आजम खान का जिक्र कर अखिलेश यादव का ऐलान? क्या है समझें

आजम खान पर एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए आजम खान साहब पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. पूर्व सीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर और आने वाले समय में उनके ऊपर जितने झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं, सब वापस होंगे.

विनोद साहनी हत्या मामले में मंत्री संजय निषाद के धरने पर भी सपा चीफ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “धरने से नहीं होगा, सरकार को डराने से काम होगा. मंत्री जी से हमारी इतनी ही अपील है कि धरने पर न बैठें, सरकार को डराएं.”

विनोद साहनी हत्या मामले पर अखिलेश यादव ने ये भी कहा, “किसी भी पीडीए समाज की कोई सुनवाई नहीं है. आज के समय में कोई बात कहने पर और विचार रखने पर हत्या हो जाए तो लोकतंत्र कहां है? हत्या करने में बीजेपी के लोग शामिल थे. पुलिस तमाशा देख रही थी. उनके परिवार की जो मांगे हैं, उनको पूरा किया जाए. बेटे की मांग को सरकार को स्वीकार करनी चाहिए.”

Leave a Comment