इस साल 7 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1- हृदयम’, कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली किस्त थी। अब इस फिल्म के मेकर्स आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर इसे ग्लोबली रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है। इसके पहले भाग में कृष्ण का राधा और रुक्मिणी के साथ रिश्ता दिखाया। फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला भाग ‘हृदयम’ सबसे पहले रिलीज किया गया था। इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं। इन अगले भागों की रिलीज से पहले ही फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है। इसे वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज,आर्ट ऑफ लिविंग और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर ने उठा ली है। इनकी मदद से अब यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म ग्लोबली कब रिलीज होगी।
कृष्णावतारम: दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, मिलेगा ग्लोबल ट्रस्ट का साथ
