाकर संचारी रोगो के नियंत्रण हेतु उपायों को जनसमुदाय में प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी बैठक ?
