फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2026 दिन शुक्रवार को एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विवाह समारोह बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री बालकराम शाक्य की पौत्री वन्दना, पुत्री श्री भारत सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला सुभानखां, पोस्ट खिमसेपुर, जिला फर्रुखाबाद का विवाह श्री अभिषेक, पुत्र श्री क्षेत्रपाल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम लोधीपुर, पोस्ट कैवाटाण्ड, जिला मैनपुरी के साथ सम्पन्न हुआ।विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं एवं धम्म के सिद्धांतों के अनुसार सादगी और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।समारोह के अंत में धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बौद्ध रीति से विवाह संस्कार समाज में समानता, सरलता और आपसी सम्मान का संदेश देता है।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
