प्रयागराज,थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का कराया गया निस्तारण, सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

प्रयागराज,थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का कराया गया निस्तारण, सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

तहसील बारा

तहसीलदार बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में थाना घूरपुर एवं लालापुर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त चकमार्ग, रास्ते की भूमि पर कब्जे के सम्बंध में प्राप्त 04 शिकायती पत्रों पर कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर उभयपक्षों को सुनकर नियमानुसार प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।

तहसील सोरांव

तहसीलदार सोरांव के द्वारा थाना समाधान दिवस में तहसील सोरांव क्षेत्रान्तर्गत सोनू, जगत बहादुर, दिनेश कुमार, रोहित कुमार, बॉकेलाल, मोनू आदि निवासी ग्राम मैरी एवं रामसेवक के शिकायती पत्रों पर राजस्व टीम के द्वारा जांच कराते हुए कार्यवाही की गयी तथा शिकायतों का समाधान किया गया।

तहसील कोरांव

उपजिलाधिकारी कोरांव के द्वारा तहसील कोरांव क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त राजेश सिंह, राम सजीवन, अन्नू दुबे, बबलू एवं छांगुर के अवैध कब्जों को हटाए जाने से सम्बंधित शिकायती पत्रों पर राजस्व टीम व सम्बंधित के द्वारा जांच कराते हुए उपरोक्त सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।

तहसील फूलपुर

तहसीलदार फूलपुर ने थाना दिवस में शिकायकर्ता हरिगोविन्द यादव, मोहित कुमार, अनूप कुमार सिंह, रमेश भारतीया, राम सनेही, मो0 अफजाल अंसारी एवं अमरजीत यादव की शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान सुनिश्चित कराया।

तहसील मेजा

उपजिलाधिकारी मेजा के द्वारा थाना समाधान दिवस में थाना मेजा के अंतर्गत ग्राम गुनईगहरपुर में अभिलेखों में दर्ज खाद गड्डा, जिसे ग्रामवासियों द्वारा कब्जा किया गया था, राजस्व टीम द्वारा पैमाइस करते हुए खाली करा दिया गया है। थाना माण्डा अन्तर्गत ग्राम सकरी में चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे, थाना मेजा के अन्तर्गत ग्राम सिरसा उपरहार में ग्रामवासियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे एवं थाना माण्डा के अन्तर्गत ग्राम बघौरा में अभिलेखों में दर्ज खाद गड्डे की भूमि को राजस्व टीम द्वारा पैमाइस करते हुए खाली करा दिया गया है।

तहसील करछना

उपजिलाधिकारी करछना ने थाना दिवस में शिकायतकर्ता भीम, राज कुमार निषाद, धीरज सिंह यादव, उमेश कुमार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया गया एवं अमर बहादुर-अध्यक्ष अग्रवाल सोसाईटी शिक्षा संस्थान महेवा पूरब पट्टी तहसील करछना की शिकायत पर मौके पर कोई निर्माण होते हुए नहीं पाया गया। शिकायत निराधार एवं असत्य पायी गयी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment