कासगंज:जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायालय कासगंज में दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रचार-प्रसार हेतु व आम जनमानस को सूचना देने हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रचार वाहन को श्रीमान जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की मौजूदगी में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद कासगंज के विभिन्न कस्बों , तहसील व ग्राम में जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है । प्रचार वाहन के माध्यम से जन-मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में निस्तारत होने वाले वादों के संबन्ध में जानकारी दी जा रही है ।
शालिनी विधेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज ने वादकारीगण से अपील की है कि राष्ट्रीय लोग अदालत दिनांक 12.09.2026 में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते से अपने वादों का निस्तारण करायें ।

Leave a Comment