प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बंध में में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

16 नवम्बर से स्वगणना, 01 दिसम्बर से द्वितीय चरण की जनगणना का कार्य होगा प्रारम्भ

जिलाधिकारी ने आमजन की व्यापक जानकारी के लिए जनगणना कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रयागराज 12 सितम्बर।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के संबंध में निर्धारित तिथि स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026, प्रगणना 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तथा पुनरीक्षण कार्य 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण का कार्यक्रम अक्टूबर माह में किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इसके अन्तर्गत प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्यों की गणना की जायेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रथम चरण में यदि कोई स्थान छूट गया हो, तो उसको दूसरे चरण में कवर किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य सयमबद्ध है और जो कार्य जिस समय पर होना है, उस समय में वह अनिवार्य रूप से पूर्ण हो। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के अनुसार सभी कार्यवाही को सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है, ताकि आमजन को इसकी जानकारी हो और जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर नगर आयुक्त (जनगणना) जे.के. श्रीवास्तव सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment