अभिनेत्री अनन्या पांडे की सीरिज ‘कॉल मी बे’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वह सीरीज का प्रतिनिधित्व करने यूएस ओपन में पहुंचीं। जहां उन्होंने एक्टर बेलमोंट कैमेली के साथ पोज देते हुए तस्वीर खिंचावाई। इतना ही नहीं अनन्या ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं।
यूएसए के न्यूयार्क शहर में यूएस ओपन टूर्नामेंट चल रहा है। इस दौरान वहां ‘ऑफ कैंपस’ के अभिनेता बेलमोंट कैमेली भी मौजूद थे। यहां एक्टर और अनन्या ने पोज दिए। इन फोटोज को अनन्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘बेस्ट’, इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी कैप्शन में लगाए। अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत ‘कॉल मी बे’ उनकी पहली सीरीज थी। इस सीरीज से ही अनन्या ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसका निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा ने किया है और इसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया है। इसमें अनन्या पांडे के साथ वरुण सूद, विहान समत, गुरफतेह पीरजादा, मुस्कान जाफरी और वीर दास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था।
