मैनपुरी : बिछवा के युवक की संदिग्ध प्रस्थिति मौत

बिछवा के युवक की कमिश्नररेट गौतम बुद्ध नगर में संदिग्ध परिस्थिति मै मौत। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में दौडी शोक की लहर कस्बा बिछवा निवासी एक युवक नौकरी करने के लिए गौतम बुद्ध नगर नोएडा में गया था उसका शव सड़क के किनारे एक सूखे नाले में पड़ा मिला है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है। मामले की खबर सुनने के बाद परिजन रवाना हो गए हैं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कस्बा बिछवा निवासी सुनील कुमार उर्फ गवड़े चौहान उम्र 42 वर्ष पुत्र रतन सिंह चौहान नौकरी करने के लिए अपनी पत्नी आरती के साथ 15 दिन पूर्व ग्राम पुरवा हैबतपुर बिसरख मध्य कमिश्नर रेट गौतम बुध नगर नोएडा गए थे। बीते 3 दिन पूर्व एक नंबर से उनकी पत्नी आरती के पास फोन आया कि वह घर आ रहे हैं खाना बना उसके बाद उनका फोन नहीं लगा पत्नी ने काफी तलाश मामले में गंसद की दर्ज कराई वही गुरुवार को उनके शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली इसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment