फर्रुखाबाद:जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाल विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम कल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितम्बर 2026 बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जनपद की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 8 सितंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रमों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के साथ लाभार्थियों और उनके अभिभावकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी कर सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

तीन प्रमुख स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास भवन स्थित रॉयल गेस्ट हाउस, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजनाओं फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद और बढ़पुर के लाभार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद फर्रुखाबाद सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

वहीं विकास खंड सभागार, राजेपुर में बाल विकास परियोजना राजेपुर से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रशासक ब्लॉक राजेपुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कायमगंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाल विकास परियोजना कायमगंज, शमसाबाद एवं नवाबगंज के लाभार्थी शामिल होंगे। यहां भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में लाभार्थियों और उनके अभिभावकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के साथ आख्या भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों को शासन एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों का व्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment