प्रयागराज,अतिआवश्यक बाढ़ संबंधी सूचना
अवगत करना है कि
- कल सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे के मध्य बेलन नदी के कैचमेंट में हुई वर्षा के कारण नदौरा गेज स्टेशन पर 2 cm/hr की दर से जलस्तर में वृद्धि हुई है।
- प्रातः 8 बजे बेलन बरौधा पिकअप वियर से 24,240.00 क्यूसेक डिस्चार्ज पास हुआ है।
- जिसके कारण नदौरा गेज स्टेशन पर आज प्रातः 6 बजे से अपराह्न 12 बजे के मध्य जल स्तर में 14.67 cm/hr की दर से वृद्धि हुई है।
- अपराह्न 12 बजे बरौधा पिकअप वियर से 56,960.00 क्यूसेक डिस्चार्ज पास हुआ है, जो कि प्रातः 8 बजे के डिस्चार्ज 32,720.00 क्यूसेक अधिक है।
- वर्तमान में बेलन नदी का जल स्तर 12 cm/hr की दर से बढ़ रहा है, उक्त डिस्चार्ज पास किए जाने के कारण बेलन नदी के जल स्तर में 2 m की वृद्धि होना संभावित है।
- उक्त के फलस्वरूप टोंस नहीं में भी जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना है।
- अतः तटवर्ती इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है, कृपया संबंधित क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्रवासी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
